Combs, 56, has moved the United States Court of Appeals for the Second Circuit seeking to overturn both his conviction and the sentence, according to Reuters. He is currently lodged at a low-security federal prison in Fort Dix. ADVERTISEMENTThe seven-week trial in Manhattan federal court last year focused on drug-fuelled and prolonged sexual performances, sometimes referred to as “Freak Offs” involving two of Combs’ former girlfriends and male sex workers. However, he was acquitted of more serious charges of sex trafficking and racketeering linked to allegations that he coerced the women — rhythm and blues singer Casandra Ventura and another identified as Jane — into participating in the encounters. “It was unlawful, unconstitutional and a perversion of justice to sentence Combs as if the jury had found him guilty of sex trafficking and RICO,” Shapiro wrote in a court filing.
Source:The Telegraph
April 09, 2026 20:14 UTC
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। फिल्म शोले में जिस तरह से प्रेमिका से विवाह के लिए हामी भरवाने के लिए वीरू पानी की टंकी पर चढ़ा था, उसी तरह के ड्रामा का चलन बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला अंबेडकरनगर में भीटी अहिरौली के विकवाजीतपुर भगोला गांव से गुजरे लखनऊ-बलिया ट्रांसमिशन लाइन टावर (ग्रिल खंभा) पर युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद कर चढ़ गया। इस प्रकरण का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर उसकी प्रेमिका को मौके पर बुलवाया। शादी करने का आश्वासन देने पर वह नीचे उतरा। खंभे से उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। भगोला गांव के इंद्रजीत तथा बगल के ही एक गांव की युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। गत दिनों दोनों ने भागकर किसी मंदिर में शादी भी कर ली थी।इसके बाद वापस घर आए तो युवती को लेकर उसके स्वजन अपने घर चले गए। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत भी होती रही। स्वजन ने सोमवार को शादी तय करने का समय भी निश्चित कर रखा है। इसकी जानकारी प्रेमी व युवती को भी थी। दो दिन दोनों के बीच बात नहीं हो सकी। इससे युवक को शक हुआ कि दोनों की शादी नहीं होगी।
Source:Dainik Jagran
April 09, 2026 19:40 UTC
In today’s fast-paced, always-connected work culture, long working hours have become the norm rather than the exception. Heart Health At RiskOne of the most serious consequences of prolonged working hours is the increased risk of cardiovascular disease. “Because the damage is gradual, people tend to ignore early signs,” says Dr Aravinda. The Bottom Line Long working hours may seem unavoidable in a competitive environment, but their health impact cannot be ignored. “Without adequate recovery, sustained overworking can damage both physical and mental health,” says Dr Aravinda S N.
Source:Mint
April 09, 2026 19:40 UTC
जमशेदपुर (ब्यूरो)। लौहनगरी की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत शहर के प्रमुख और व्यस्त चौराहों को जल्द ही &लेफ्ट फ्री जोन&य के रूप में विकसित किया जाएगा। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य जाम की समस्या को कम करना और वाहनों की आवाजाही को अधिक सुगम बनाना है। ट्रैफिक विभाग के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत ऐसे चौराहों की पहचान की जा रही है जहां ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है और पीक आवर्स में लंबा जाम लग जाता है। प्रारंभिक चरण में साकची, बिष्टुपुर, मानगो और कदमा जैसे प्रमुख इलाकों को प्राथमिकता दी जा सकती है। इन स्थानों पर लेफ्ट टर्न लेने वाले वाहनों के लिए अलग लेन या विशेष रास्ता बनाया जाएगा, जिससे उन्हें सिग्नल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे मुख्य सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा और सिग्नल पर लगने वाला समय भी घटेगा।चौराहों की पहचानइस योजना के क्रियान्वयन में टाटा स्टील यूआईएसएल की भी भागीदारी होगी, जो सड़क और ट्रैफिक से जुड़े बुनियादी ढांचे को विकसित करने में सहयोग करेगी। ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि लेफ्ट फ्री जोन व्यवस्था लागू करने से ट्रैफिक का प्रवाह बेहतर होगा और शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी। इस व्यवस्था को सफल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा कई जरूरी कदम उठाए जाएंगे। सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया जाएगा, लेन मार्किंग की जाएगी और आवश्यक साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके अलावा, कुछ स्थानों पर अस्थायी बैरिकेडिंग भी की जाएगी ताकि वाहनों की दिशा स्पष्ट रहे। आम नागरिकों को नई व्यवस्था के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा, जिससे लोग नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।सख्ती बरतने का निर्णयइसी कड़ी में ट्रैफिक पुलिस ने शहर में अव्यवस्थित पार्किंग पर भी सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। खासकर होटल, रेस्टोरेंट और भीड़भाड़ वाले इलाकों के बाहर सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ जल्द ही बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने ऐसे स्थानों को चिन्हित कर लिया है जहां शाम के समय सड़क पर गाड़ियां खड़ी होने से जाम की स्थिति बनती है।होगी कार्रवाईट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने वाहन सड़क के बीच या किनारे इस तरह खड़े कर देते हैं, जिससे अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। अब ऐसे मामलों में न केवल वाहन चालकों पर कार्रवाई होगी, बल्कि संबंधित संस्थानों और प्रतिष्ठानों के संचालकों को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि लेफ्ट फ्री जोन व्यवस्था लागू होने से न केवल जाम की समस्या में कमी आएगी, बल्कि ईंधन की बचत और वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी। इसके लिए जल्द ही जिला स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस नई व्यवस्था में सहयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। सामूहिक प्रयास से ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है।यहां अक्सर रहता है जाम-इनर सर्कल रोड -ऊल्याण मोड़ सती घाट के सामने से लेकर शालिग्राम स्वीट्स, गणेश पूजा मैदान।-गोपाल मैदान से लेकर शम्भू पान दुकान, सोंनेट होटल के आगे तक।-आउटर सर्कल- अवैध गाड़ी पार्किंग रमाडा होटल और अलकोर होटल से लेकर ऍन रोड बिस्टुपुर के दोनों तरफ के जगहों पर करवाई चलेगी। इसके अलावा मुस्लिम लाइब्रेरी से क्रोमा के सामने पार्किंग पर कार्रवाई की जाएगी।-एसबी रोड - छप्पन भोग से लेकर ट्रैफिक सिग्नल बिस्टुपुर तकट्रैफिक व्यवथा को सुदृढ़ करने के लिए यातायात पुलिस विभाग वृह्द पैमाने पर अभियान चलाएगी। साथ ही सिटी को जाम मुक्त बनाने के लिए कुछ चिन्हित जगहों को लेफ्ट फ्री ज़ोन बनाने की तैयारी प्रशासन कर रहा है। इसके लिए रोड मैप और रूट मैप तैयार करने के लिए जल्द बैठक होने जा रही है।नीरज कुमार, ट्रैफिक डीएसपी, जमशेदपुर
Source:Dainik Jagran
April 09, 2026 19:22 UTC
कानपुर (ब्यूरो)। महापौर प्रमिला पांडेय व नगर आयुक्त ने वेडनेसडे को शिकायत से समाधान तक जनसुनवाई कैम्प में लोगों की समस्याओं को सुना। जोन में लगे कैंप में कुल- 52 शिकायतें पहुंची। जिसमें सबसे ज्यादा स्ट्रीटलाइट की समस्या पर थीं। इस दौरान महापौर ने कई समस्याओं का त्वरित निदान भी कराया। बाकी शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए जल्द निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए गए।ये अधिकारी रहे मौजूदश्याम महोत्सव स्थल, फूलबाग के पास लगे कैम्प में अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता (सिविल), मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, जोनल अधिकारी जोन-1, महाप्रबन्धक जलकल विभाग, जोनल स्वच्छता अधिकारी जोन-1, मार्ग प्रकाश विभाग, अभियंत्रण विभाग, आयुष्मान कार्ड/स्वास्थ्य विभाग, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), समाज कल्याण विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।हर जोन में लगाए जाएंगे कैंपनगर आयुक्त ने कहा कि जनता से मिली कुछ शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से आज ही हो गया है, कुछ शिकायतें हैं, जिनमें समय लगेगा। महापौर ने कहा कि कैम्प के जरिए जनता से सीधे जुडकर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। मेरे द्वारा पूर्व में प्रत्येक वार्ड में जाकर जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर उसे मौके पर ही निस्तारित किया गया है। अब हर जोन में शिकायत से समाधान तक जनसुनवाई कैम्प लगाए जा रहे हैं।
Source:Dainik Jagran
April 09, 2026 19:20 UTC
Hindi NewsBusinessGold Silver Price Dip | Rs 9k Rs 2.35 Lakh Check Your City Ratesचांदी ₹8 हजार कम होकर ₹2.36 लाख किलो हुई: सोना ₹1 हजार गिरकर ₹1.50 लाख पर आया, देखें अपने शहर में सोने के दामनई दिल्ली 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकसोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 9 अप्रैल को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1 हजार रुपए घटकर 1.50 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1.51 लाख रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 8 हजार रुपए घटकर 2.36 लाख रुपए रह गई।सोना ऑल टाइम हाई से ₹26 हजार सस्ता हुआसाल की शुरुआत में सोने में तेजी थी, लेकिन हाल के हफ्तों में मुनाफावसूली और ईरान जंग से गिरावट आई है।ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹1.76 लाख₹1.76 लाख मौजूदा स्थिति: अपने उच्चतम स्तर से सोना अब तक ₹26 हजार सस्ता हो चुका है।चांदी में क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.36 लाख तकचांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव रहा और यह ऑल टाइम हाई से तेजी से नीचे आई है।ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹3.86 लाख₹3.86 लाख गिरावट का आंकड़ा: चांदी ऑल टाइम हाई से ₹1.50 लाख सस्ती हो चुकी है।ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीकेमैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।.
Source:Dainik Bhaskar
April 09, 2026 19:15 UTC
UBS said Thursday it had weighed giving the files to Neil Barofsky, who’s overseeing the probe into the Credit Suisse archives. Tuesday’s court decision means UBS can no longer risk handing over the documents to him, Switzerland’s biggest bank said. UBS bought its troubled former rival in 2023, inheriting a number of legal cases from Credit Suisse including this one. Any new claims related to Nazi-linked accounts could expose the bank to a potential multi-billion dollar potential liability. Judge Korman ruled on Tuesday that because there is no actual litigation before him in the long-running dispute between Credit Suisse and the SWC, he couldn’t issue an advisory opinion.
Source:Mint
April 09, 2026 19:12 UTC
AdvtRussian energy in demandAdvtJoin the community of 2M+ industry professionals. Subscribe to Newsletter to get latest insights & analysis in your inbox. Download the ETEnergyworld App and get the Realtime updates and Save your favourite articles. Export duty on crude oil has been nullified from the start of 2024 as part of the so-called wider tax manoeuvre, a years-long tax reform of the industry.According to Reuters calculations based on preliminary production data and oil prices, Russia's mineral extraction tax on oil output will increase in April to around 700 billion roubles ($9 billion) from 327 billion roubles in March. And Ukraine's attacks on Russian energy infrastructure, with an aim to cripple Moscow's finances, have also contributed to lower earnings and threaten oil production cuts.The size of the windfall for Russia will ultimately depend on how long the Iran crisis lasts.
Source:Economic Times
April 09, 2026 19:10 UTC
The Donald Trump-led US government allegedly threatened Pope Leo XIV’s ambassador with invoking the Avignon Papacy, according to the Letters from Leo report. Pope Leo XIV’s then-ambassador to the United States, Cardinal Christophe Pierre, was summoned by US Under Secretary of Defence for Policy Elbridge Colby in January. Alarmed by the Pentagon’s move, Vatican officials reportedly dropped plans for Pope Leo XIV’s visit to the United States later this year. According to The Free Press and the Letters from Leo report, Colby and other officials attempted to influence and intimidate the Catholic Church to align with US policy. “The administration tried every possible way to have the Pope in the U.S. in 2026,” The Free Press quoted one Vatican official as saying.
Source:Mint
April 09, 2026 19:06 UTC
The Strait of Hormuz — a critical maritime corridor between Iran and Oman — handles about 20% of global oil and key commodities, making any restriction a major concern for global markets. Conditional passage raises concerns Iranian officials said ships must coordinate with its military before transiting the waterway. However, Sultan Al Jaber, CEO of Abu Dhabi National Oil Co., criticised the arrangement, telling Bloomberg: “Conditional passage is not passage. It is control by another name.”Traffic remains severely restricted Despite the two-week ceasefire, shipping activity remains near a standstill. Ceasefire holds, but fragile The ceasefire between the US and Iran — announced after nearly six weeks of fighting — remains tenuous.
Source:Mint
April 09, 2026 19:06 UTC
जमशेदपुर (ब्यूरो)। रांची स्थित रेडिसन ब्लू होटल में सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) के द्वारा "एकम डायलॉग्स - संवाद से निर्माण" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसमें समाज में बदलाव लाने वाले चेंजमेकर्स को सम्मानित किया गया। इस दौरान झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बिहार के नीति निर्माता, विशेषज्ञ और पद्मश्री सम्मानित हस्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम में सतत विकास, जलवायु अनुकूलन, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और युवा नेतृत्व जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। चारों राज्यों के कुल 27 चेंजमेकर्स को “एकम सम्मान” से नवाजा गया।इसी क्रम में सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने यह सम्मान आईएफएस अधिकारी डॉ अर्ता त्रान मिश्रा से प्राप्त किया। माहवारी स्वच्छता जैसे संवेदनशील विषय पर उनके कार्यों और &एक पैड, एक पेड़&य अभियान की व्यापक सराहना हुई। कार्यक्रम में भारत के वाटर मैन राजेंद्र सिंहसमेत कई पद्मश्री विभूतियों की उपस्थिति रही। साथ ही “इकोज ऑफ एकम” कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया, जिसमें सभी सम्मानित चेंजमेकर्स की प्रेरणादायक कहानियां शामिल हैं। तरुण कुमार ने कहा कि ऐसे मंच से सम्मान मिलना उनके कार्यों के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
Source:Dainik Jagran
April 09, 2026 18:58 UTC
Panna News: केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में चल रहा आंदोलन अब निर्णायक और बेहद संवेदनशील मोड़ पर पहुंच गया है। एक ओर प्रशासन द्वारा आंदोलन को राज्य स्तर पर दबाने की कोशिश की जा रही है वहीं दूसरी ओर हजारों आदिवासी किसान, विशेष रूप से महिलाएं हिम्मत हारने के बजाय और अधिक आक्रामक रुख अपनाते हुए चिता आंदोलन तक पहुंच गई हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रही आदिवासी महिलाओं व जय किसान संगठन के नेता सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने सरकार के दमन के सामने आक्रामक रुख अपना रखा है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि उन्हें दिल्ली जाकर अपनी बात रखने से रोका गया। रास्तों में कई जगह रोका गया, राशन और पानी तक रोक दिया गया धमकियां दी गईं और अब अपने ही गाँव जंगल में धारा 163 लगाकर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।इसे आंदोलनकारियों ने दमन की पराकाष्ठा बताया है। प्रशासन द्वारा धारा 163 लागू कर पन्ना और छतरपुर की सीमाओं को अलग-अलग करते हुए बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर रोक लगाने के आदेश दिए गए हैं। इस पर आंदोलन के नेतृत्वकर्ता अमित भटनागर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब परियोजना एक ही है तो लोगों को इस तरह बांटने का आदेश पूरी तरह अन्यायपूर्ण और गैर-तार्किक है। धारा 163 के बावजूद आंदोलनकारियों ने एक अनूठा रास्ता निकाला है। केन नदी जो पन्ना और छतरपुर की सीमा बनाती है उसी नदी के बीचों-बीच आंदोलन शुरू कर दिया गया है। पन्ना जिले के किसान अपनी सीमा में और छतरपुर जिले के किसान अपनी सीमा में रहते हुए भी संयुक्त रूप से आंदोलन कर रहे हैं। जिससे यह आंदोलन और अधिक मजबूत और प्रतीकात्मक बन गया है। वर्तमान में हजारों आदिवासी महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों के साथ प्रतीकात्मक चिताओं पर लेटकर विरोध कर रही हैं। उनका स्पष्ट कहना है कि या तो उन्हें न्याय दिया जाए या फिर उन्हें मौत दी जाए।
Source:Dainik Bhaskar
April 09, 2026 18:54 UTC
Panna News: अजयगढ़ अन्तर्गत छठवां मील के पास बीच सडक पर अवारा कुत्ता आ जाने के कारण एक दो पहिया वाहन से टक्कर हो गई। जिसमें वृद्धा के सिर में चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार ०८ अप्रैल २०२६ को जगन्नाथ नामदेव उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी रगौली तहसील नरैनी उत्तर प्रदेश जो अपने पिता कल्लू प्रसाद नामदेव उम्र 65 वर्ष अपने ससुराल दमोह जिला से अपने निज निवास रगौली आ रहा था तभी अचनाक फौजी ढाबा के पहले छठवां मील के पास एक आवारा कुत्ता गाडी के सामने आ गया और गाी अनियंत्रित होकर गिर गई।जिसमें कल्लू प्रसाद नामदेव उम्र 65 वर्ष के सिर में गंभीर चोट आ गईं। घटना स्थल पर लोगों द्वारा डायल ११२ को काल किया गया मगर किसी प्रकार का जबाव नहीं मिला और घायल पिता-पुत्र ने एम्बूलेंस के भी समय पर न पहुंचने के आरोप लगाये हैं। कुछ पत्रकारगण करतल तरफ से आ रहे थे उनको जब यह घटना की जानकारी मिली तो उनके द्वारा प्रयास करते हुये लखनउ तरफ से पन्ना की ओर जा रही बस को रोका गया जिसमें चालक मोहम्मद आलम द्वारा वाहन को रोक कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र अजयगढ़ पहुचाया गया है जहां डाक्टरों द्वारा घायल को जिला अस्पताल पन्ना के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों ने कहा कि हमें एम्बूलेंस नहीं मिली और हम प्रायवेट वाहन कर यहां तक आये हैं।
Source:Dainik Bhaskar
April 09, 2026 18:53 UTC
नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जबलपुर अमरकंटक मुख्य मार्ग में गुरुवार की सुबह 10:30 बजे से चक्का जाम कर दिया है। चक्का जाम लगभग एक घंटे से चलने के चलते दोनों ओर वाहनों का जमाबड़ा लग गया है। पर्यटक परेशान हो रहे हैं।बताया कि एनएच-45 पर ग्रामीणों का चक्का जाम किया है। लोग सड़क की बदहाली से आक्रोश में है। वन ग्राम कुटेली दादार उमरिया क्षेत्र में सड़क की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों ने अमरकंटक–जबलपुर मार्ग को चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने हाईवे पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
Source:Dainik Jagran
April 09, 2026 18:49 UTC
Panna News: पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण 2026 के तहत रैपुरा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में आज खजुराहो हो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने केंद्र सरकार की योजनाओं के विषय पर सत्र लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजापा का उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं बल्कि सशक्त समृद्ध राष्ट्र बनाना है भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला राजनीतिक दल है। सांसद श्री शर्मा ने कहा कि आज भाजपा दुनिया के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है यह कार्यकर्ताओं की मेहनत समर्पण और हमारे सिद्धांतों के प्रति अधिक विश्वास का परिणाम है हम सब मिलकर एक महान राष्ट्र के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है यही हमारी ताकत है यही हमें एक सशक्त राष्ट्र बनाने में मदद करेगा भाजपा के कार्यकर्ता ही पार्टी का चेहरा है यही कार्यकर्ता केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचने का कार्य करता है।मोहन्द्रा मंडल में आयोजित हुआ प्रशिक्षण शिविरमोहन्द्रा मंडल में भी पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण 2026 के तहत समापन सत्र के अवसर पर सांसद व भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हमारी सफलता केवल एक क्षणिक उपलब्धि नहीं होती बल्कि निरंतर मेहनत और सीखने की प्रक्रिया का परिणाम होती है हमें यही नहीं सोचना चाहिए कि पहले से ही सफलता के शिखर पर है क्योंकि सफलता की निरंतर चलने वाली यात्रा है जो सीखने और आगे बढऩे से संभव हो सकती है यह यह जरूरी है कि हम अपनी कार्यशैली में सुधार करते रहें और नई जानकारी नए दृष्टिकोण नए कौशल से अपने आप को लगातार सुधारते रहे हैं। प्रशिक्षण वर्ग में जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, विधायक पवई प्रहलाद लोधी के साथ-साथ रैपुरा और मोहन्द्रा मंडिल के समस्त जिला पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि और बूथ स्तर तक के पदाधिकारी शामिल हुए।
Source:Dainik Bhaskar
April 09, 2026 18:48 UTC