Rashifal : 23 जनवरी को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, बढ़ेगी धन-संपत्ति, होगा महालाभ

ऐप पर पढ़ेंHoroscope Rashifal 23 January 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 23 जनवरी 2024 को मंगलवार है। सनातन धर्म में मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा-आराधना का विधान है। इस दिन बजरंग बली की पूजा करने से सभी विघ्न-बाधाओं से मुक्ति मिलती है। हनुमानजी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं और कष्टों का निवारण करते हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 23 जनवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है,तो कुछ राशि वालों को थोड़ा अलर्ट रहना होगा। आइए जानते हैं, 23 जनवरी 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...मेष राशि - जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगा। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन कार्यों की चुनौतियां बढ़ेंगी। धैर्यता की कमी रहेगी। दोस्तों के सहयोग से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घरेलू दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। घर में वाद-विवाद से बचें। आज कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता सुनिश्चित होगी।Ram Murti : रामलला को कौन-कौन से दिव्य आभूषण पहनाए गए? जानें मूर्ति की खासियतवृषभ राशि - मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के संकेत हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिससे लव लाइफ में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। रिश्तों की दिक्कतों को बड़ी समझदारी से सुलझाएं। वाणी पर नियंत्रण रखें और बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।मिथुन राशि : शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में परिश्रम भी अधिक करना होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आत्मसंयत रहें और क्रोध के अतिरेक से बचें। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आज कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।कर्क राशि : आशा-निराशा के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावनाएं हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। यात्रा के सुखद परिणाम मिलेंगे। वाणी में मधुरता आएगी। जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।सिंह राशि : पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाएं रखें। धन से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। माता-पिता का सानिध्य प्राप्त होगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। कारोबार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। वाणी में सौम्यता रहेगी, लेकिन अज्ञात भय से मन परेशान रह सकता है। बातचीत में संतुलित रहें और व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें।कन्या राशि : आत्मविश्वास से लबरेज रहें। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों से धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा, लेकिन व्यावसायिक सफलता जरूर मिलेगी। परिवारिक दिक्कतों के चलते मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। आज पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। मित्र के सहयोग से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। हालांकि, जीवनसाथी से थोड़े अनबन के संकेत हैं। रिश्तों की गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करें।तुला राशि : प्रोफेशनल लाइफ में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रिश्तों में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। मैरिड लाइफ में खुशियों का माहौल होगा। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। वाहन सावधानी से चलाएं। प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे, लेकिन आत्मसंयत रहें। धन से जुड़े फैसले बड़े समझदारी से लें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।वृश्चिक राशि : मन शांत रहेगा। कारोबार में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे, लेकिन कार्यों में बाधाओं का भी सामना करना पड़ेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन खर्चों की अधिकता भी रहेगी। आशा-निराशा के भाव रहेंगे। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवसाथी का सहयोग मिलेगा।धनु राशि : परिजनों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के सुनहरे अवसर मिलेंगे। भावनाओं को उतार-चढ़ाव संभव है। आज भावुक होकर कोई निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। मैरिड लाइफ में खुशहाली आएगी। वस्त्रों की खरीदारी के लिए धन खर्च हो सकता है। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी, लेकिन रहन-सहन कष्टमय रहेगा।मकर राशि : नई वित्तीय योजना बनाएं। सोच-समझकर धन खर्च करें। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक अशांति रह सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। क्रोध के अतिरेक से बचें। आय के नए साधन बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें। आलस्य से दूर रहें और जीवन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। चुनौतियों से न घबराएं। ऑफिस पॉलिटिक्

Source:NDTV

January 23, 2024 10:58 UTC


जन्म सफल हो रहा हमारा

नई दिल्ली: राम मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दिन का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। प्राण प्रतिष्ठा के लिए कई तरह के भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हर तरफ राम नाम की धुन सुनने को मिल रही थी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यजमान के रूप में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और आरएसएस के चीफ मोहन भागवत समेत कई नेता मौजूद रहे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं गीतकार प्रसून जोशी ने एक कविता लिखी है। इस कविता में उन्हें कहा है कि हमारा जन्म सफल हो रहा है कि हम राम जी को आते देख रहे हैं। प्रसून जोशी की कविता इस प्रकार है-प्रसून जोशी की कवितादेख रहे हम राम को आते,जन्म सफल हो रहा हमारा।प्रेम अश्रु छलकाओ सारे,मन दर्पण धुल रहा हमारा।गगन सुन रहा है वंदन में,धरा रुक रही खड़ी नमन में।पंचतत्व सब ठहर गए हैं,एक विनय-सी है कण-कण में,आंखों में रघुवंशी तारा।यह भी पढ़ें: Tijori Ke Upay: खाली नहीं होने देना चाहते अपनी तिजोरी, तो रोजाना करें ये कामहम कहते थे घोर है कलयुग,कैसे राह मिलेगी हमको।हम कहते थे सघन धूप है,कैसे छांह मिलेगी हमको,पी लो अमृत बरस पड़ा है,और नहीं अब कड़वा खारा।राम डली घुलने दो मन में,मंद-मंद मुसकाते जाओ,राम नाम रख लो होंठों पर,धीरे-धीरे गाते जाओ,बड़े भाग हैं इस पीढ़ी के,मगन हुआ अस्तित्व ये सारा।बड़े अभागे हो यदि तुमको,राम नाम पर प्रेम न आए,अंधकार का दोष नहीं यदि,दीपक कोई बुझाता जाए,राम नाम की बरखा में तोपूरी सृष्टि भीग जाती है,मूल भीगता शूल भीगताबंजर धरती तर जाती है,एक सूत्र में पिरो सके जो,एक ऐसी दूजी शक्ति कहां है,पत्थर तैर जाए सागर में,एक ऐसी दूजी भक्ति कहां है,उन भक्तों को नमन जिन्होंने,रघुनंदन और राम पुकारा।राम नाम ऐसा धागा,जिससे हम-तुम जुड़ें हुए हैं,थाम के अंगुली इसी सत्य की,युगों-युगों में खड़े हुए हैं।कौन राम को बांट सका है,राम नाम दोहराते जाओ,सबको अपने राम मिलेंगे,सारे कलुष मिटाते जाओ,राम नाम की ज्योति जलाओदूर करो सारा अंधियारा।यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Clock: घर की इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं घड़ी, वरना बिजनेस के मार्ग में आएगी बाधाPrasoon Joshi- prasoonjoshi@gmail.com

January 23, 2024 00:50 UTC


Subarna Krishi Mela 2024: दो दिवसीय 'सुबर्णना कृषि मेले' का आगाज, जानें यहां क्या कुछ है खास

Subarna Krishi Mela 2024: ओडिशा में आयोजित दो दिवसीय कृषि मेले का आगाज सोमवार (22 जनवरी) से हो गया है. सुबर्णना मेला किसानों, कृषि विशेषज्ञों, कृषि उद्योगपतियों को एक मंच प्रदान करने का प्रयास है, जिसके जरिए खासकर कृषि और किसानों का विकास हो सके. मेले के पहले दिन बड़ी संख्या में किसानों की भीड़ देखने को मिली. 'सुबर्णना कृषि मेला' किसानों, कृषि विशेषज्ञों, कृषि उद्योगपतियों को एक मंच प्रदान करने का प्रयास है, जिसके जरिए खासकर कृषि और किसानों का विकास हो सके. 'सुबर्णना कृषि मेला' का उद्देश्य'सुबर्णना कृषि मेला 2024' का उद्देश्य ओडिशा के अनछुए क्षेत्रों और कृषि उद्योग के विभिन्न प्रमुख खिलाड़ियों के बीच की खाई को खत्म करना है.

January 22, 2024 23:11 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */