Nagpur News: सेल्फी के चक्कर में होटल कर्मी की तालाब में डूबने से मृत्यु - News Summed Up

Nagpur News: सेल्फी के चक्कर में होटल कर्मी की तालाब में डूबने से मृत्यु


Nagpur News होली मनाने नागपुर से पर्यटन स्थल रावनवाड़ी गए होटल कर्मियों के साथ भीषण हादसा हो गया। सेल्फी के चक्कर में नाव पलटने से करीब पांच से छह युवक तालाब में डूबने लगे थे। उनमें से एक की मौत हो गई। बाकी बाल-बाल बच गए। अडयाल थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।नाव पर मचा रहे थे हुड़दंग : धुलिवंदन के दिन अवकाश होने से धरमपेठ स्थित टोकियो होटल के कर्मचारियों ने होली का पाड़वा भंडारा जिला के पर्यटन स्थल रावनवाड़ी में मनाने का निर्णय लिया था। मंगलवार की सुबह निजी ट्रैवल्स बस से होटल के करीब 20 से 21 कर्मचारी रावनवाड़ी पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने होली खेली और नाच-गाना के बाद खाना-पीना हुआ। उस दौरान करीब 5-6 युवक नाव पर सवार हो गए। नाव तालाब में रस्सी से बंधी हुई थी।नाव पर चढ़कर सभी हुडदंग मचा रहे थे। सेल्फी के चक्कर में क्षमता से अधिक लोग नाव पर सवार होने से डगमगाकर नाव पलट गई। दो-तीन युवक तैरकर किनारे पर आ गए। दो युवकों को वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि चाहकर भी सौरभ अमरसिंग मेहरा (23) उत्तराखंड के बागेश्वर जिला के गरुड वर्तमान में नागपुर निवासी को नहीं बचा पाए। सौरभ को तैरना नहीं आता था, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे बचाव दल ने खोजबीन के दौरान सौरभ का शव बरामद िकया।पर्यटकों के लिए बंद था जलाशय : होली के मद्देनजर जलाशय को दो दिनों के लिए पर्यटकों हेतु बंद रखने के आदेश थे। बावजूद इसके नागपुर से आए युवकों ने सभी निर्देशों की अनदेखी करते हुए बोटिंग का प्रयास किया। जिससे यह हादसा हुआ। - विजय राऊत, रावणवाड़ी वन हक्क समिति


Source: Dainik Bhaskar March 05, 2026 14:08 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */