Farmtrac 60 PowerMaxx: 55 HP में सबसे ज्यादा वजन उठाने वाला ट्रैक्टर, जानिए कीमत और फीचर्स

कंपनी के इस ट्रैक्टर में 2000 आरपीएम के साथ 55 HP पावर जनरेट करने वाला 3514 सीसी इंजन दिया गया है. फार्मट्रैक कंपनी के ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और अन्य कृषि उपकरण भारत के किसानों के कई कामों को आसान बना रहे हैं. फार्मट्रैक ट्रैक्टर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जो किसान की सेफ्टी के साथ खेती को सुगम बनाते हैं. कंपनी के इस ट्रैक्टर में 2000 आरपीएम के साथ 55 HP पावर जनरेट करने वाला 3514 सीसी इंजन दिया गया है. फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स की कीमत (Farmtrac 60 PowerMaxx Price 2024)भारत में फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 7.92 लाख से 8.24 लाख रुपये रखी गई है.

February 05, 2024 22:06 UTC


Jammu: 'जम्मू-कश्मीर के लोगों को नेहरू की गलतियों की चुकानी पड़ी भारी कीमत', पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला करारा हमला

डिजिटल डेस्क, जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में अपने भाषण में गांधी परिवार, कांग्रेस और तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर करारा हमला बोला है। मोहब्बत की दुकान अभियान को आड़े हाथ लेते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति के लिए नेहरू को जिम्मेदार ठहराया।आर्टिकल 370 को खत्म करना BJP की विशेष उपलब्धि: मोदीपीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति के लिए नेहरू को दोषी ठहराते हुए कहा कि कश्मीरियों को उनकी (नेहरू) की गलतियों की भारी कीमत चुकानी पड़ी। कश्मीर की समस्या के लिए नेहरू का नाम लेने पर कांग्रेस को बुरा लगता है। बीजेपी संविधान के अनुच्छेद 370 द्वारा दिए गए विशेष दर्जे को खत्म करने के बाद जम्मू-कश्मीर की स्थिति को अपनी प्रमुख उपलब्धियों में से एक मानती है।आज कश्मीर मामले को लेकर दुनिया कर रही तारीफ: PM मोदीसंसद में भाषण के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले जब संसद में कश्मीर का उल्लेख किया जाता था तो लोगों की भौंहे तन जाती थीं। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो जाता था। लेकिन, आज वहां चर्चा बदलाव की हो रही है। कश्मीर में पर्यटन बढ़ रहा है, जी-20 शिखर सम्मेलन हो रहा है। पूरी दुनिया इसकी तारीफ कर रही है।ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Budget: जम्मू-कश्मीर के बजट में गरीब परिवार की बेटियों को तोहफा, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर दी ये सौगातनेहरू का नाम लेने पर कांग्रेस को लगता बुरा: मोदीउन्होंने आगे कहा कि लेकिन आखिरकार ये स्थिति किसने बनाई थी? देश के सिर पर किसने प्रहार किया। संविधान में इतना बड़ा विभाजन किसने किया? और जब इसके लिए हम नेहरू जी का नाम लेते हैं, तो उन्हें (कांग्रेस ) को बुरा लगता है। लेकिन कश्मीर में लोगों को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ा, इसकी जड़ उनकी नीतियों में थी।भारतीय को आलसी और बुद्धिहीन मानते थे नेहरू: PM Modiपीएम मोदी ने नेहरू पर भारतीयों की क्षमताओं पर भरोसा न करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने नेहरू के हवाले से कहा कि भारत में यूरोपीय, चीन, रूस व अमेरिकियों की तुलना में हमें काफी मेहनत करने की कोई आदत नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह साबित करता है कि भारत के पहले प्रधानमंत्री भारतीयों को 'आलसी और बुद्धिहीन' मानते थे।ये भी पढ़ें: Jammu: आठ जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, मौसम विभाग ने लोगों को दी ये खास सलाह

February 05, 2024 17:39 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */