PAK vs SL: साहिबजादा फरहान का तूफानी शतक रहा बेअसर, पाकिस्‍तान जीतकर भी हुआ विश्‍व कप से बाहर - News Summed Up

PAK vs SL: साहिबजादा फरहान का तूफानी शतक रहा बेअसर, पाकिस्‍तान जीतकर भी हुआ विश्‍व कप से बाहर


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साहिबजादा फरहान (100) और फखर जमान (84) की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत पाकिस्तान ने शनिवार को सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका के विरुद्ध 8 विकेट के नुकसान पर 212 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। फरहान और जमान ने टी-20 विश्व कप इतिहास में किसी भी विकेट के लिए 176 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की।सेमीफाइनल में पहुंचने और नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका को 147 रन से कम पर रोकना था। सलमान आगा की अगुआई वाली टीम को कम से कम 64 रन से जीत दर्ज करनी थी।हालांकि, श्रींलका टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। पाकिस्‍तान ने 5 रन से यह मैच जीता। ऐसे में पाकिस्‍तान टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। वहीं न्‍यूजीलैंड ने अंतिम 4 में जगह बनाई। कीवी टीम का नेट रन रेट पाकिस्‍तान से बेहतर है।टी20 विश्व कप में सर्वोच्च साझेदारियां (किसी भी विकेट के लिए) 176 - साहिबजादा फरहान और फखर जमान (पाकिस्तान) बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले, 2026*175* - टिम सीफर्ट और फिन एलन (न्यूजीलैंड) बनाम यूएई, चेन्नई, 2026170* - जोस बटलर और एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) बनाम भारत, एडिलेड, 2022168 - क्विंटन डी कॉक और रिले रॉसौ (दक्षिण अफ्रीका) बनाम बांग्लादेश, सिडनी, 2022166 - महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा (श्रीलंका) बनाम वेस्टइंडीज, बारबाडोस, 2010154 - इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान) बनाम युगांडा, प्रोविडेंस, 2024 A game for the ages! With a semi-final spot in sight, Sahibzada Farhan became the first player to score two centuries in the tournament, even going past Virat Kohli’s ICC Men's T20 World Cup run tally. Sri Lanka’s spirited fightback nearly stole it. High-quality cricket at its… pic.twitter.com/RhNWt2msTZ — Star Sports (@StarSportsIndia) February 28, 2026 ओपनर्स का गरजा बल्‍ला पाकिस्तान के ओपनरों ने बड़े स्कोर के इरादे से आक्रामक शुरुआत की, जबकि श्रीलंका की पहले पारी में लचर फील्डिंग ने विरोधी टीम को फायदा पहुंचाया। जमान 42 गेंदों में 84 रन बनाकर 16वें ओवर में बोल्ड हो गए। उन्हें दो जीवनदान मिले। उन्होंने नौ चौके और चार छक्के लगाए। जब वह 15 रन पर थे, तब महीश तीक्ष्णा के हाथों से गेंद निकलकर चौके के लिए चली गई। 46 रन पर भी श्रीलंका ने डीआरएस नहीं लिया, जबकि विकेटकीपर ने कैच की जोरदार अपील की थी। विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा फरहान (100) ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पाकिस्तान ने पांचवें ओवर के भीतर 50 रन पूरे कर लिए। उन्होंने टी-20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन (319) बनाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया और टूर्नामेंट में अपना दूसरा शतक जड़ा। वह टी20 विश्‍व कप के एक संस्‍करण में 2 शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्‍लेबाज बन गए हैं। श्रीलंकाई गेंदबाज लगातार लाइन और लेंथ से भटकते रहे। फरहान को भी किस्मत का साथ मिला।अंत में गंवाए विकेट 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर दुनिथ वेल्लालागे ने लांग-ऑफ से दौड़कर कैच छोड़ा और फिर गेंद खेल में होने के बावजूद उंगली देखने लगे। 16वें ओवर की पहली गेंद पर जनिथ लियानगे ने बाउंड्री पर कैच लेते समय रस्सी पर पैर रख दिया, जिससे फरहान फिर बच निकले।हालांकि, 16वें ओवर में 176/0 के स्कोर से पाकिस्तान ने आखिरी चार ओवर में 36 रन के भीतर आठ विकेट गंवा दिए, जिसमें शतक पूरा करने के तुरंत बाद फरहान का विकेट भी शामिल था। दिलशान मदुशंका ने चटकाए 3 विकेट। कप्‍तान दासुन शनाका के खाते में भी 2 विकेट आए।टी20 विश्‍व कप के एक संस्‍करण में सबसे ज्‍यादा रन साहिबजादा फरहान: 383- साल 2026विराट कोहली: 319 रन- साल 2014तिलकरत्‍ने दिलशान: 317- साल 2009बाबर आजम: 303- साल 2021महेला जयवर्धने: 302- साल 2010विराट कोहली: 296- साल 2023 श्रीलंका की खराब शुरुआत 213 रन चेज करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में नसीम शाह ने पथुम निसांका (3) का विकेट चटकाया। 5वें ओवर की पहली गेंद पर अबरार अहमद (26) ने कामिल मिशारा को बोल्‍ड किया। इसके बाद अबरार ने चरिथ असलंका और कामिंदु मेंडिस को बोल्‍ड किया। पवन रथनायके ने अर्धशतक लगाया।


Source: Dainik Jagran February 28, 2026 19:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */