'पूरी मानवता पर प्रहार है यह हमला...', श्रीनगर में प्रदर्शनकारियों का फूटा गुस्सा, खामेनेई की मौत पर जताया गहरा शोक

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर शनिवार को कश्मीरी शिया मुसलमानों ने जमकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायली और अमेरिकी हमलों में हुई मौत के बाद किया गया।प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान लाल चौक और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।लाल चौक हो रहा विरोध प्रदर्शनलाल चौक पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि यह हमला पूरी मानवता और संप्रभुता पर प्रहार है। वहीं, एक प्रदर्शनकारी युवक ने कहा कि हमें ईरान से यह दुखद समाचार मिला है कि क्रांतिकारी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्हें अमेरिका और इजरायल ने बेरहमी से मार दिया गया है। इस घटना से हम सभी बेहद दुखी है।

March 01, 2026 14:13 UTC


'पड़ोसियों से लड़ाई नहीं है', दुबई और अबू धाबी पर हमले के बाद UAE की ईरान को चेतावनी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी देशों पर हमले शुरू कर दिए। इसको लेकर यूएई के राष्ट्रपति के डिप्लोमैटिक एडवाइजर अनवर गरगाश ने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान समझादी से काम ले और अपने पड़ोसियों को निशाना न बनाए।उन्होंने कहा, "खाड़ी देशों के खिलाफ ईरान का हमला एक गलत अंदाजा था और इसने ईरान को एक जरूरी मोड़ पर अकेला कर दिया। आपकी लड़ाई आपके पड़ोसियों से नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "अकेलेपन और तनाव बढ़ने से पहले समझदारी से, अपने आस-पास की चीजों पर ध्यान दें और अपने पड़ोसियों के साथ समझदारी और जिम्मेदारी से पेश आएं।"अरब देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? यूएस और इजरायल ने शनिवार को एक बड़े ऑपरेशन में ईरान पर हमला किया और तेहरान ने कुछ घंटों बाद कहा कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। हमले की घोषणा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरानियों से इस मौके का फायदा उठाने और कब्जा करने की अपील की।जवाबी हमलों में ईरान ने इजरायल पर ड्रोन और मिसाइलें दागीं और बहरीन, कुवैत और कतर में अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों पर निशाना साधा। रविवार सुबह तक गोलीबारी जारी रही। दूसरे दिन भी जारी रहे हमले रविवार को दूसरे दिन भी दुबई, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन की राजधानी मनामा और कतर की राजधानी दोहा में धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे लंबे समय तक लड़ाई चलने का डर बढ़ गया है। ईरान की एयर फोर्स ने फारस की खाड़ी के देशों और इराक के कुर्दिस्तान में यूएस बेस पर बमबारी की है।

March 01, 2026 14:07 UTC


इजरायल-ईरान जंग के बीच पीएम मोदी ने बुलाई CCS बैठक, मिडिल ईस्ट में चरम पर तनाव

इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग पूरे मिडल-ईस्ट में फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसी मुद्दे को लेकर आज प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय राजधानी में कैबिनेट सुरक्षा समिति की बैठक लेंगे।इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग पूरे मिडल-ईस्ट में फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसी मुद्दे को लेकर आज प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में कैबिनेट सुरक्षा समिति की बैठक लेंगे। सूत्रों के अनुसार वह अपने दो दिवसीय दौरे के बाद आज रात दिल्ली पहुंचेंगे उसके बाद वह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक का मुख्य फोकस इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग के ताजा घटनाक्रम और यूएई समेत मिडल-ईस्ट के तमाम देशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित होगा।प्रधानमंत्री की यह बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि ईरान में बड़ी मात्रा में भारतीय छात्र और आम लोग मौजूद हैं। इसके अलावा ईरान द्वारा किए जा रहे पलटवार से मिडल-ईस्ट के तमाम देश प्रभावित हो रहे हैं। पूरे क्षेत्र का एयर स्पेस बंद है, जिसकी वजह से हजारों की संख्या में भारतीय लोग इन देशों में फंसे हुए हैं।गौरतलब है कि अमेरिका, इजरायल और ईरान में जारी तनाव के बीच ही प्रधानमंत्री मोदी 25-26 जनवरी को इजरायल की यात्रा पर गए थे। यहां पर उन्होंने इजरायली कैबिनेट को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत पूरे विश्वास के साथ इजरायल के साथ खड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी को इजरायली संसद में स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला था। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने एआई, डिफेंस, कृषि, ऊर्जा और सांस्कतिक आदान-प्रदान समेत 16 समझौते किए थे।युद्ध पर भारत का क्या रुख? इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले में खामेनेई की मृत्यु हो गई है। भारत ने इस हमले से बिगड़े क्षेत्रीय माहौल को लेकर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में सभी पक्षों से संयम बरतने और देशों की संप्रभुता का सम्मान करने के लिए कहा गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और इजरायल के विदेश मंत्री गिदेओन से बात की थी। अराघची से बातचीत के बाद जयशंकर ने कहा कि उन्होंने “ईरान और क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम को लेकर भारत की गहरी चिंता साझा की।” सआ’र से बातचीत में उन्होंने “तनाव कम करने के लिए संवाद और कूटनीति” पर भारत की अपील दोहराई।

Source:NDTV

March 01, 2026 13:36 UTC


Rajasthan: पंचायत चुनाव की तारीखों से पहले गांवों में बढ़ी सियासी सरगर्मी, सरपंच पद के लिए 1 करोड़ का किया ऐलान

Rajasthan News: राजस्थान में पंचायत चुनावों की रणभेरी बजने से पहले ही गांवों की चौपालों पर चुनावी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. यहां एक दावेदार ने सरपंच की कुर्सी के बदले विकास का ऐसा 'बंपर ऑफर' दिया है, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है. नेहरा का कहना है कि अगर गांव के लोग उन्हें सर्वसम्मति से यानी निर्विरोध सरपंच चुनते हैं, तो वे अपनी जेब से गांव की गोशाला के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये दान करेंगे. चुनाव के फिजूल खर्च से अच्छा, गांव का कायाकल्पअक्सर देखा जाता है कि पंचायत चुनावों में उम्मीदवार शराब, दावतों और प्रचार में पानी की तरह पैसा बहाते हैं. सोहन नेहरा का तर्क है कि चुनाव लड़ने और गुटबाजी में लाखों-करोड़ों बर्बाद करने से बेहतर है कि वह पैसा सीधे गांव के नेक काम में लगे.

Source:NDTV

March 01, 2026 13:33 UTC


Kangana Ranaut: ईरान पर अमेरिकी-इजरायल अटैक के बीच कंगना रनौत ने की पीएम मोदी की तारीफ, क्या कहा?

लेखक के बारे में सुजीत उपाध्याय सुजीत उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास करीब 15 सालों का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर में ह‍िन्‍दुस्‍तान और दैन‍िक जागरण में बतौर र‍िपोर्टर काम क‍िया। जी मीड‍िया से ड‍िज‍िटल में शुरुआत की। इंड‍िया डॉट कॉम ह‍िंदी में काम करने के बाद नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन से जुड़े। वह महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर,पंजाब-हरियाणा, हिमाचल समेत नॉर्थ-ईस्ट और दक्षिणी राज्यों से जुड़े विषयों को कवर कर रहे हैं। इन राज्यों की राजनीति और क्राइम के अलावा करेंट अफेयर में इनकी पकड़ है।... और पढ़ें

March 01, 2026 13:18 UTC


इजरायल आने पर पछता रहे हैं...भारत में अच्छी थी लाइफ, भारतीय यहूदियों को है ये मलाल?

लेखक के बारे में दिनेश मिश्र दिनेश मिश्र, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्टेंट एडिटर हैं। अभी वह एक्सप्लेंड स्टोरीज, डीप रिसर्च, डेटा ड्रिवेन स्टोरीज करते हैं। इसके अलावा, ट्यूजडे ट्रीविया और वेडनेसडे बिग टिकट जैसी रेगुलर स्पेशल स्टोरीज भी करते हैं, जिनमें इन्फोग्राफिक्स, एक्सपर्ट बाइट और जर्नल्स का इस्तेमाल होता है। साथ ही यूएस न्यूज और गूगल ट्रेंड स्टोरीज भी करते हैं। NBT से पहले उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, पत्रिका, अमर उजाला और दैनिक जागरण के साथ 2010 से काम किया है। 2019 के लोकसभा चुनाव की रिपोर्टिंग और अर्धकुंभ भी कवर किया है।... और पढ़ें

March 01, 2026 13:08 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */