India Vs WI Best Players; Sanju Samson

संजू सैमसन- मैच विनिंग पारी खेलीकोलकाता में भारत-वेस्टइंडीज का मैच करो या मरो था। टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही कैरेबियाई टीम ने 20 ओवर में 195 रन बनाए। संजू सैमसन 196 रन चेज कर रही भारतीय टीम से ओपन करने उतरे और मैच जिताकर लौटे। सैमसन ने 50 बॉल पर नाबाद 97 रनों की पारी खेली। सैमसन 3 मैच में एक फिफ्टी के सहारे 143 रन बना चुके हैं।2. जसप्रीत बुमराह : पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट झटके14 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 175 रन बनाए। 176 रन चेज कर रही पाकिस्तान ने एक रन पर साहिबजादा फरहान का विकेट गंवाया।अगले ही ओवर में बुमराह ने सईम अयूब (6 रन) और कप्तान कप्तान सलमान अली आगा (4 रन) को पवेलियन भेजकर पाकिस्तान को दबाव में डाल दिया। इससे पाकिस्तानी टीम उबर नहीं सकी और 61 रन से हार गई। इस जीत ने भारत को सुपर-8 में पहुंचा दिया।3. ईशान किशन : नामीबिया, पाकिस्तान के खिलाफ फिफ्टीईशान मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत के टॉप स्कोरर की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 61 और पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन बनाए। वे पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा के साथ ओपन करने उतरे। लेकिन अभिषेक जीरो पर आउट हो गए। ऐसे में ईशान ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने टीम इंडिया को 175 रन के स्कोर तक पहुंचाया।4. वरुण चक्रवर्ती : भारत के टॉप विकेट टेकर्सटी-20 वर्ल्ड कप 2026 के टॉप-3 विकेट टेकर्स में शामिल हैं। भारत के टॉप विकेट टेकर हैं। अब तक खेले गए 7 मैचों में 12 विकेट चटका चुके हैं। नामीबिया और नीदरलैंड के खिलाफ 3-3 विकेट लिए थे। पाकिस्तान के खिलाफ भी 2 विकेट चटकाए थे।5. हार्दिक पंड्या : 2 फिफ्टी, 6 विकेट भी झटकेबैट और बॉल दोनों से योगदान दिया। अब तक खेले गए 7 मैचों में 172 रन बनाए। इनमें दो फिफ्टी शामिल रही। उन्होंने 156.36 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। पंड्या ने नई बॉल से गेंदबाजी की। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में साहिबजादा फरहान को पहले ही ओवर में जीरो पर पवेलियन भेज दिया। पंड्या अब तक 6 विकेट ले चुके हैं।---------------------------------------क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विजक्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं?

March 02, 2026 05:38 UTC


योगी की अगुवाई में आज गोरखपुर में निकलेगी प्रह्लाद की शोभायात्रा, 60 किलो फूलों से खेली जाएगी पुष्प होली

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सोमवार की शाम को भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा निकाली जाएगी। उत्सव समिति ने भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा की तैयारी पूरी कर ली है। सीएम भक्त प्रह्लाद की विधिवत आरती उतारेंगे तथा फूल व अबीर-गुलाल की होली खेलकर शोभायात्रा को रवाना करेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सोमवार की शाम को भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा निकाली जाएगी। पांडेयहाता में श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति ने भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा की तैयारी पूरी कर ली है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति रहेगी। वह भक्त प्रह्लाद की विधिवत आरती उतारेंगे तथा फूल व अबीर-गुलाल की होली खेलकर शोभायात्रा को रवाना करेंगे। इससे पूर्व वे मंच से शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं भी देंगे।होली पर्व के उपलक्ष्य में महानगर में पारंपरिक आयोजनों की श्रृंखला सोमवार को शाम तीन बजे से प्रारंभ होगी। समिति के संरक्षक आशीष गुप्ता व अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि विरासत गलियारे में विस्थापित व्यापारियों को पुनर्स्थापित किए जाने के उपलक्ष्य में सभी व्यापारीगण मुख्यमंत्री का शंखनाद के बीच गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत करेंगे। महामंत्री शिवम पटवा ने जानकारी दी कि इस बार कानपुर से आ रही विशेष झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। झांकियों के माध्यम से भक्त प्रहलाद की भक्ति, असत्य पर सत्य की विजय और होलिका दहन की पौराणिक कथा का सजीव चित्रण किया जाएगा। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि और डमरू की गूंज से वातावरण भक्तिमय बनेगा।झोपड़ी के स्वरुप में तैयार हुआ सम्मत हिमांशु गुप्ता ने बताया कि होलिका दहन के लिए सम्मत को झोपड़ी के स्वरूप में तैयार किया गया है, जिसमें होलिका को विराजमान कर दहन किया जाएगा। यह व्यवस्था परंपरा और प्रतीकात्मकता का सुंदर संगम प्रस्तुत करेगी। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन को ऐतिहासिक एवं स्मरणीय बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है।60 किग्रा गुलाब एवं गेंदे की फूल-पंखुड़ियों के व्यवस्था कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष आयोजन को और भव्य स्वरूप देने के लिए एक के स्थान पर चार मंच तैयार किए जा रहे हैं। इन मंचों पर फरुआही नृत्य सहित विभिन्न लोकनृत्यों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। 11 ब्राह्मणों द्वारा सामूहिक शंखनाद से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा। होली खेलने के लिए 60 किलोग्राम गुलाब एवं गेंदे की फूल-पंखुड़ियों की व्यवस्था की गई है, जो पिछले वर्षों की तुलना में लगभग दस गुना अधिक है। पुष्प होली इस बार आयोजन की विशेष पहचान बनेगी।

Source:NDTV

March 02, 2026 05:11 UTC


Uttar Pradesh Big Breaking News Updates Today Live Agra Aligarh Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya

Hindi NewsLocalUttar pradeshUttar Pradesh Big Breaking News Updates Today Live Agra Aligarh Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut AyodhyaLIVE यूपी की बड़ी खबरें: बलिया में डंडे से पीटकर पत्नी को मार डाला, रातभर लाश के साथ बैठा; बेटी रोती रहीउत्तर प्रदेश 3 घंटे पहलेकॉपी लिंकबलिया में एक युवक ने अपनी पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद पति मिथुन भागने की जगह सुबह तक पत्नी पार्वती की लाश के पास ही बैठा रहा। उसकी 6 साल की बेटी भी पूरी रात मां की लाश के पास रोती रही।सुबह होते ही मिथुन पत्नी की लाश और बेटी को छोड़कर भाग गया। बेटी के रोने-चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे, तब घटना का पता चला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वारदात 26 फरवरी की है। पुलिस ने आरोपी को 2 मार्च को प्रयागराज में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…आगरा में ऑटो ड्राइवर से कुकर्म किया: मारकर नाले में फेंका, 300 में बुक किया था ऑटोआगरा में 14 फरवरी को विजयपाल की हत्या करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑटो ड्राइवर को मार कर नाले में फेंक गए थे। सैंया पुलिस को स्थानीय लोगों ने नाले में शव की सूचना दी थी।इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के टीम बनाई गई। मुखबिर की सूचना पर आगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को पकड़ लिया।दोनों आरोपियों ने बताया- हम लोगों ने 300 रुपये में ऑटो बुक किया। साथ में शराब पी। इसके बाद ऑटो चालक के साथ सेक्स करने का मन किया। उसने इसका विरोध किया। हम लोगों ने जबरन उसके साथ सेक्स किया। इसके बाद हत्या करके नाले में फेंक दिया। पढ़ें पूरी खबर...उन्नाव पुलिस ने सड़क किनारे खड़ा कराया ट्रक, जा भिड़ी रोडवेज बस, 3 यात्रियों की मौत, 11 घायलउन्नाव में पुलिस की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने एक्सीडेंट का शिकार एक ट्रक को एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़ा करा दिया था। एक घंटे बाद ही इस ट्रक से एक तेज रफ्तार रोडवेज बस टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अंदर सो रहे यात्रियों को संभलने का भी मौका नहीं मिला। सभी एक-दूसरे पर गिरने लगे। कुछ यात्री तो बस की बॉडी के नीचे दब गए।हादसे में बस में सवार 3 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया- बस में कुल 35 लोग सवार थे। आगरा फोर्ट डिपो की यह सरकारी रोडवेज यह बस लखनऊ से आगरा जा रही थी। पढ़िए पूरी खबर…अलीगढ़ में टूटी स्कूल बस से गिरकर बच्ची की मौत, RTO और RI सस्पेंडअलीगढ़ में स्कूल बस से छात्रा की कुचलकर मौत के मामले में आरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह और आरआई चंपा लाल को सस्पेंड कर दिया गया है। शासन ने वंदना सिंह को वाहनों की चेकिंग न करने पर और चंपा लाल को जर्जर हालत में बस होने के बावजूद फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने पर सस्पेंड किया है।बच्ची के पिता ने कहा- मैंने पेरेंट्स टीचर मीटिंग में मैनेजमेंट के सामने हाथ जोड़कर जर्जर बस की शिकायत भी की थी। लेकिन, किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गंगीरी थाने में माउंट देवा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक अरविंद यादव और बस ड्राइवर चंद्रप्रकाश के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...गोरखपुर में लड़की की शादी तय हुई तो युवक ने दी धमकी, बोला- मेरी नहीं हुई तो जान से मार दूंगाप्रतीकात्मक तस्वीरगोरखपुर में 26 साल की युवती से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने रविवार को राजघाट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि चिलुआताल थाना क्षेत्र के फतेपुर डिहवा निवासी फिरोज अहमद (35) उनकी बेटी का लंबे समय से पीछा कर रहा है। वह कहीं से मोबाइल नंबर हासिल कर जबरन बात करने लगा और घर बदलने के बाद भी रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता रहा। हाल ही में फिरोज शादी का दबाव बनाने लगा, जिससे बेटी भयभीत रहने लगी।पिता के अनुसार, बेटी की शादी तय होने की जानकारी मिलते ही फिरोज उग्र हो गया। 28 फरवरी को घंटाघर इलाके में रास्ता रोककर उसने दोबारा छेड़छाड़ की और धमकी दी कि अगर तुम मेरी नहीं हुई तो जान से मार दूंगा। परिवार ने पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन फिरोज नहीं माना। इसके बाद राजघाट थाने में तहरीर दी गई। पढ़ें पूरी खबर...रामनवमी पर 26 मार्च को रामलला का सूर्यतिलक, 19 मार्च को राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी विशेष पूजनचैत्र शुक्ल नवमी यानी 26 मार्च को अयोध्या में रामनवमी का पर्व भव्यता के साथ मनाया जाएगा। दोपहर ठीक 12 बजे रामलला का प्राकट्योत्सव होगा और उनके ललाट पर सूर्य तिलक किया जाएगा। वासंतिक नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च को कलश स्थापना के साथ होगी। श्रीराम मंदिर परिसर में 9 दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार, चतुर्वेद पारायण, धार्मिक ग्रंथों का पाठ और हवन-पूजन चलेगा। अनुष्ठान की पूर्णाहुति रामनवमी के दिन होगी। सूर्य तिलक की वैज्ञानिक व्यवस्था के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने आप्टिका (बेंगलुरु) और आईआईएएफ के साथ दस वर्षों का अनुबंध किया है, जिसके तहत हर वर्ष निर्धारित समय पर सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर केंद्रित की जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर...काशी विश्वनाथ मंदिर में ‘सुगम दर्शन’ के नाम पर वसूली, 8 आरोपी गिरफ्तारकाशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन और वीआईपी रूट के नाम पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करने वाले 8 युवकों को चौक थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि ये लोग दर्शन कराने का झांसा देकर श्रद्धालुओं से रुपए ऐंठते थे। पैसे लेने के बाद उन्हें बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो जाते थे। विरोध करने पर दुर्व्यवहार और मारपीट की भी शिकायतें सामने आई हैं। मुखबिर की सूचना और पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंदिर परिसर के आसपास से सभी आरोपियों को दबोच लिया। चौक थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वाराणसी के

March 02, 2026 05:09 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */