Aaj ka Rashifal 28 फ़रवरी 2026: शनिवार के दिन कुंभ राशि वाले कोई बड़ी गलती न करें, जानें अन्य राशियों का हाल

शुभ अंक: 1, 4, 6, 8शुभ रंग: समुद्रीआज का उपाय: महावीर हनुमान जी की वंदना करें और शनिदेव की प्रिय वस्तुओं का दान बढ़ाएं. मिथुन: विवाह के प्रस्ताव और खुशियांमिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन जीवन को एक सकारात्मक दिशा में ले जाने वाला साबित होगा. आप अपनी खुशियों को अपनों के साथ साझा करेंगे और संपर्कों का लाभ उठाएंगे. तुला: साख और सम्मान में वृद्धितुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन चहुंओर अपेक्षित परिणाम देने वाला है. शुभ अंक: 4, 6, 8शुभ रंग: सिल्वर समानआज का उपाय: हनुमान जी के दर्शन करें और शनि की प्रिय वस्तुओं का दान करें.

Source:NDTV

February 28, 2026 07:33 UTC


सुबह शादी की सालगिरह की पोस्ट, शाम को STF ने दबोचा; तेजस्वी के करीबी देवा गुप्ता पटना में गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पटना। शुक्रवार को देवा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ शादी की सालगिरह का भावुक संदेश साझा किया। कुछ ही घंटों बाद बिहार एसटीएफ ने पटना में छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित राधिका अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301 में हुई। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने दबिश दी और हिरासत में लिया। देवा को राजद नेता तेजस्वी यादव का करीबी माना जाता है।गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई।एसपी ने उन पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। दो मामलों में वह लंबे समय से फरार बताए जा रहे थे। उन्हें 10 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद गिरफ्तारी से पहले उन्होंने कानूनी राहत ली थी।पुलिस के अनुसार देवा गुप्ता पर हत्या, लूट, रंगदारी और जमीन कब्जे सहित 28 केस दर्ज हैं। मोतिहारी पुलिस की 100 अपराधियों की सूची में उनका नाम सबसे ऊपर था।हाईकोर्ट से मिली थी अंतरिम राहतकरीब दो महीने पहले पटना हाईकोर्ट ने सख्त कार्रवाई पर रोक लगाई थी। देवा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई लंबित रहने तक कार्रवाई टालने को कहा गया था।इसके बाद पुलिस की सीधी कार्रवाई कुछ समय के लिए रुकी रही। देवा ने अपने खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों का हवाला देते हुए याचिका दायर की थी।कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि सुनवाई पूरी होने तक दंडात्मक कदम नहीं उठाए जाएंगे। अब STF की कार्रवाई के बाद कानूनी स्थिति फिर चर्चा में है।पत्नी मेयर, राजनीति में सक्रियतादेवा गुप्ता की पत्नी प्रीति कुमारी मोतिहारी नगर निगम की मेयर हैं। 2022 में मेयर चुनाव से उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई। 2025 में राजद ने देवा को चुनावी मैदान में उतारा था।इससे पहले लोकसभा टिकट की भी दावेदारी की गई थी। गिरफ्तारी के बाद प्रीति कुमारी ने कार्रवाई को बेवजह बताया। उन्होंने कहा कि कई मामलों में बेल और स्टे मिल चुका है।तेजस्वी का नाम चर्चा में, सियासत गरमगिरफ्तारी के बाद तेजस्वी यादव का नाम राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। विपक्ष इसे कानून-व्यवस्था से जोड़कर सवाल उठा रहा है।राजद खेमे में इसे राजनीतिक दबाव की कार्रवाई बताया जा रहा है। एसटीएफ की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा है।मामले ने राज्य की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। अब नजरें जांच एजेंसी और अदालत की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल–सिसोदिया को राहत के बाद तेजस्वी की बड़ी मांग: दिल्ली में दोबारा हो विधानसभा चुनाव

February 28, 2026 07:23 UTC


PM Modi Ajmer Visit Live Updates: अजमेर में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी; बोले- 'INC अब MMC बन गई है, यानी मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस'

कायड़ विश्राम स्थली पर चल रही इस विशाल सभा में भारी उत्साह देखा जा रहा है. अब 9 से 14 साल की बेटियों को भविष्य के इस खतरे से बचाने के लिए देशभर के 30,000 केंद्रों पर यह वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी. अगर आप ब्यावर, जयपुर या किशनगढ़ की ओर जाने की सोच रहे हैं, तो वैकल्पिक रास्तों का ही चयन करें ताकि आप जाम में न फंसें. हनुमान बेनीवाल ने पेपर लीक और RPSC के पुनर्गठन को लेकर पीएम को घेरा है, तो पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पत्र लिखकर पुरानी योजनाओं को बहाल करने की मांग की है. सियासी गलियारों में इस दौरे को आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा के 'शक्ति प्रदर्शन' के रूप में देखा जा रहा है.

Source:NDTV

February 28, 2026 07:23 UTC


Nagpur News: ईडी की कार्रवाई में ठग सचिन पांडे के मनी ट्रेल का हुआ खुलासा

Nagpur News ठग सचिन शत्रुघ्न पांडे और उनके परिवार की 3.35 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क करने के बाद, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में अब चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जांच एजेंसी ने इस "मनी लॉन्ड्रिंग' के खेल में शामिल धन के लेनदेन की पूरी कड़ियां जोड़ ली हैं, जिससे अब सचिन के सहयोगियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। ईडी की जांच में यह बात पुख्ता हुई है कि आरोपियों ने केवल स्थानीय स्तर पर ही निवेश नहीं किया, बल्कि ठगी गई राशि का एक बड़ा हिस्सा विदेशों में भी खपाया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सचिन पांडे की पत्नी खुशी पांडे के विदेश में हुए महंगे इलाज के खर्चों की बारीकी से जांच की जा रही है। एजेंसी यह पता लगा रही है कि क्या इलाज के बहाने भारत से बाहर पैसा भेजने के लिए "हवाला' या अन्य अवैध रास्तों का इस्तेमाल किया गया था।राडार पर सहयोगी और बैंक खाते : जांच में मुख्य आरोपी के सहयोगी स्वर्णिम जयकुमार दीक्षित की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। सचिन ने ठगी की राशि में से 20 लाख सीधे दीक्षित के बैंक खातों में ट्रांसफर किए थे। ईडी अब दीक्षित और उन अन्य पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ की तैयारी कर रही है, जिनके खातों का इस्तेमाल अवैध धन को "लेयरिंग' (पैसे को घुमाने) के लिए किया गया था।पायनियर ग्रुप के प्रोजेक्ट में निवेश की जांच : जांच का एक अहम हिस्सा पायनियर ग्रुप के उस प्रोजेक्ट पर केंद्रित है, जिसमें ठगी के 90 लाख रुपए लगाकर आवासीय फ्लैट खरीदे गए थे। ईडी इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या इस बिल्डर ग्रुप के साथ हुए लेनदेन में कोई और अनियमितता शामिल है या क्या इसमें और भी बेनामी निवेश किया गया है। ईडी जल्द ही इस अस्थायी कुर्की की पुष्टि के लिए दिल्ली स्थित पीएमएलए एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी को विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। सबूतों के संकलन के बाद, सचिन पांडे और उनके सहयोगियों के खिलाफ विशेष पीएमएलए अदालत में चार्जशीट दर्ज की जाएगी। चूंकि सचिन पांडे को एक आदतन अपराधी माना गया है, इसलिए जांच एजेंसी उन अन्य लोगों की भी पहचान कर रही है जो इसके "लोन' या "प्रॉपर्टी' के झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई गंवा चुके हैं।

February 28, 2026 07:16 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */