श्रीलंका ने चूर-चूर किया पाकिस्तान का सपना, खाली हाथ लौटना पड़ा घर पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की टीम को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए आखिरी ओवर में 28 रन की जरूरत थी। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने इस ओवर में एक चौके और 3 छक्के के दम पर 22 रन ठोक दिए।
Source:Navbharat Times
February 28, 2026 19:55 UTC
लेखक के बारे में दिल प्रकाश दिल प्रकाश, नवभारत टाइम्स डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर है। वह 20 साल से भी अधिक समय से पत्रकारिता से जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने खेल, राजनीति, संसद, रक्षा और बिजनस जैसे कई विषयों पर रिपोर्टिंग की है। दिल प्रकाश पांच साल से भी अधिक समय से एनबीटी डिजिटल के साथ जुड़े हैं। इससे पहले वह यूनीवार्ता और बिजनस स्टैंडर्ड में काम कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने बीबीसी में भी आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के रूप में काम किया है। दिल प्रकाश ने नई दिल्ली के भारतीय विद्या भवन संस्थान से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।... और पढ़ें
Source:Navbharat Times
February 28, 2026 19:36 UTC
Here's Trump's address in full:ADVERTISEMENT“A short time ago, the United States military began major combat operations in Iran. Its menacing activities directly endanger the United States, our troops, our bases overseas, and our allies throughout the world. In 1983, Iran's proxies carried out the marine barracks bombing in Beirut that killed 241 American military personnel. This regime will soon learn that no one should challenge the strength and might of the United States Armed Forces. And we trust that with his help, the men and women of the armed forces will prevail.
Source:The Telegraph
February 28, 2026 19:34 UTC
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान में शनिवार को हुए इजरायली हमलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इन हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपुर के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।सैन्य अभियानों और क्षेत्रीय खुफिया जानकारी से जुड़े तीन सूत्रों ने रॉयटर्स को यह जानकारी दी है। हालांकि, तेहरान की ओर से अब तक इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि ये हमले एक बड़े संयुक्त अभियान का हिस्सा हैं, जिसे इजरायल और अमेरिका ने मिलकर अंजाम दिया है।संयुक्त अभियान से बढ़ा तनाव रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल और अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाया है। इस कार्रवाई के बाद मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ गया है और वैश्विक स्तर पर चिंता जताई जा रही है।
Source:Dainik Jagran
February 28, 2026 19:31 UTC
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला किया तो ईरान ने भी इसका जवाब दिया।इन सबके बीच खबरें आईं कि ईरान के डिफेंस मिनिस्टर आमिर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर मोहम्मद पाकपुर शनिवार को इजरायली हमलों में मारे गए। इस बात की जानकारी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से दी है।मिलिट्री ऑपरेशन और रीजनल इंटेलिजेंस से जुड़े तीन सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि तेहरान ने अभी तक इन दो सीनियर अधिकारियों की स्थिति पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।अमेरिकी-इजरायली हमलों से दुनिया में बढ़ी चिंताये हमले इजरायल और अमेरिका के ईरानी ठिकानों पर एक बड़े साझा हमले के बीच हुए हैं, जिससे मिडिल ईस्ट में दुश्मनी बढ़ गई है और दुनिया भर में चिंता बढ़ गई है।
Source:Dainik Jagran
February 28, 2026 19:26 UTC
Israel Attacks Iran LIVE Updates: Israel's defence ministry announced Saturday it had launched a "preemptive strike" on Iran as sirens sounded in Jerusalem and people across the country received phone alerts about an "extremely serious" threat. The United States is participating in the Israeli strikes against Iran, sources told the Associated Press. Tehran is preparing for retaliation; the response will be crushing, Iranian official told Reuters. Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei is not in Tehran and has been transferred to a secure location, an official told Reuters on Saturday. Israel closes its airspace after launching an attack on Iran; Iran, too, has closed its airspace.
Source:Mint
February 28, 2026 19:19 UTC
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साहिबजादा फरहान (100) और फखर जमान (84) की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत पाकिस्तान ने शनिवार को सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका के विरुद्ध 8 विकेट के नुकसान पर 212 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। फरहान और जमान ने टी-20 विश्व कप इतिहास में किसी भी विकेट के लिए 176 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की।सेमीफाइनल में पहुंचने और नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका को 147 रन से कम पर रोकना था। सलमान आगा की अगुआई वाली टीम को कम से कम 64 रन से जीत दर्ज करनी थी।हालांकि, श्रींलका टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। पाकिस्तान ने 5 रन से यह मैच जीता। ऐसे में पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। वहीं न्यूजीलैंड ने अंतिम 4 में जगह बनाई। कीवी टीम का नेट रन रेट पाकिस्तान से बेहतर है।टी20 विश्व कप में सर्वोच्च साझेदारियां (किसी भी विकेट के लिए) 176 - साहिबजादा फरहान और फखर जमान (पाकिस्तान) बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले, 2026*175* - टिम सीफर्ट और फिन एलन (न्यूजीलैंड) बनाम यूएई, चेन्नई, 2026170* - जोस बटलर और एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) बनाम भारत, एडिलेड, 2022168 - क्विंटन डी कॉक और रिले रॉसौ (दक्षिण अफ्रीका) बनाम बांग्लादेश, सिडनी, 2022166 - महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा (श्रीलंका) बनाम वेस्टइंडीज, बारबाडोस, 2010154 - इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान) बनाम युगांडा, प्रोविडेंस, 2024 A game for the ages! With a semi-final spot in sight, Sahibzada Farhan became the first player to score two centuries in the tournament, even going past Virat Kohli’s ICC Men's T20 World Cup run tally. Sri Lanka’s spirited fightback nearly stole it. High-quality cricket at its… pic.twitter.com/RhNWt2msTZ — Star Sports (@StarSportsIndia) February 28, 2026 ओपनर्स का गरजा बल्ला पाकिस्तान के ओपनरों ने बड़े स्कोर के इरादे से आक्रामक शुरुआत की, जबकि श्रीलंका की पहले पारी में लचर फील्डिंग ने विरोधी टीम को फायदा पहुंचाया। जमान 42 गेंदों में 84 रन बनाकर 16वें ओवर में बोल्ड हो गए। उन्हें दो जीवनदान मिले। उन्होंने नौ चौके और चार छक्के लगाए। जब वह 15 रन पर थे, तब महीश तीक्ष्णा के हाथों से गेंद निकलकर चौके के लिए चली गई। 46 रन पर भी श्रीलंका ने डीआरएस नहीं लिया, जबकि विकेटकीपर ने कैच की जोरदार अपील की थी। विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा फरहान (100) ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पाकिस्तान ने पांचवें ओवर के भीतर 50 रन पूरे कर लिए। उन्होंने टी-20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन (319) बनाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया और टूर्नामेंट में अपना दूसरा शतक जड़ा। वह टी20 विश्व कप के एक संस्करण में 2 शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। श्रीलंकाई गेंदबाज लगातार लाइन और लेंथ से भटकते रहे। फरहान को भी किस्मत का साथ मिला।अंत में गंवाए विकेट 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर दुनिथ वेल्लालागे ने लांग-ऑफ से दौड़कर कैच छोड़ा और फिर गेंद खेल में होने के बावजूद उंगली देखने लगे। 16वें ओवर की पहली गेंद पर जनिथ लियानगे ने बाउंड्री पर कैच लेते समय रस्सी पर पैर रख दिया, जिससे फरहान फिर बच निकले।हालांकि, 16वें ओवर में 176/0 के स्कोर से पाकिस्तान ने आखिरी चार ओवर में 36 रन के भीतर आठ विकेट गंवा दिए, जिसमें शतक पूरा करने के तुरंत बाद फरहान का विकेट भी शामिल था। दिलशान मदुशंका ने चटकाए 3 विकेट। कप्तान दासुन शनाका के खाते में भी 2 विकेट आए।टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन साहिबजादा फरहान: 383- साल 2026विराट कोहली: 319 रन- साल 2014तिलकरत्ने दिलशान: 317- साल 2009बाबर आजम: 303- साल 2021महेला जयवर्धने: 302- साल 2010विराट कोहली: 296- साल 2023 श्रीलंका की खराब शुरुआत 213 रन चेज करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में नसीम शाह ने पथुम निसांका (3) का विकेट चटकाया। 5वें ओवर की पहली गेंद पर अबरार अहमद (26) ने कामिल मिशारा को बोल्ड किया। इसके बाद अबरार ने चरिथ असलंका और कामिंदु मेंडिस को बोल्ड किया। पवन रथनायके ने अर्धशतक लगाया।
Source:Dainik Jagran
February 28, 2026 19:17 UTC
The defence minister of Iran, Amir Nasirzadeh, and Revolutionary Guards commander Mohammed Pakpour were killed in Israeli attacks, Reuters reported, citing three sources familiar with the matter. Nasirzadeh was the Deputy Chief of Staff for the Iranian Armed Forces before becoming the Minister of Defence. Pakpour assumed command of the Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) in 2025 after taking over following the death of the previous commander, Hossein Salami, due to Israeli strikes. Attack on school children Earlier, Iran's Foreign Minister Seyed Abbas Araghchi claimed that the Israeli strike on an Iranian primary school for girls killed dozens. The Iranian regime has not abandoned its plan to destroy Israel.
Source:Mint
February 28, 2026 19:01 UTC
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमले करना शुरू कर दिया है। वहीं, कुछ इजरायली मीडिया चैनलों ने चलाया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई मारे गए हैं। लेकिन इस स्थिति पर अभी स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन नवीनतम जानकारी के अनुसार वे जीवित हैं।ट्रंप और नेतन्याहू के दावों परईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने एनबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा है कि "जहां तक मुझे पता है", खामेनेई अभी जीवित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और अधिकांश उच्च पदाधिकारी सुरक्षित हैं, हालांकि कुछ कमांडरों की मौत की पुष्टि हुई है।इजरायली मीडिया (जैसे चैनल 12 और अन्य) ने अनाम सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि शनिवार सुबह (28 फरवरी 2026) के हमलों में खामेनेई की मौत हो गई है या कम से कम गंभीर रूप से घायल हैं। इजरायल के आकलन में "बढ़ते संकेत" बताए गए, और कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि उनके संपर्क में कोई नहीं है। लेकिन इजरायल सरकार ने इसे आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की।
Source:Dainik Jagran
February 28, 2026 18:47 UTC
As per a latest report, Donald Trump was briefed on 'high-risk, high-reward' ahead of 'Operation Epic Fury' launched against Iran. As per a report by Reuters, a US official told the international news agency about the risk of major US casualties ahead of the operation in Iran. The Pentagon termed this launch as 'Operation Epic Fury', where the US and Israeli militaries struck several areas across Iran. In reply, Iran also launched strikes against Israel and several other Gulf nations, including Saudi Arabia, Jordan, Bahrain, Kuwait, and Qatar. Later, Trump also acknowledged that the stakes involved in this operation may cost the lives of several 'courageous Americans'.
Source:dna
February 28, 2026 18:44 UTC
Nagpur News उपराजधानी में रियल एस्टेट बाजार ने नई रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ताज़ा हाउसिंग प्राइस इंडेक्स (एचपीआई) रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में नागपुर का सूचकांक 138.24 दर्ज किया गया है। जो देश के बड़े शहरों में सबसे अधिक है। इसके मुकाबले अखिल भारतीय एचपीआई 115.6 रहा। रिपोर्ट के अनुसार नागपुर में कीमतों में सालाना आधार पर 3.6% और पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 6.9% की वृद्धि हुई है। देश भर में आवासीय कीमतों में आई तेजी में नागपुर, चंडीगढ़ और जयपुर की प्रमुख भूमिका बताई गई है।मुंबई-पुणे से आगे नागपुर : देश के 18 बड़े शहरों के स्टाम्प ड्यूटी रजिस्ट्रेशन के आधार पर एचपीआई तैयार करता है। राज्य में मुंबई और पुणे भी इस सूची में शामिल हैं। मुंबई का एचपीआई 105.90, पुणे का 112.41 और दिल्ली का 101.26 दर्ज किया गया है। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि वृद्धि दर के मामले में नागपुर ने मुंबई-पुणे को पीछे छोड़ दिया है।तीन साल में 40 अंकों की छलांग : आरबीआई ने 2022-23 को आधार वर्ष माना है। उस वर्ष की पहली तिमाही में नागपुर का एचपीआई 98.08 था, जो अब बढ़कर 138.24 तक पहुंच गया है। यानी तीन वर्षों में करीब 40 अंकों का उछाल आया है। हालांकि, इस दौरान उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। 2023-24 की पहली तिमाही में सूचकांक 115.64 था। उसी वर्ष की चौथी तिमाही में घटकर 97 तक आ गया था। इसके बाद फिर तेजी लौट आई।1,800 करोड़ स्टाम्प ड्यूटी : एचपीआई की गणना स्टाम्प ड्यूटी के आधार पर की जाती है। संपत्ति रजिस्ट्रेशन के समय दस्तावेजों में दर्ज कीमत को आधार माना जाता है। इस वर्ष नागपुर से राज्य सरकार को करीब 1,800 करोड़ रुपए स्टाम्प ड्यूटी मिलने का अनुमान है। यदि औसतन 5% स्टाम्प ड्यूटी दर के आधार पर गणना की जाए तो शहर में लगभग 36,000 करोड़ रुपए के प्रॉपर्टी सौदे होने की संभावना है।चेन्नई का अलग मामला : रिपोर्ट में चेन्नई का एचपीआई 162 से अधिक बताया गया है। हालांकि, वहां वाणिज्यिक संपत्तियों को भी सूचकांक में शामिल किया गया है। चूंकि कमर्शियल प्रॉपर्टी की कीमतें अधिक होती हैं, इसलिए केवल आवासीय तुलना के आधार पर नागपुर को सबसे आगे माना जा रहा है।अगले 10 साल ‘स्वर्णिम युग' नागपुर में तेज़ी से हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और सरकारी परियोजनाओं ने रियल एस्टेट बाजार को नई गति दी है। समृद्धि महामार्ग जैसी परियोजनाओं से शहर की पहुंच बढ़ी है, जिससे उद्योग और व्यापार को बढ़ावा मिला है। मेट्रो, सड़क विस्तार और नए नागपुर के विकास से रोजगार के अवसर बढ़े हैं। बड़े बिल्डर्स भी अब नागपुर का रुख कर रहे हैं। सरकारी प्रोजेक्ट्स के कारण आवासीय मांग में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसका सीधा असर घरों की कीमतों पर दिख रहा है। आने वाले दस साल नागपुर के लिए विकास और निवेश के लिहाज़ से ‘स्वर्णिम युग' रहने वाले हैं। -राज मोहन शाहू, अध्यक्ष, क्रेडाई नागपुर
Source:Dainik Bhaskar
February 28, 2026 18:41 UTC
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान ने अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमले के बाद पलटवार शुरू कर दिया है। पहले उसने खाड़ी देशों में स्थिति अमेरिकी बेस को निशाना बनाया। लेकिन बाद में ईरान का एक शाहेद ड्रोन दुबई के बीचों-बीच गिरा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।इसमें एक ड्रोन दुबई शहर की घनी आबादी वाले हिस्से की ओर गिरता दिख रहा है। वह दो इमारतों के बीच के इलाके से टकराता है और फिर जोरदार धमाका होता है। इसके बाद आग की लपटें हवा में देखी जा सकती हैं।ट्रंप लाइव देख रहे थे ऑपरेशन शाहेद ड्रोन ईरान के हथियारों के जखीरे का सबसे खतरनाक ड्रोन है। इसकी रेंज 2500 किलोमीटर है। इसकी कीमत काफी कम होती है और यह 30 से 50 किलो तक पेलोड ले जा सकता है। हमास, हिज्बुल्लाह और हूती विद्रोही भी इसका इस्तेमाल करते हैं।उधर व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि डोनल्ड ट्रंप ने अपनी नेशनल सिक्योरिटी टीम के सदस्यों के साथ मिलकर रात भर अपने मार-ए-लागो एस्टेट से मिलिट्री सिचुएशन पर नजर रखी। ऑपरेशन के दौरान ही उन्होंने नेतन्याहू से बात की थी।यूएनएससी की आपात बैठक अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई गई है। रूस के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने कहा कि रूस और चीन ने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ बिना उकसावे के किए गए आक्रमण के संबंध में एक आपातकालीन बैठक का अनुरोध किया है।यह बैठक स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम चार बजे निर्धारित थी। इसमें कहा गया है कि फ्रांस, बहरीन और कोलंबिया ने भी बैठक बुलाने का आह्वान किया था। रूसी बयान में कहा गया है, सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान, हम अमेरिका और इजरायल से मांग करेंगे कि वे अपनी अवैध कार्रवाइयों को तुरंत रोकें और राजनीतिक और राजनयिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ें।
Source:Dainik Jagran
February 28, 2026 18:30 UTC
जागरण संवाददाता, पटना। पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के बीच पटना साइंस कॉलेज में अचानक गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया।कैंपस के भीतर हुई फायरिंग से छात्रों में अफरातफरी फैल गई। बताया जा रहा है कि मतदान प्रक्रिया के दौरान ही यह घटना हुई। चुनावी माहौल पहले से ही तनावपूर्ण बना हुआ था। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद कॉलेज परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।दो गोलियां चलीं, घटनास्थल से एक खोखा मिला पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि दो राउंड फायरिंग की गई। मौके से एक खाली खोखा बरामद किया गया है। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फायरिंग का मकसद दहशत फैलाना माना जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। बुलेट मोटरसाइकिल से आया और फरार हुआ आरोपी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया था। फायरिंग के तुरंत बाद वह तेज रफ्तार से फरार हो गया। घटना कुछ ही पलों में हुई और छात्रों को संभलने का मौका नहीं मिला।
Source:Dainik Jagran
February 28, 2026 18:28 UTC
स्टेट ब्यूरो, नई दिल्ली। फरवरी में कम बारिश होने की वजह से गर्मी जल्दी आ गई है। मिनिमम और मैक्सिमम दोनों टेम्परेचर बढ़ रहे हैं। शनिवार को मिनिमम टेम्परेचर 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस साल का सबसे ज्यादा मिनिमम टेम्परेचर है।मैक्सिमम टेम्परेचर 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फरवरी में इससे पहले सबसे ज्यादा टेम्परेचर 2023 में 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस तरह, शनिवार पिछले तीन सालों में फरवरी का सबसे गर्म दिन रहा। सिकंदरा रोड पर तेज धूप से बचाव के लिए चेहरो को कपड़े से ढककर बचाव करते हुए जाता स्कूटी सवार। जागरण लोगों को गर्मी का एहसास शनिवार को दिन भर धूप खिली रही, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, अगले हफ्ते मौसम साफ रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम? सुबह हल्का कोहरा रह सकता है, लेकिन दिन में धूप खिली रहेगी। कभी-कभी तेज हवाएं चल सकती हैं। 1 और 2 मार्च को मैक्सिमम टेम्परेचर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।
Source:Dainik Jagran
February 28, 2026 18:24 UTC
लेखक के बारे में अभिषेक पाण्डेय अभिषेक पाण्डेय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। उन्हें करंट अफेयर्स,राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर काम करने का तीन वर्ष से अधिक का अनुभव है। साथ ही इन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024 को काफी करीब से कवर किया है। वर्तमान में NBT (DIgital)में राष्ट्रीय खबरें,राजनीति और दिल्ली से जुड़ी खबरों पर कार्य कर रहे हैं। अभिषेक TIL समूह में जुड़ने से पहले दैनिक जागरण में बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की है। साथ ही गूगल द्वारा फेक न्यूज वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया है।... और पढ़ें
Source:Navbharat Times
February 28, 2026 18:24 UTC