IND Vs WI T20 World Cup 2026 Reactions; Sanju Samson Sachin Tendulkar

Hindi NewsSportsCricketIND Vs WI T20 World Cup 2026 Reactions; Sanju Samson Sachin Tendulkar | Yuvraj SinghT20 वर्ल्डकप सैमसन सेंचुरी नहीं, जीत के लिए खेले- हफीज: तेंदुलकर बोले- संजू को देखना शानदार अनुभव; प्रेशर में निखरे सैमसन- वसीम जाफरस्पोर्ट्स डेस्क 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकसंजू सैमसन ने 50 गेंद पर 97 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई।भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। कोलकाता में रविवार को संजू सैमसन भारत के हीरो रहे, जिन्होंने 97 रन की नॉटआउट इनिंग खेली। भारत की जीत पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने कहा कि संजू की बैटिंग देखना शानदार अनुभव रहा।पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने भी सैमसन की तारीफ की, उन्होंने कहा कि संजू सेंचुरी नहीं, टीम की जीत के लिए खेले। वहीं भारत के वसीम जाफर बोले, संजू ने प्रेशर सिचुएशन में अपनी बेस्ट पारी खेली।भारत की जीत पर पूर्व क्रिकेटर्स के रिएक्शन...सचिन तेंदुलकर बोले- संजू को देखना शानदार अनुभव क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने कहा, 'सेमीफाइनल स्पॉट लाइन पर थी, और लड़कों ने बेहतरीन खेल दिखाया। दोनों ही पारियों के डेथ ओवर्स में हम आगे रहे। संजू सैमसन के शांत स्वभाव को देखना एक शानदार अनुभव रहा। इस तरह की पारियां टीम में नई जान फूंक देती है। सभी बेहतरीन खेले। अब सेमीफाइनल की बारी है।'हेड कोच गौतम गंभीर मैच के बाद संजू सैमसन को शाबासी देते नजर आए।संजू शतक नहीं, जीत के लिए खेले- हफीज पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने कहा, संजू कभी पर्सनल माइलस्टोन के लिए नहीं खेल रहे थे। उन्होंने टीम की जरूरत के हिसाब से बैटिंग की। वे सेंचुरी के लिए नहीं, बस जीत के लिए खेले। उनमें शतक बनाने का लालच नजर ही नहीं आया, बड़े प्लेटफॉर्म पर यही चीजें आपको बाकी प्लेयर्स से अलग और बेस्ट बनाती हैं।इरफान पठान बोले- संजू ने दिखाई मास्टरक्लास टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कहा, संजू ने 12 से 19 ओवर के बीच एक भी शॉट हवा में नहीं खेला। बगैर रिस्क के बाउंड्री लगाईं और बेहतरीन कंट्रोल में बैटिंग की। संजू ने आज प्रोपर चेजिंग मास्टरक्लास दिखाई।संजू सैमसन ने पावरप्ले में मजबूत शुरुआत दिलाने के बाद भारत को जीत के पार भी पहुंचाया।वसीम जाफर बोले- प्रेशर में निखरे सैमसन भारत के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी वसीम जाफर ने कहा, संजू सैमसन मुश्किल सिचुएशन में आगे आए। प्रेशर में जिस शांति के साथ संजू ने अपनी परफॉर्मेंस को निखारा, उसकी तारीफ होनी चाहिए। वे खुद में विश्वास कर रहे थे कि टीम को जीत दिलाकर ही मानेंगे। ईडन गार्डन्स के हजारों दर्शकों के सामने संजू ने एक यादगार पारी खेली।युवराज ने कहा- संजू आप पर गर्व है वर्ल्ड चैंपियन युवराज सिंह ने कहा, वर्ल्ड कप में बहुत ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन संजू वहां खड़े रहे, जहां टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने अपनी बेस्ट पारी खेली और चैंपियन खिलाड़ी का माइंडसेट दर्शाया। तैयार रहिए, शांत रहिए और विश्वास करना कभी मत छोड़िए। संजू आप पर गर्व है।कैफ बोले- दुनिया में देर है, अंधेर नहीं भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा, भारत के लिए करो या मरो मैच में संजू सैमसन ही खिलाड़ी हैं। उन पर किसी का फोकस नहीं रहा, लेकिन उन्होंने खुद को गेमचेंजर साबित किया। उन्होंने बताया कि दुनिया में देर है, अंधेर नहीं। वे कोशिश करते रहे, हार नहीं मानी और भारत के लिए सबसे मुश्किल सिचुएशन में अपनी बेस्ट पारी खेली।वसीम जाफर ने कहा कि संजू ने प्रेशर सिचुएशन में अपना बेस्ट प्रदर्शन किया।केरल के राजनेताओं ने भी संजू की तारीफ कीमुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, "हमारी मिट्टी में एक स्पेशल पावर है जिसे कोई कम नहीं कर सकता। वे देश के लिए और भी ऊंचाइयां हासिल करें। संजू सैमसन को हार्दिक बधाई!" केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने संजू की पारी का एक वीडियो शेयर किया और लिखा, "एक ही नाम- संजू सैमसन।"भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि एक महत्वपूर्ण पल में, सैमसन ने शानदार पारी खेलकर अपनी काबिलियत साबित की।कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में संजू सैमसन की शानदार पारी के बाद कहा कि वह उनके लिए गर्व और राहत महसूस कर रहे हैं।थरूर ने कहा, "मैंने उनके लिए तब दुख सहा था, जब शुरुआती झटकों के कारण उन्होंने टीम में अपनी जगह खो दी थी। आज उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि वह इस जगह के हकदार क्यों थे। तिरुवनंतपुरम के बेटे और भारत के गौरव पर गर्व है।"फिल्म स्टार मोहनलाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि संजू सैमसन को इतने शानदार फॉर्म में देखना बेहद रोमांचक अहसास था।मोहनलाल ने कहा, "यह सच में एक मास्टरक्लास पारी है, जो उनके चरित्र और प्रतिभा के बारे में बहुत कुछ कहती है। टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पूरी भारतीय टीम को हार्दिक बधाई। तिरंगे का मान इसी तरह बढ़ाते रहें।"एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने सैमसन के प्रदर्शन को अब तक की सबसे महान टी-20 पारियों में से एक बताया।-------------------------------------------------------क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…भारत टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में; वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरायाभारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगी। आखिरी सुपर-8 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 97 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर.

March 02, 2026 02:28 UTC


अमेरिकी हमले में IRGC मुख्यालय ध्वस्त, US सेंट्रल कमांड बोली- 'सांप का सिर कुचल दिया'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के एक बड़े हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के हेडक्वार्टर को तबाह करने की पुष्टि की है। US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि IRGC पिछले 47 सालों में 1,000 से ज्यादा अमेरिकियों की मौत के लिए जिम्मेदार रहा है।अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस कार्रवाई को "सांप का सिर काटने" जैसा बताया और कहा कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे ताकतवर मिलिट्री है और IRGC के पास अब हेडक्वार्टर नहीं है। हमने सांप का सिर काट दिया- अमेरिकी सेंट्रल कमांड CENTCOM ने एक बयान में कहा, "ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पिछले 47 सालों में 1,000 से ज्यादा अमेरिकियों को मार डाला है। कल, एक बड़े पैमाने पर अमेरिकी स्ट्राइक ने सांप का सिर काट दिया। अमेरिका के पास दुनिया की सबसे ताकतवर मिलिट्री है और IRGC का अब कोई हेडक्वार्टर नहीं है।"

March 02, 2026 01:33 UTC


Patna News:पटना के चूड़ी मार्केट में दिखेगी आस्था और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

पटना ब्‍यूरो।रंगों के पर्व होली से पहले पटना में एक ऐसा होलिका दहन होने जा रहा है, जो आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी मैसेज देगा। राजधानी के चूड़ी मार्केट में इस बार गोइठा, घी, कपूर और आम की लकड़ी से शुद्ध एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया जाएगा। खास बात यह है कि पूरा आयोजन पूरी तरह इको-फ्रेंडली होगा और पारंपरिक सजावट के जरिए पर्यावरण संतुलन का मैसेज समाज तक पहुंचाया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी कदमकुआं स्थित शिव मंदिर परिसर में श्री श्री होलिका दहन महोत्सव समिति चूड़ी मार्केट द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समिति के अनुसार सोमवार की मध्यरात्रि के बाद, यानी मंगलवार रात करीब एक बजे होलिका दहन होगा। देर रात होने वाले इस आयोजन को देखने के लिए हर साल हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं और इस बार भी बड़ी भीड़ जुटने की संभावना है। इसके लिए चूड़ी मार्केट स्थित शिव मंदिर परिसर में होलिका का डेकोरेशन तेजी से किया जा रहा है। समिति का कहना है कि किसी भी प्रकार की प्लास्टिक या हानिकारक मटेरियल का यूज पूरी तरह बैन रखा गया है।-अलग-अलग जिलों से मंगाया गया अमा की लकड़ीबिहार के अलग-अलग जिलों से आम की लकड़ी और गोइठा मंगाया गया है, ताकि होलिका दहन पूरी तरह पारंपरिक और शुद्ध तरीके से संपन्न हो सके। लकड़ियों को व्यवस्थित ढंग से सजाया और सेट किया जा रहा है, जिससे दहन के समय कम धुआं निकले और वातावरण स्वच्छ बना रहे। पूजा सामग्री में कपूर, लौंग, इलायची, गुग्गुल और धूना जैसे सुगंधित पदार्थ शामिल किए जाएंगे। इन सामग्रियों के उपयोग से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धार्मिक माहौल अधिक पवित्र व आध्यात्मिक बन जाता है।-हजारों श्रद्धालुओं की होगी गैदरिंगशध,प्रॉपर विधि-विधान के साथ होगा कार्यक्रमहोलिका दहन से पहले पूरे विधि-विधान से पूजा की जाएगी। पुरोहित मंत्रोच्चार के साथ पूजा प्रोसेस पूरा कराएंगे और उसके बाद निर्धारित शुभ मुहूर्त में होलिका को अग्नि दी जाएगी। आयोजन समिति का कहना है कि वर्षों से यह ट्रेडिशन इसी तरह फॉलो किया जा रहा है और इस बार भी उसी पैटर्न में कार्यक्रम आयोजित होगा।स्थानीय लोगों के लिए यह केवल धार्मिक इवेंट नहीं, बल्कि सामाजिक यूनिटी और सांस्कृतिक कनेक्शन का प्रतीक भी है। आसपास के इलाकों से परिवारों की अच्छी-खासी गैदरिंग होती है और लोग एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं देते हैं।-पौराणिक स्टोरी से जुड़ा है मैसेजहोलिका दहन के पीछे गहरी पौराणिक स्टोरी जुड़ी है। कथा के अनुसार प्राचीन काल में राजा हिरण्यकश्यप स्वयं को भगवान मानता था और चाहता था कि सभी उसकी ही पूजा करें। लेकिन उसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त था और अपने पिता के आदेश के बावजूद भक्ति में लीन रहता था।-हिरण्यकश्यप ने कई बार प्रह्लाद को मारने की कोशिश की, लेकिन हर बार वह सुरक्षित बच गया। अंततः उसने अपनी बहन होलिका की हेल्प ली, जिसे अग्नि में न जलने का वरदान मिला था। प्लान के तहत होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई, लेकिन भगवान की कृपा से प्रह्लाद बच गया और होलिका जलकर भस्म हो गई।यह घटना इस बात का सिंबल है कि अहंकार, अन्याय और बुराई कितनी भी पावरफुल क्यों न हो, अंत में ट्रुथ और भक्ति की ही विक्ट्री होती है। होलिका दहन उसी मैसेज को समाज तक पहुंचाता है।-पर्यावरण प्रोटेक्शन का भी दिया जाएगा मैसेजआयोजन समिति का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए धार्मिक कार्यक्रमों को भी जिम्मेदारी के साथ ऑर्गनाइज करना जरूरी है। ईको-फ्रेंडली होलिका दहन इसी दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण स्टेप है। इससे यह मैसेज जाएगा कि परंपराओं को फॉलो करते हुए भी नेचर की प्रोटेक्शन की जा सकती है।राजधानी पटना में होने वाला यह कार्यक्रम हर साल की तरह इस बार भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। होली से पहले की इस रात में आस्था की ज्वाला प्रज्वलित होगी, जो बुराई के अंत के साथ-साथ पर्यावरण जागरूकता और सामाजिक एकता का भी मजबूत मैसेज देगी।

March 02, 2026 01:25 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */