Bandipora Encounter: आतंकी हमलों के बाद सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि अरागाम में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान की ओर तलाशी तेज की, छिपे हुए आतंकवादियों ने बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई।जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के अरागम इलाके के गुरिहाजन में रविवार देर रात मुठभेड़ हो गई। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई थी।सर्च ऑपरेशन जारीमुठभेड़ में दो आतंकवादी फंसे हुए थे। अभी भी एक आतंकवादी की तलाश जारी है। बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। जम्मू-कश्मीर में हाल ही में चार आतंकी हमलों के बाद अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध देखे गए थे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया था।गश्ती दल ने देखी थीं संदिग्ध गतिविधियांबता दें कि सुरक्षाबलों को बांदीपोरा जिले के अरागाम इलाके में संदिग्ध गतिविधि दिखाई दिए थे। इसके बाद उन्होंने इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक वीके बिरदी ने बताया कि 13 आरआर के एक गश्ती दल को अरागाम में संदिग्ध गतिविधियां देखी गई थीं।इसके बाद जवानों ने गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और गोलीबारी बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह वन क्षेत्र है। हम इलाके में तलाशी लेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में कड़ी घेराबंदी की गई है ताकि संदिग्ध भाग न निकलें।आवाज आने पर लोगों ने बुलाई पुलिसकंडी क्षेत्र के सैडा क्षेत्र में रविवार सुबह भी फायरिंग की आवाज सुनाई देने पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस अधिकारी नफरी लेकर सैडा पहुंच गए और उन्होंने जब जांच शुरू की तो पता चला कि कहीं बच्चों ने पटाखे चलाए थे, जिसकी आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचित किया था।एसएचओ हीरानगर अरूण कौल कहना है कि सैडा में फायरिंग की सूचना मिलने पर नफरी लेकर वहां गए थे। जांच करने पर पता चला कि बच्चों ने खेलते समय पटाखे चलाए। पुलिस ने लोगों से अफवाह से बचने की सलाह दी है।यह भी पढ़ें- Amarnath Yatra: दो सप्ताह के अंदर शुरू होगा अमरनाथ यात्रा, आतंकी हमलों से सुरक्षा बनी चुनौती, इन घटनाओं से लोगों में दहशत

June 17, 2024 07:15 UTC


Swara Bhaskar ने बकरीद के अवसर पर वेजीटेरियन लोगों पर साधा निशाना, कहा गाय के साथ जबरदस्ती

Swara Bhaskar News: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaska) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर बनी रहती हैं। कभी किसी वजह से तो कभी किसी वजह से इस समय स्वरा भास्कर एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। और सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। जिसके पीछे की वजह है स्वरा भास्कर का ट्वीट, स्वारा भास्कर ने बकरीद के अवसर पर एक ट्वीट किया। जिसकी वजह से उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है तो वहीं कई लोग स्वारा भास्कर के इस ट्वीट (Swara Bhaska Tweets) की सराहना भी कर रहे हैं। चलिए जानते हैं क्या लिखा स्वरा भास्कर नेस्वरा भास्कर ने वेजीटेरियन लोंगो पर रखी अपनी राय-बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वारा भास्कर (Swara Bhaska) ने अपने एक्स अकाउंट (Swara Bhaska X Account) पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने नलिनी उजागर नामक एक फूड ब्लॉगर के ट्वीट का जवाब दिया। नलिनी हमेशा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खाने से संबंधित पोस्ट शेयर करती रहती हैं। नलिनी ने खाने से भरी एक प्लेट शेयर करते हुए लिखा- मुझे वेजीटेरियन होने पर गर्व है, मेरी प्लेट आंसूओ, क्रूरता, पाप से फ्री है। जिसपर स्वरा ने नलिनी के वेजीटेरियन होने पर सवाल उठाते हुए एक ट्वीट किया।Honestly… I don’t understand this smug self righteousness of vegetarians. Your entire diet is made up of denying the calf its mother’s milk.. forcibly impregnating cows then separating them from their babies & stealing their milk. You eat root vegetables? That kills the whole… https://t.co/PqHmXwwBTR — Swara Bhasker (@ReallySwara) June 16, 2024स्वरा भास्कर ने लिखा- सच कहूँ तो मुझे आप वेजीटेरियन लोगों की एक बात समझ नहीं आती है। आप लोगों की सारी डाइट गाय के नन्हें बछड़े को उनकी माँ के दूध से वंचित करके, गायों को जबरन गर्भवती करके, फिर उनके बच्चों को उनसे अलग कर देने और फिर उनसे उनका दूध चुराने से बनती है। इसके अलावा आप जड़ वाली सब्जियाँ खाकर पूरा पौधा नष्ट कर देते हैं। बेहतर होगा कि आज आप रिलेक्स करे क्योंकि आज बकरीद है।

June 17, 2024 07:08 UTC


मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: शिक्षा मंत्री ने माना- NEET में गड़बड़ी हुई; NCERT की नई किताब में बाबरी मस्जिद का जिक्र नहीं; मानसून गुजरात में अटका

Hindi NewsNationalDainik Bhaskar News Headlines; NEET UG Result 2024 Case| Ncert Textbook Rewrite Ayodhya Disputeमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: शिक्षा मंत्री ने माना- NEET में गड़बड़ी हुई; NCERT की नई किताब में बाबरी मस्जिद का जिक्र नहीं; मानसून गुजरात में अटका1 दिन पहलेकॉपी लिंकनमस्कार,कल की बड़ी खबर NEET एग्जाम से जुड़ी रही, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार स्वीकार किया है कि एग्जाम में गड़बड़ी हुई है। एक खबर NCERT के सिलेबस में बदलाव से जुड़ी रही।लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर...कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में भाजपा विधानसभा के सामने विरोध-प्रदर्शन करेगी। न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी के बीच टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेला जाएगा।अब कल की बड़ी खबरें...1. NCERT की नई किताब में बाबरी मस्जिद का जिक्र नहीं, इसे तीन गुंबद वाला ढांचा लिखाNCERT की 12वीं की पॉलिटिकल साइंस की किताब से बाबरी मस्जिद, भगवान राम, श्री राम, रथ यात्रा, कारसेवा और विध्वंस के बाद की हिंसा की जानकारी हटा दी गई है। बाबरी मस्जिद नाम के बजाय इसे तीन गुंबद वाला ढांचा और अयोध्या विवाद को अयोध्या विषय के नाम से पढ़ाया जाएगा। 4 पेज के टॉपिक को भी दो पेज का कर दिया गया है।संशोधन की वजह: बाबरी मस्जिद विध्वंस या उसके बाद हुई सांप्रदायिक हिंसा का संदर्भ क्यों हटा दिया गया? इस सवाल पर NCERT के डायरेक्टर दिनेश प्रसाद सकलानी ने कहा- हमें स्कूल में दंगों के बारे में क्यों पढ़ाना चाहिए? हम पॉजिटिव नागरिक बनाना चाहते हैं, न कि वॉयलेंट (हिंसक) और डिप्रेस्ड (अवसादग्रस्त) इंसान।2014 के बाद से चौथी बार संशोधन: 2014 के बाद से NCERT की टेक्स्ट बुक में संशोधन का यह चौथा दौर है। 2017 में NCERT ने हाल की घटनाओं को दर्शाने के लिए संशोधन की जरूरत का हवाला दिया था। 2018 में सिलेबस का बोझ कम करने के लिए संशोधन हुए। 2021 में भी सिलेबस का बोझ कम करने और कोविड के कारण पढ़ाई में हुई दिक्कत से उबरने के लिए संशोधन किए गए।पूरी खबर यहां पढ़ें...3. दिल्ली जल बोर्ड ऑफिस में तोड़फोड़, मटके फेंके, आतिशी बोलीं- भाजपा नेता दफ्तरों पर हमले करवा रहेदिल्ली में जल संकट विवाद हिंसक हो गया। सैकड़ों लोगों ने छतरपुर जल बोर्ड ऑफिस पर पथराव और तोड़फोड़ की। ऑफिस पर मटके फेंके। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि दक्षिण दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी भाजपा के गुंडों को लेकर आए और तोड़फोड़ करवाई।BJP का मटका फोड़ प्रदर्शन: भाजपा ने जल संकट को लेकर राजधानी में 14 जगहों पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया। नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि पानी की किल्लत AAP की देन है। इससे पहले 16 जून को दिल्ली कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया था।पूरी खबर यहां पढ़ें...7.

June 17, 2024 05:35 UTC


Gwalior News: आतंकी वारदातों के बावजूद श्रद्धा कम नहीं, जम्मू-कश्मीर की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़

Gwalior News: आतंकी वारदातों के बावजूद श्रद्धा कम नहीं, जम्मू-कश्मीर की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़रेलवे अध‍िकारियों के अनुसार ग्वालियर से होकर जम्मू-कश्मीर तक जाने वाली ट्रेनों में इस समय भारी भीड़ चल रही है। नौ जून को शिवखोड़ी में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमला हुआ था। इसके बावजूद जम्मू में माता वैष्‍णोदेवी के दर्शन करने के लिए पहुंचने वाले लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है।ग्‍वालियर रेलवे स्‍टेशन, फाइल चित्र।HighLights ग्वालियर से होकर जम्मू-कश्मीर तक जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़। हर दिन औसतन 110 यात्री ग्वालियर से जम्मू और कटरा के लिए रवाना हो रहे हैं। कई श्रद्धालुओं ने महीनों पहले जम्मू के लिए कन्फर्म टिकट बुक करा लिए थे।नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जम्मू-कश्मीर में गत नौ जून को हुई आतंकी वारदात के दौरान श्रद्धालुओं की बस पर हमला किया गया। इसके बाद भी कई आतंकी हमलों की घटनाओं के बावजूद माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में कोई खास फर्क नहीं आया है।ट्रेनों में भारी भीड़ग्वालियर से होकर जम्मू-कश्मीर तक जाने वाली ट्रेनों में इस समय भारी भीड़ चल रही है। हर दिन औसतन 110 यात्री ग्वालियर से जम्मू और कटरा के लिए रवाना हो रहे हैं। कई श्रद्धालुओं ने महीनों पहले जम्मू के लिए कन्फर्म टिकट बुक करा लिए थे, तो वहीं कई श्रद्धालुओं के टिकट वेटिंग और आरएसी में रह गए। इसके बावजूद लोग माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।बस पर हुआ था आतंकी हमला गत नौ जून को शिवखोड़ी में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें 10 श्रद्धालुओं की जान चली गई थी, जबकि कई श्रद्धालु घायल हो गए थे। इसके बावजूद जम्मू में माता के दर्शन करने के लिए पहुंचने वाले लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है।

June 17, 2024 02:22 UTC


उफ्फ! दिन छोड़िए रात में भी गर्मी कर रही बेचैन, जानें कब मिलेगी राहत

लगातार 7वें दिन लू का प्रकोप जारीआगे कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में कहां, कितना तापमान? गर्म रात, हीटवेव कब घोषित होती है? दिल्ली में चिलचिलाती धूप के साथ ही लू ने लोगों को बेहाल कर रखा है। हालत यह है कि अब दिन के साथ ही रात को भी गर्मी बेचैन कर रही है। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन 'गर्म रात' दर्ज की गई। शनिवार को शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह शुक्रवार के न्यूनतम 33.3 डिग्री सेल्सियस के बाद छह साल में जून में दर्ज किया गया दूसरा सबसे अधिक न्यूनतम तापमान था। 13 जून, 2018 सफदरजंग स्टेशन पर 34 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। दिन के दौरान सभी स्टेशनों पर 'हीटवेव' से लेकर 'गंभीर हीटवेव' दर्ज की गई।दिल्ली में शनिवार को लगातार सातवें दिन भी लू का प्रकोप जारी रहा। 19 जून तक लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक रात में गर्मी बनी रहने की उम्मीद है, क्योंकि न्यूनतम तापमान 32-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दिन में लू का प्रकोप रहा। रिज, आयानगर, पीतमपुरा और पूसा स्टेशन भीषण लू की चपेट में रहे।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शहर में दिन और रात दोनों समय चलने वाली गर्म पश्चिमी हवाएं अगले कुछ दिनों तक जारी रहेंगी। रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं आई। मौसम विभाग ने रविवार से मंगलवार तक 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर लू चलने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार 20 जून को बहुत हल्की बारिश के साथ आंधी या बिजली गिरने की संभावना है। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि अगले 3-4 दिनों के दौरान भारत के उत्तरी हिस्सों के कई हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है और उसके बाद इसमें कमी आएगी।इससे पहले पालम में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 45.6, रिज में 45.5, आयानगर में 46, जाफरपुर में 46.1, नजफगढ़ में 45.4, पीतमपुरा में 46.9, एसपीएस मयूर विहार में 44.7 और राजघाट में 43.9 दर्ज किया गया। हालांकि, शनिवार को हीट इंडेक्स या फील लाइक तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। चूंकि दिल्ली में दिन और रात दोनों समय तेज गर्मी रही, इसलिए अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर ज्यादातर स्टेशनों पर सिर्फ 12-15 डिग्री रहा।आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक होने साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री या उससे अधिक होता है तो 'गर्म रात' मानी जाती है। इस साल मई के आखिरी सप्ताह में दिल्ली के कुछ इलाकों में गर्म रातें देखी गईं। अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री या उससे अधिक होने पर हीटवेव दिवस घोषित किया जाता है। अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस होता है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होने पर भी हीटवेव माना जाता है। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री या उससे अधिक होने पर गंभीर हीटवेव घोषित की जाती है।

June 17, 2024 00:40 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */