जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां सवारियों से भरी एक बस पलट गई। इस हादसे में 45 यात्रियों को आशिंक चोटें आई हैं। घायलों में से कुछ को जिला अस्पताल रेफर किया गया है तो वहीं, कुछ बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल व महामंत्री विश्राम सागर राठौर ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना है। उन्होंने लोगों से बात की और स्वास्थ्य के बारे मे भी अपडेट लिया।गौरतलब है कि इस बस में श्रद्धालु सवार थे। अयोध्या राम मंदिर में श्रीरामलला के दर्शन कर ये श्रद्धालु लौट रहे थे। बस में सवार होकर ये लोग लौट रहे थे, तभी बिसवां के देवकलिया के पास उनकी बस पलट गई।
Source: Dainik Jagran February 09, 2024 18:29 UTC