पाकिस्तान में जन्मा, मां-बाप शाहरुख खान के फैन, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से खेलने वाला पहला अफगान

मैं जहां हूं वहां तक पहुंचाने के लिए मेरे पिता कई रात सोए नहीं। जब मैं एक साल का था तब वह न्यूजीलैंड आ गए। हमारे पूरे परिवार को क्रिकेट में दिलचस्पी है। हमें क्रिकेट के बारे में बात करना अच्छा लगता है। मेरा छोटा भाई ही ऐसा है, जिसे यह पसंद नहीं है, लेकिन मेरी 12 वर्षीय बहन को यह खेल पसंद है। मेरे आदर्श शेन वॉर्न और राशिद खान हैं। वॉर्न सर्वकालिक महान हैं। मुझे भी राशिद की तरह काफी गुगली फेंकना पसंद है। पिछले कुछ साल में जब मेरे क्रिकेट ज्ञान में सुधार हुआ तो मैंने दूसरे रिस्ट स्पिनर्स को भी फॉलो करना शुरू कर दिया। मैं ईश सोढ़ी, एडम जम्पा और आदिल रशीद को करीब से देखता हूं। सबकी अपनी अलग-अलग रणनीति है। मैं उनकी प्लानिंग, गति, फील्ड प्लेसमेंट और विविधताओं पर ध्यान देने की कोशिश करता हूं।रहमान हकमत

January 17, 2024 10:58 UTC


अग्निहोत्र क्या है? Agnihotra को कौन कर सकता है, इसको करने से क्या फायदे होते हैं, यहां जानें सबकुछ

Agnihotra को कौन कर सकता है, Agnihotra को करने से क्या फायदे होते हैं-अग्निहोत्र अज्ञात काल से किया जाता रहा है और इसका अभ्यास वैदिक युग से किया जाता रहा है. इसकी जड़ें संस्कृत भाषा में हैं जहां अग्नि का अर्थ आग है और होत्र का अर्थ भगवान को अर्पित करना है. हम सभी जानते हैं कि प्रदूषण कितना हानिकारक हो सकता है. अग्निहोत्र का पालन करने का अर्थ है सच्चे धर्म का पालन करना और ईश्वर से सीधे जुड़ना, हमें ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करना. कुछ अनुष्ठान पेचीदा या प्रतिबंधित हो सकते हैं क्योंकि गलतियां बुरी चीजें ला सकती हैं, लेकिन अग्निहोत्र सबसे आसान और सरल तरीका है.

January 17, 2024 08:41 UTC


व्हाइट नहीं ब्रेकफास्ट में खाएं ब्राउन ब्रेड, तो शरीर को मिलेगी एनर्जी और नहीं बढ़ेगा कोलेस्ट्रोल

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Brown Bread For Health: दौड़ती भागती इस दुनिया में जो आसनी से मिल जाए हम उसे ही खाना पसन्द करते हैं और अगर उसकी भी कुछ अलग-अलग वैरायटी मिल जाए तो बात ही क्या। जैसे हमारे बचपन में भी ब्रेड,पास्ता, मैगी नूडल्स जैसी चीजें मिलती थीं। बस तब हम इनके आदि नहीं हुआ करते थे। अब है कि हम खुद भी अपने काम में इतने ज्यादा व्यस्त हैं कि इन्हीं खानों में से जो ज्यादा फास्ट मिल जाए उसे ही चुनते हैं।ऐसी ही एक चीज है ब्रेड जिससे बना सैंडविच, ब्रेड पकोड़ा, दही वड़ा, ब्रेड शीरा और भी न जाने क्या-क्या चीजें हमें खूब पसंद आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्हाइट ब्रेड को बनाने में 50% मैदा और 50%आटे का प्रयोग किया जाता है। साथ ही इसमें प्रिजर्वेटिव्ज़ भी मिलाए जाते हैं, जिससे ये लंबे समय तक खराब नहीं होती।हालांकि, इसके साइड इफेक्ट्स भी हैं, जिसकी वजह से मोटापा, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों के होने का डर बना रहता है। ऐसे में इसकी जगह पर ब्राउन ब्रेड का सुबह के ब्रेकफास्ट में प्रयोग किया जा सकता है जो कि पूरी तरह से सिर्फ गेंहू से ही बनी होती है। तो आईए सबसे पहले ये जानते हैं कि ब्राउन ब्रेड है क्या और हमारे शरीर पर इसके होने वाले फायदों के बारे में:ब्राउन ब्रेड क्या है? ब्राउन ब्रेड पूरी तरह से गेहूं से बनाई जाती है। यह ज्यादा प्रोसेस से नहीं गुजरती, इसलिए पोषण से भी भरपूर होती है। इसमें विटमिन,आयरन, मैग्निशियम, जिंक,फाइबर जैसे बहुत सारे खनिज पदार्थ होते हैं। इसे खाने से न तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है और न ही कोलेस्ट्रॉल।ब्राउन ब्रेड के ब्रेक फास्ट में लेने के फायदेकोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहेअगर आप अक्सर नाश्ते में ब्राउन ब्रेड खाते हैं, तो इससे आपका कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ेगा।शुगर कंट्रोल करब्राउन ब्रेड में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को रेगूलेट करने का काम करता है। जो ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करने का काम करता है। इसे डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं।एनर्जीब्राउन ब्रेड कार्बोहाइड्रेट्स से भरी होती है, जो शरीर को एनर्जी देने का काम करती है। साथ ही कार्ब्स शरीर के कई फंक्शन्स में मदद भी करते हैं।पोषक तत्वइसके अलावा ब्राउन ब्रेड बहुत सारे पोषक तत्वों जैसे - फोलिक एसिड, जिंक, मैग्निशियम, विटामिन-ई और बी6 से भरपूर होती है, जो हमारे शरीर को पोषण देने में मदद करती है।

January 17, 2024 08:26 UTC


PDIL Recruitment 2024: प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया में इंजीनियर पदों पर जल्द कर लें अप्लाई, आज है आवेदन की लास्ट डेट

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (PDIL) में इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है। इंजीनियर पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2024 निर्धारित है। ऐसे उम्मीदवार जो इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं और किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं उनके लिए यह अंतिम मौका है।पात्र एवं योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट pdilin.com पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवार एक बार पात्रता एवं मापदंड की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।PDIL Recruitment 2024: आवेदन करने के मुख्य बिंदुइस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pdilin.com जाना है।वेबसाइट के होम पेज पर उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।अब आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लेना है।इसके बाद उम्मीदवार अन्य जानकारी अपलोड करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।PDIL Recruitment 2024 Application Form Direct LinkPDIL Engineer Vacancy 2024: कितने पदों पर होनी है भर्तीइस भर्ती के माध्यम से कुल 70 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से इंजीनियर ग्रेड 1 के लिए 28 पद, ग्रेड II के 32 पद और ग्रेड III के लिए 10 पदों पर भर्ती की जाएगी।इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इंटरव्यू का आयोजन 2 से 9 फरवरी 2024 तक प्रस्तावित है। जो उम्मीदवार इस प्रक्रिया में सफलता प्राप्त होगी उन्हें रिक्त पदों पर नियुक्त किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।यह भी पढ़ें- APPSC Group 2 Recruitment 2024: इस राज्य में ग्रुप 2 के 897 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि कल, जल्द करें अप्लाई

January 17, 2024 07:45 UTC


असुविधा न हो

ठंड के इस मौसम में कोहरे ने जिस तरह से पूरे उत्तर भारत को घेर रखा है, उसका असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ रहा है। कोहरे की वजह से फ्लाइट में कुछ घंटों तक की देरी की खबरें आ रही हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। दिल्ली एयरपोर्ट पर तो एक यात्री द्वारा पायलट से दुर्व्यवहार की अप्रिय घटना भी हुई।यात्री परेशान : पायलट से दुर्व्यवहार की घटना की ठीक ही चौतरफा निंदा हुई। ऐसे व्यवहार को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। लेकिन इस निंदनीय घटना की वजह से उन तकलीफों और परेशानियों को अनदेखा नहीं किया जा सकता जिनसे यात्रियों को गुजरना पड़ रहा है।मौसम की मार : यह सही है कि घने कोहरे के चलते पर्याप्त विजिबिलिटी न होना किसी एयरलाइन कंपनी के हाथ में नहीं होता। लेकिन इन हालात में भी थोड़ी बेहतर सेवा यात्रियों की तकलीफ में काफी कमी ला सकती है। यह भी जरूरी है कि एयरपोर्ट पर और बेहतर तकनीक का इस्तेमाल हो ताकि हवाई सेवा कोहरे की वजह से बाधित न हो।अनिश्चितता से उलझन : जब भी किसी वजह से सेवा बाधित होती है तो यात्रियों को जितनी परेशानी देरी से नहीं होती, उतनी सही सूचना समय पर नहीं मिलने से होती है। यह आम धारणा है कि एयरलाइंस कर्मचारी यात्रियों को पूरी जानकारी नहीं देते। रिफंड की सहज और आसान प्रक्रिया न होना मामले को बदतर बना देता है।बेहतर प्रबंधन की गुंजाइश : मूल समस्या भले कुदरती हो, प्रबंधन से जुड़े मुद्दों के चलते भी अक्सर हालात और बिगड़ जाते हैं। मसलन, कई बार ऐसा होता है कि खराब मौसम की वजह से पायलट एयरपोर्ट पर ही फंस जाते हैं और मौसम ठीक होने तक उनके ड्यूटी के घंटे पूरे हो जाते हैं। जाहिर है, मौसम ठीक होने के बावजूद नए क्रू के आने तक फ्लाइट फंसी रहती है।रेस्ट टाइम का मसला : इन्हीं विवादों में पायलटों का रेस्ट टाइम बढ़ाने का मुद्दा भी जुड़ गया है। कहा जा रहा है कि एविएशन रेगुलेटर DGCA के इस हालिया आदेश के लागू होने से समस्या और बढ़ सकती है। लेकिन पायलटों को पर्याप्त आराम मिलना जरूरी है। फ्लाइट की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। इस मसले का यही हल है कि कंपनियां अपने पायलटों की संख्या बढ़ाएं।एविएशन में संभावना : ध्यान रहे, देश में एविएशन सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल 15 करोड़ से ज्यादा घरेलू यात्रियों ने हवाई सेवा का इस्तेमाल किया, जबकि 2022 में यह संख्या 12 करोड़ ही थी। सेवा को पैसेंजर फ्रेंडली बनाए रखकर ही आगे इस सेक्टर की और अच्छी ग्रोथ सुनिश्चित की जा सकती है।रेगुलेटर की सक्रियता : इन विवादों का अच्छा पक्ष यह है कि DGCA तुरंत हरकत में आया और SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी कर दी। यात्रियों को सही और रियल टाइम जानकारी उपलब्ध कराने और तीन घंटे से ज्यादा देरी पर फ्लाइट कैंसल करने जैसे निर्देश उपयोगी हैं। मगर यह भी देखना होगा कि इन्हें सही ढंग से अमल में लाया जाए। इसके साथ ही यात्रियों के लिए संयम बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है।

January 17, 2024 04:31 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */