New Bhojpuri Song: 'दिलवाला होवे... आरा बलिया छपरा', पावर स्टार पवन सिंह ने नए गाने में ऋतु सिंह के साथ बढ़ाई गर्मी

भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह का नया गाना 'आरा बलिया छपरा' ने रिलीज के साथ भोजपुरी म्यूजिक लवर्स की गर्मी बढ़ा दी है। पवन सिंह का यह गाना शुक्रवार, 9 फरवीर को 'सारेगामा हम भोजपुरी' के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। दिलचस्‍प है कि पलक झपकते ही यह गाना ना सिर्फ ट्रेंडिंग बन गया है, बल्‍क‍ि इसे 8 घंटों में ही 1.2 म‍िलियन से अध‍िक बार देखा जा चुका है।'आरा बलिया छपरा' गाने को पवन सिंह ने भोजपुरी की चर्चित सिंगर अनुपमा यादव के साथ मिलकर गया है। दोनों की जुगलबंदी जबरदस्‍त है, वहीं म्‍यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ खूबसूरत और दिलकश ऋतु सिंह नजर आ रही हैं। गाने को यूट्यूब पर रिलीज करते हुए मेकर्स ने कैप्‍शन में लिखा है, 'रउवा लोगन जैसे पॉवर एक्सप्रेस पकड़ के आरा बलिया के सैर करत बानी, वैसे हम सबके PowerStar PawanSingh के गाना के भी हर घर घर बजवाय दा।'पवन सिंह का पिछला गाना 'लाल घाघरा' भी धमाकेदार रहा था, वहीं अब उनके इस गाने ने गदर मचा दिया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह और ऋतु सिंह की केमिस्ट्री बवाल लग रही है और पूरे स्वैग में है। यह गाना एक लड़की को मिले धोखे और दिल दुखाई की पीड़ा को बयान करता है। गाने को टैकी-ट्रेंडी अंदाज में बनाया गया है, जिसमें पवन सिंह का हुक स्‍टेप भी मसालेदार है।अपने इस नए गाने के बारे में बात करते हुए पवन सिंह कहते हैं, 'आरा, बलिया, छपरा। इस गाने मे, भोजपुरी संस्कृति की महक के साथ, एक अपना अलग स्वैग भी हैं। मैंने पूरी कोशिश की है और उम्‍मीद है कि इस गाने को भी फैंस अपना आशीर्वाद देंगे।' बता दें कि 'आरा बलिया छपरा' का म्‍यूजिक शुभम राज SBR ने कम्‍पोज किया है, जबकि गीत के बोल गीतकार विनय बिहारी ने लिखे हैं। कोरियोग्राफी लकी विश्वकर्मा की है।

February 09, 2024 21:36 UTC


How to Identify Fake Fertilizers: कैसे करें असली और नकली उर्वरकों की पहचान? खरीदने से पहले जान लें ये टिप्स

आइए आपको असली और नकली उर्वरकों की पहचान करने के कुछ टिप्स बताते हैं. वैसे तो असली और नकली उर्वरकों की पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन कुछ ऐसे तरीके भी हैं जिनकी मदद से आप असली और नकली खाद के बीच के अंतर को पहचान सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे नकली या असली खाद की पहचान की जा सकती है. पोषक तत्व की मात्रा का परीक्षण करेंखाद की पोषक सामग्री का परीक्षण करने से नकली उत्पादों की पहचान करने में मदद मिल सकती है. स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए खाद लेबल पर दावा किए गए पोषक तत्वों की संरचना के साथ परीक्षण के परिणामों की तुलना करें.

February 09, 2024 20:12 UTC


तीन स्वर्णिम चतुर्भुज मार्गों पर हो रहा व्यवहार्यता अध्ययन, रेल मंत्री वैष्णव ने बोले- डीपीआर तैयार, जापान से मिल रही मदद

पीटीआई, नई दिल्ली। रेलवे हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के विकास के लिए तीन स्वर्णिम चतुर्भुज मार्गों, दिल्ली-कोलकाता, दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-चेन्नई पर व्यवहार्यता अध्ययन कर रहा है। रेलवे ने दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-अहमदाबाद, दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर समेत सात मार्गों पर हाई स्पीड रेल (एचएसआर) कॉरिडोर बनाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की है।एचएसआर परियोजना को मंजूरीरेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने द्रमुक सांसद पी. विल्सन के सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन में बताया कि किसी भी एचएसआर कारिडोर अथवा परियोजना को मंजूरी देने का निर्णय डीपीआर के नतीजों, तकनीकी-आर्थिक व्यवहार्यता, संसाधनों की उपलब्धता और वित्तपोषण जैसे घटकों पर निर्भर है।एक अन्य सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि सरकार ने अब तक जापान सरकार के तकनीकी और वित्तीय सहयोग से मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना नामक एचएसआर परियोजना को मंजूरी दी है।फोग प्रोटोकाल से प्रभावित होती है ट्रेनों की निर्धारित समय सारिणीकोहरे का मौसम ट्रेनों के सामान्य परिचालन को प्रभावित करता है और ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए लागू किए जाने वाले फोग प्रोटोकाल से कभी-कभी निर्धारित समय-सारिणी प्रभावित होती है।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद राम नाथ ठाकुर के सवाल के जवाब में बताया कि कोहरे के मौसम में ट्रेन परिचालन में लोको पायलट की मदद करने के लिए जीपीएस आधारित फोग सेफ डिवाइस का प्रयोग किया जाता है।कैग की चेतावनी के बाद चार ट्रैक निगरानी मशीनें शुरू कींकैग रिपोर्ट में कमी उजागर होने के बाद ट्रेन ट्रैक मापदंडों की जांच में मदद करने वाली चार नई ट्रैक रिकार्डिंग कारें (टीआरसी) चालू की गई हैं। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन के सवाल के जवाब में वैष्णव ने बताया कि टीआरसी की अनुपलब्धता में ट्रैक की निगरानी के लिए वैकल्पिक साधन जैसे कंपन निगरानी प्रणाली (ओएमएस) का उपयोग किया जाता है।

February 09, 2024 18:41 UTC


MP News: गुना, सागर और खरगोन में नए विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों को कुलसचिव का मिला प्रभार

MP News: गुना, सागर और खरगोन में नए विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों को कुलसचिव का मिला प्रभारउच्च शिक्षा विभाग ने शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुना को तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर को रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर और शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन को क्रांतिसूर्य टंटया भील विश्वविद्यालय खरगोन में उन्नयन किया है।प्राध्यापकों को कुलसचिव का अतिरिक्त प्रभारभोपाल, (राज्य ब्यूरो)। राज्य सरकार ने गुना में तात्या टोपे विश्वविद्यालय, सागर में रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय और खरगोन में क्रांतिसूर्य टंटया भील विश्वविद्यालय की स्थापना एवं नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 से ही इसके परिचालन की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। तीनों ही नवीन विश्वविद्यालयों के लिए वहां के प्राध्यापकों को कुल सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया हैं।उच्च शिक्षा विभाग ने शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुना को तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर को रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर और शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन को क्रांतिसूर्य टंटया भील विश्वविद्यालय खरगोन में उन्नयन किया है।

February 09, 2024 18:33 UTC


UP Bus Accident: रामलला के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, 45 घायल

जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां सवारियों से भरी एक बस पलट गई। इस हादसे में 45 यात्रियों को आशिंक चोटें आई हैं। घायलों में से कुछ को जिला अस्पताल रेफर किया गया है तो वहीं, कुछ बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल व महामंत्री विश्राम सागर राठौर ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना है। उन्होंने लोगों से बात की और स्वास्थ्य के बारे मे भी अपडेट लिया।गौरतलब है कि इस बस में श्रद्धालु सवार थे। अयोध्या राम मंदिर में श्रीरामलला के दर्शन कर ये श्रद्धालु लौट रहे थे। बस में सवार होकर ये लोग लौट रहे थे, तभी बिसवां के देवकलिया के पास उनकी बस पलट गई।

February 09, 2024 18:29 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */