ईरान में सत्ता पर वार: अमेरिका-इजरायल के निशाने पर खामेनेई कैसे बने सुप्रीम लीडर?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर एक बार फिर हमले किए हैं। इन हमलों के बाद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रही बातचीत फिर पटरी से उतर गई है। ताजा हमलों ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या इनका मकसद ईरान की सुरक्षा और शीर्ष नेतृत्व को कमजोर करना है।शनिवार को हुए हमलों में राजधानी तेहरान के कई इलाकों को निशाना बनाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ हमले उन जगहों के पास हुए जो ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई से जड़ी बताई जाती हैं। खामेनेई के दफ्तर के पास धमाका ईरान की समाचार एजेंसी तसनीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, सात मिसाइलें उत्तरी तेहरान के शेमिरान इलाके में राष्ट्रपति भवन के पास और खामेनेई के परिसर के नजदीक गिरीं। वहीं असोसिएटेड प्रेस ने बताया कि हमले खामेनेई के दफ्तरों के आसपास हुए।खामेनेई इस समय कहां हैं, यह साफ नहीं है। रॉयटर्स ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि वह तेहरान में नहीं हैं और उन्हें किसी सुरित स्थान पर भेज दिया गया है। बता दें, 86 वर्षीय खामेनेई 1989 से ईरान के सुप्रीम लीडर हैं।कैसे सुप्रीम लीडर बने खामेनेई? उन्होंने इस पद पर अयातुल्लाह रुहोल्लाह खामेनेई की जगह ली थी, जिन्होंने 1979 की इस्लामिक क्रांति के नेतृत्व किया था। उस क्रांति में अमेरिका समर्थित शाह मोहम्मद रेजा पहलवी की सत्ता खत्म हुई थी। सुप्रीम लीडर के तौर पर खामेनेई के पास सरकार, सेना और न्यायपालिका पर अंतिम अधिकार है। वह देश के आध्यात्मिक नेता भी हैं। उनके शासन में ईरान ने पश्चिमी देशों के साथ तनाव, कड़े प्रतिबंधों और देश के भीतर आर्थिक व अधिकारों को लेकर कई विरोध प्रदर्शनों का सामना किया है।खामेनेई की ताकत का बड़ा आधार दो प्रमुख सुरक्षा संस्थान हैं- इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर्प्स (IRGC) और बासिज अर्धसैनिक बल। इन संगठनों में लाखों स्वयंसेवक जुड़े हुए हैं। ईरान का परमाणु कार्यक्रम खामेनेई का कहना है कि ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा और उसका परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उपयोग के लिए है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों और संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था को अब तक ऐसे सबूत नहीं मिले हैं कि ईरान परमाणु बम बना रहा है। हालांकि इजरायल और अमेरिका के कुछ नेता लगातार यह आरोप लगाते रहे हैं।इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने जून में कहा था कि खामेनेई 'अब अस्तित्व में नहीं रह सकते।' उसी महीने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संकेत दिया था कि उन्हें निशाना बनाने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी हाल के महीनों में खामेनेई को लेकर सख्त बयान दिए हैं।

February 28, 2026 14:57 UTC


"कांग्रेस मुस्‍ल‍िम लीग माओवादी बन चुकी है", पीएम मोदी बोले- ये घात लगाकर हमला करते हैं

पीएम मोदी ने राजस्थान के अजमेर में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंंने कहा क‍ि हाल ही में, दिल्ली में, दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ. जब दुनिया के इतने सारे लोग भारत की प्रशांसा करते हैं तो आपको गर्व होता या नहीं, अभिमान होता है या नहीं? "देश को बदनाम करने की काेशिश की"पीएम मोदी ने कहा क‍ि हताशा और न‍िराशा में डूबी कांग्रेस ने दुन‍िया भर के मेहमानों के सामने देश को बदनाम करने की कोश‍िश की. "कांग्रेस अब MMC बन चुकी है"मोदी ने कहा क‍ि कभी कांग्रेस 'INC' यानी इंडियन नेशनल कांग्रेस थी, लेकिन अब वो नहीं बची है.

Source:NDTV

February 28, 2026 14:37 UTC


Nagpur News: लापरवाही के चलते कचरे में पड़ा लेखा-जोखा, खतरे में रिकॉर्ड

Nagpur News मनपा की पुरानी प्रशासकीय इमारत में राजनीतिक दलों के नगरसेवकों के लिए कमरों के आवंटन प्रक्रिया की जा रही है। आवंटन से पहले सभी कमरों की दुरूस्ती और रंग-रोगन किया जा रहा है। इस इमारत के कमरा क्रमांक 13 में लेखा परीक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज अब कचरे के ढेर में नजर आ रहे है। इतना ही नहीं 10 जोन से पिछले पांच सालों में विविध विकास कामों के खर्च के बिल भी मौजूद हैं। प्रशासन के अधिकारियों ने सफाई और दुरूस्ती से पहले अलमारी समेत दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर कोई भी प्रयास नहीं किया है। ऐसे में महत्वपूर्ण दस्तावेज अब कचरे में नजर आ रहे हैं।दस्तावेजों में कई अहम जानकारियांमनपा की पुरानी इमारत के कमरा क्रमांक 13 में लेखा परीक्षण विभाग कार्यालय संचालित होता रहा है। नगरसेवकों के आने के बाद इस इस कमरे को एआईएमआईएम को पार्टी कार्यालय के लिए उपलब्ध कराया गया था। पिछले 15 दिन से कमरे में दुरूस्ती की जा रही है, लेकिन लेखा परीक्षण कार्यालय के दस्तावेजों को हटाया नहीं गया है। इन दस्तावेजों में मनपा के 10 जोन के विविध खर्च के बिल और विस्तृत जानकारी के दस्तावेज मौजूद है। इन दस्तावेजों में 16 जनवरी को संपन्न मनपा चुनावों से जुड़े कागजात और प्रत्याशियों से चुनावी खर्च के बिल सहित कई अहम जानकारियां शामिल हैं।किया जा रहा रंगरोगनमनपा की पुरानी इमारत के कमरा क्रमांक 13 में स्थानीय लेखा विभाग का कार्यालय था। 16 जनवरी को मनपा चुनाव के संपन्न होने के बाद अब इस कक्ष को नगरसेवकों को आवंटित किया गया है। कक्ष देने से पहले विद्युत उपकरणों की दुरूस्ती, दीवारों की मरम्मत और रंगरोगन किया जा रहा है। मजदूरों की ओर से जारी कामों के चलते पुरानी अलमारी को हटाने से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज खुले में आकर गिर गए हैं। इन दस्तावेजों को उठाने और सुरक्षित जगह पर रखने के लिए कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी ने पहल नहीं की है। ऐसे में रंगरोगन करने वाले मजदूर महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी रद्दी समझ कर कचरे में डाल रहे हैं।कमरा एआईएमआईएम के लिए आवंटित था, अब होगा बदलावमनपा की पुरानी इमारत में कमरा आवंटन को लेकर गुरुवार को एआईएमआईएम के 6 और आईयूएलएम के 4 नगरसेवकों ने धरना प्रदर्शन भी किया गया था। एआईएमआईएम के शकील पटेल के नेतृत्व में छोटी जगह वाले कमरा क्रमांक 13 को बदल कर देने की मांग की गई थी। 6 नगरसेवकों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी होने के चलते एआईएमआईएम को कमरा नंबर 12 आवंटित किया गया है, जबकि 4 नगरसेवकों वाली मुस्लिम लीग को कमरा नंबर 14 आवंटित किया गया।

February 28, 2026 14:32 UTC


तेज प्रताप यादव का एलान, तिरहुत स्नातक MLC चुनाव लड़ेगी जनशक्ति जनता दल; सियासी हलचल तेज

जागरण संवाददाता, वैशाली। बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा करते हुए तेज प्रताप यादव ने बड़ा एलान किया है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एलान किया है कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल तिरहुत स्नातक एमएलसी पद के लिए चुनाव लड़ेगी। वह राघोपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राघोपुर के लोगों ने उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यह पहली बार है जब वह राघोपुर पहुंचे हैं।तिरहुत स्नातक एमएलसी चुनाव के संबंध में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल इस पद के लिए अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हां हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी। राघोपुर में हुआ स्वागत तेज प्रताप यादव का बिदूपुर प्रखंड के रहीमापुर प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। जेजेडी प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा कि तिरहुत स्नातक पद के लिए हमारी पार्टी से उम्मीदवार बनाए जाएंगे।

February 28, 2026 14:12 UTC


बोत्सवाना से कूनो नेशनल पार्क लाए गए 9 चीते, स्पेशल विमान से पहुंचे; 48 हुई संख्या

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कूनो नेशनल पार्क में शनिवार की सुबह इतिहास के एक और पन्ने पर चीते के पंजों के निशान दर्ज हो गए। बोत्सवाना से 12 घंटे की हवाई यात्रा के बाद 9 नए चीते भारत पहुंचे और हेलीकॉप्टर से कूनो लाकर सीधे क्वारंटीन बाड़ों में शिफ्ट कर दिए गए हैं। इसके साथ ही देश में चीतों की कुल संख्या 39 से बढ़कर 48 हो गई है।6 मादा और 3 नर चीते बोत्सवाना से भारत आए चीतों की नई खेप में 6 मादा और 3 नर चीते हैं। भारत आए चीतों की खेप की यह सबसे बड़ी ताकत है, क्योंकि अब तक कूनो नेशनल पार्क में नर चीतों का पलड़ा भारी था, लेकिन इस खेप ने संतुलन की तस्वीर बदल दी है।विशेषज्ञ मान रहे हैं कि इससे आने वाले महीनों में प्रजनन की रफ्तार तेज हो सकती है। चीतों के आने पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव खुद कूनो पहुंचे। भूपेंद्र यादव ने क्रेट का हैंडल घुमाकर दो चीतों को क्वारंटीन बाड़े में रिलीज किया। बाकी चीतों को वन विभाग की प्रशिक्षित टीम ने तय प्रोटोकॉल के तहत शिफ्ट किया। कूनो में मादा चीतों की संख्या ज्यादा कूनो में 12 महीने से अधिक उम्र के चीतों का गणित अब साफ तौर पर बदल गया है। वयस्क चीतों में पहली बार मादाओं की संख्या नर चीतों की तुलना में ज्यादा हो गई है।

February 28, 2026 14:10 UTC


Nagpur News: पर्चा लीक प्रकरण में प्रिंसिपल सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार

Nagpur News पर्चा लीक प्रकरण में प्रिंसिपल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें अदालत में पेश कर पीसीआर में लिया गया है। अभी तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। सदर थाने में दर्ज इस मामले की पड़ताल एसआईटी कर रही है। आरोपियों की िगरफ्तारी होना बाकी है।ऐसे जुड़ी है चेन : विशाखा जूनियर कॉलेज का प्रिंसिपल आरोपी प्रदीप भैय्यालाल जांगडे (43) वर्ष आराधना नगर, शिक्षक संदीप बाबूराव सरटकर (46) जयताला, एजुकेशन एकेडमी का संचालक मनीष शंभकर (46) त्रिमूर्ति नगर और दिनेश कोटांगडे (37) कबीर नगर निवासी को िगरफ्तार िकया गया है, जबकि फरार आरोपी अल्ताफ गोडिल की तलाश जारी है। घटित प्रकरण से दिनेश को उसका परिचित अल्ताफ ने कक्षा 12 का पर्चा उपलब्ध कराने के बारे में बात की थी। दिनेश ने उसके लिए सूरज सहारे से फोन पर संपर्क करने की सलाह अल्ताफ को दी। सूरज ने मनीष का नाम बताया और मनीष ने प्रिंसिपल प्रदीप का और प्रिंसिपल ने संदीप से बात की थी। इस तरह से पर्चा लिक प्रकरण की चेन जुड़ी होने का अब तक की जांच में खुलासा हुआ है। शुक्रवार की दोपहर में चारों को संबंधित अदालत में पेश िकया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पीसीआर में भेज दिया गया है। सबूत हाथ लगने की उम्मीद से आरोपियों के ऑफिस और निवास स्थान को खंगाला गया है।ऐसे हुआ था मामले का खुलासा : कक्षा 12वीं का परीक्षा केंद्र सेंट उर्सुला में 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध गतिविधियों होने से उसकी तलाशी ली गई थी। उसके मोबाइल में टेक 1 नाम के ग्रुप में परीक्षा शुरू होने के पहले ही केमिस्ट्री और फिजिक्स का पर्चा वायरल होने का पता चला था। इससे एक्सिसेंस एकेडमी से जुड़े विद्यार्थियों के ग्रुप में पर्चा वायरल िकया गया था। खास उसके िलए ग्रुप बनाया गया था। उसके लिए पैसे का लेन-देन भी हुआ था। मामले के खुलासे से माध्यमिक विभाग के शिक्षाधिकारी अनिल दहीफले की शिकायत पर सदर थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया था। उसके बाद एकेडमी के संचालक निशिकांत सुखदेव मूल, फरहान अख्तर फहीम अख्तर, जुनेद मोहम्मद अब्दुल जावेद और मुस्तफा खान की िगरफ्तार हुई। परहान को छोड़कर तीनों आरोपी जेल में बंद है।नाम और पैसा कमाना चाहते थे : घटित मामले से पर्चा लीक प्रकरण से जुड़े आरोपी निजी ट्यूशन कक्षा से जुड़े हुए हैं। पर्चा लीक करने के पीछे आरोपियों की सोच थी कि अच्छे अंक िमलने से वह विद्यार्थियों के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर बाकी विद्यार्थियों को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते थे और पर्चा लीक करने से उन्हें अच्छी कमाई भी हो सकती है। प्रकरण में और भी गंभीर खुसाले होने की संभावना है।

February 28, 2026 14:06 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */