कनाडा के PM कार्नी का दिल्ली दौरा, आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ होगी अहम बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी सोमवार को दिल्ली में एक अहम बैठक करने जा रहे हैं. स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि दोनों देशों ने एक-दूसरे के बड़े अफसरों को निकाल दिया था. अप्रैल 2025 में मार्क कार्नी के चुनाव जीतने के बाद से रिश्तों को सुधारने का काम शुरू हो गया है. भारत की पूरी कोशिश है कि कनाडा से यूरेनियम खरीदने का रास्ता साफ हो जाए. सोमवार को पीएम मोदी के साथ होने वाली इस बैठक के बाद दोनों देशों द्वारा व्यापार से जुड़े समझौतों को जल्द पूरा करने की घोषणा की जा सकती है.

Source:NDTV

March 02, 2026 04:49 UTC


ईरान में कहर के बाद जंग में कूदा हिजबुल्लाह, इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन की बारिश, IDF ने शुरू किया जवाबी हमला

लेखक के बारे में विवेक सिंह विवेक सिंह, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में चीफ प्रिसिंपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में उनका करीब 12 वर्षों का अनुभव है। वह इंटरेशनल अफेयर्स (वर्ल्ड सेक्शन) को कवर कर रहे हैं। मिडिल ईस्ट, दक्षिण-पूर्व एशिया और पूर्वी एशिया के घटनाक्रम में विशेष रुचि है। अमर उजाला देहरादून के साथ डिजिटल पारी की शुरुआत की और फिर वन इंडिया हिंदा,एबीपी न्यूज से होते हुए नवभारत टाइम्स तक यह सफर जारी है। इस बीच न्यूज18 यूपी/उत्तराखंड के साथ टीवी की दुनिया और वीडियो न्यूज ऐप प्लेटफॉर्म के साथ भी काम किया। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है।... और पढ़ें

March 02, 2026 04:37 UTC


Bihar News: आज से पटना में चलेगा स्पेशल ड्राइव, अतिक्रमण के खिलाफ नौ टीमें तैनात; कहां-कहां चलेगा अभियान?

बिहार विधानसभा में नगर आवास एवं विकास विभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने एलान किया था कि राजधानी पटना समेत कई जगहों पर मार्च से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। आज से इसकी शुरुआत हो चुकी है। पटना शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से दो मार्च से 28 मार्च तक बुलडोजर एक्शन लिया जाएगा। पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी हाल में अतिक्रमणकारियों को बख्शा नहीं जाए्रगा। इसलिए जिला प्रशासन की कार्रवाई से पहले ही सरकारी जमीन से अवैध कब्जा छोड़ दें। पटना में दो मार्च से अतिक्रमण के विरुद्ध पुन: विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर नौ टीमों का गठन किया गया है। यह मल्टी-एजेंसी अभियान होगा, जिसमें प्रशासन के साथ कई विभागों की संयुक्त कार्रवाई देखने को मिलेगी।विज्ञापनविज्ञापनअभियान पटना नगर निगम के छह अंचलों में नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बांकीपुर, अजीमाबाद और पटना सिटी के साथ नगर परिषद खगौल, फुलवारीशरीफ और दानापुर निजामत क्षेत्र में भी चलाया जाएगा। प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन, राजस्व, पथ निर्माण, स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशमन, पुल निर्माण निगम, दूरसंचार, वन प्रमंडल और विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मी इसमें शामिल रहेंगे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अंतर्विभागीय समन्वय और संवाद के साथ प्रभावी ढंग से अतिक्रमण हटाएं। फॉलोअप टीम और मॉनिटरिंग सेल को सक्रिय रखने तथा दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अनिवार्य रूप से प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं। टी-प्वाइंट, गोलंबर और प्रमुख चौराहों को प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण-मुक्त रखा जाएगा।शहरवासियों ने अभियान को अच्छी पहल बताया है। गोला रोड इलाके के लोगों का कहना है कि शाम होते ही ठेले और फुटकर दुकानदार सड़क पर दुकान सजा लेते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। पांच मिनट की दूरी तय करने में 25 से 30 मिनट लग जाते हैं। लोगों ने बताया कि गोला रोड मोड़ पर दर्जनों ई-रिक्शा बीच सड़क पर खड़े रहते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। इतना ही नहीं गली और मोहल्लों में कई लोगों ने सरकारी सड़क का अतिक्रमण कर रखा है। इससे काफी परेशानी होती है। आईजीआईएमएस के सामने भी ठेला दुकानों के कारण आवागमन में दिक्कत होती है। वहीं मछुआ टोली, बाकरगंज, हथुआ मार्केट, कदम कुआं और नाला रोड इलाके में शाम के समय सड़क के दोनों ओर दुकानें सज जाती हैं। भीड़ बढ़ने से स्थिति यह हो जाती है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। यही हाल पटना जंक्शन का भी रहता है। पटना जंक्शन से लेकर जीपीओ गोलंबर तक अहले सुबह से सड़क के दोनों ओर फुटकर दुकानें और ई रिक्शा लगी रहती है। स्थिति ऐसी हो जाती है कि यहां रोज जाम लगता है। इसलिए स्पेशल ड्राइव जरूरी है।अतिक्रमण हटाओ अभियान से फुटकर दुकानदारों में हड़कंप है। उनका कहना है कि प्रशासन ने दुकान लगाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। ठेले पर दुकान लगाकर ही उनकी रोजी-रोटी चलती है। वह प्रतिदिन तीन-चार घंटे काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दुकानदारों ने सरकार से पहले पुनर्वास की व्यवस्था करने और फिर अभियान चलाने की मांग की है।डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने में जनता का सहयोग जरूरी है। किसी भी हाल में अतिक्रमण न करें। जाम की समस्या से सभी को परेशानी होती है। प्रशासन का सहयोग करें और सरकारी कार्य में बाधा न डालें। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

Source:NDTV

March 02, 2026 04:30 UTC


यूपी में बेटे ने मां-बाप, बहन और दादी को कुल्हाड़ी से काट डाला, जमीन विवाद में की हत्या

जागरण संवाददाता, बहराइच। जिले में होली से पहले खूनी होली खेली गई। पिता द्वारा बेची गई जमीन व गहने के पैसे न मिलने से नाराज बेटे ने अपने मां-बाप, दादी व बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। सो रहे अन्य परिवारजन शोर शराबा सुनकर घर के आंगन में पहुंचे तो देखा कि चार लाशें खून से लथपथ पड़ी है। चारों ओर से घिरा देख आरोपी खुद पर भी ईट से हमला कर जान देने की कोशिश की।गंभीर हालत में उसे बहराइच से लखनऊ के ट्रामा सेंटर को रेफर किया गया है घटनास्थल का एसपी ने निरीक्षण किया। रुपईडीहा इलाके के बसंतपुर रुदल में रात करीब 12:30 बजे जब पूरा गांव गहरी नींद में था, तब गांव निवासी बदलूराम के घर से उठी चीख-पुकार ने सन्नाटे को चीर दिया। बदलूराम का बेटा निरंकार पिता द्वारा बेची गई जमीन व गहने का पैसा न देने की बात को लेकर विवाद कर रहा था। बात इतनी बढ़ गई कि निरंकार अपना आपा खो बैठा और पास में रखी कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर मौत ज घाट उतार दिया।बदलूराम को बचाने दौड़े उसकी 56 वर्षीय पत्नी संजू देवी, बेटी पार्वती व 80 वर्षीय मां सिताला को भी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दिया। रात में शोर शराबा सुन गांव के ग्रामीण बदलूराम के घर पहुंचे तो देखा कि आंगन में चार लार लाशें बिछी हुई हैं।

March 02, 2026 04:26 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */