'कुछ लोग भारत को धर्मनिरपेक्ष से धार्मिक राष्ट्र बनाने का प्रयास कर रहे हैं', केरल के मुख्यमंत्री ने ऐसा क्यों कहा?

पीटीआई, कासरगोड (केरल)। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को कहा कि कुछ लोग, जिनमें संवैधानिक पदों पर बैठे कुछ लोग भी शामिल हैं, बौद्धिक विचार के बजाय “मनगढ़ंत कहानियों” को प्राथमिकता देकर देश को एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र से धार्मिक राष्ट्र में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। विजयन ने कहा कि इसलिए सावधानी और सतर्कता से आगे बढ़ने की जरूरत है।यहां 36वीं केरल विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा, “कुछ लोग बौद्धिक चिंतन के स्थान पर मनगढ़ंत कहानियों को प्राथमिकता देकर हमारे धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र को धार्मिक राष्ट्र में बदलने का प्रयास कर रहे हैं। दुर्भाग्य से संवैधानिक पदों पर बैठे कुछ लोग ऐसे प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “इसलिए, हमें सतर्कता और सावधानी से आगे बढ़ने की जरूरत है।”मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि जैसे-जैसे राज्य उत्तरोत्तर और वैज्ञानिक रूप से आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे समाज में अवैज्ञानिक प्रथाओं और विचारों में भी वृद्धि देखी जा रही है। विजयन ने कहा, “इस आधुनिक समय में भी, हमने राज्य में मानव बलि जैसे जघन्य कृत्य होते देखे हैं। अंधविश्वासी विचार भी बढ़ रहे हैं। हमें इन मुद्दों को गंभीरता से देखने और उनसे बचाव करने की आवश्यकता है। ऐसा करने के लिए, हमें समाज में वैज्ञानिक जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है और केरल विज्ञान कांग्रेस ऐसा ही एक समाधान है।”

February 09, 2024 13:04 UTC


Star 444: मूंग की खेती में क्रांति लाने वाली यह किस्म किसानों के लिए वरदान, दोगुनी होगी आय

आइए इस किस्म के बीज के बारे में जानते हैं-पिछले 4 वर्षों में, स्टार 444 ने भारतीय किसानों के बीच एक मजबूत पहचान और विश्वसनीयता स्थापित की है. दरअसल, स्टार 444 मूंग की किस्म/ Variety of Mung Bean लगभग 60-62 दिनों के अंदर पककर तैयार हो जाती है. साथ ही इस किस्म से पैदावार प्राप्त करने के लिए किसान को अधिक मेहनत करने की भी आवश्यकता नहीं होती है. मूंग की स्टार 444 किस्म/ Star 444 Variety of Moong को उच्च पैदावार मूंग बीज माना जाता है. किसानों को इस किस्म के साथ उनकी मेहनत का सही मूल्य मिलता है, जिससे उनकी आय में सार्थक वृद्धि होती है.

February 09, 2024 12:35 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */