मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: स्वाति से मारपीट केस में बिभव गिरफ्तार; केजरीवाल AAP नेताओं के साथ BJP हेडक्वार्टर जाएंगे; राजस्थान समेत 9 राज्यों में 5 दिन हीटवेव

Hindi NewsNationalDainik Bhaskar News Headlines; Arvind Kejriwal VS BJP | Swati Maliwal Controversyमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: स्वाति से मारपीट केस में बिभव गिरफ्तार; केजरीवाल AAP नेताओं के साथ BJP हेडक्वार्टर जाएंगे; राजस्थान समेत 9 राज्यों में 5 दिन हीटवेव16 घंटे पहले लेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटरकॉपी लिंकनमस्कार,कल की बड़ी खबर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से जुड़ी रही, जिन्होंने AAP नेताओं के साथ भाजपा हेडक्वार्टर जाने की बात कही है। एक खबर देशभर में हीटवेव को लेकर अलर्ट से जुड़ी रही।लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर...PM मोदी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में जनसभा करेंगे। इसके बाद पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, विष्णुपुर और मेदिनीपुर में जनसभा करेंगे। राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव यूपी के प्रयागराज में जनसभा करेंगे। IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच दिन का पहला मुकाबला होगा। दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होगा।अब कल की बड़ी खबरें...1. स्वाति से मारपीट केस में बिभव गिरफ्तार; मेडिकल रिपोर्ट में AAP सांसद से मारपीट की पुष्टि18 मई को स्वाति मालीवाल का एक और वीडियो सामने आया। 32 सेकेंड के वीडियो में सिक्योरिटी उन्हें CM हाउस से निकालते दिखाई दे रहे हैं।दिल्ली पुलिस ने AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बिभव को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया। जहां उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई। अदालत ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद अग्रिम जमानत का कोई सवाल ही नहीं बनता।बिभव को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। स्वाति 13 मई को केजरीवाल से मिलने CM हाउस पहुंची थीं। आरोप है कि बिभव ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की। मामले में 16 मई को FIR दर्ज हुई। मेडिकल रिपोर्ट में मालीवाल की आंख और पैर में चोट के निशान मिले हैं।पुलिस बोली- छेड़छाड़ हुई है या नहीं, इसकी भी जांच होगी: दिल्ली पुलिस ने बताया कि CM हाउस के अंदर कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर रिकॉर्डिंग को सील कर दिया गया है। इसकी भी जांच की जाएगी कि फुटेज के साथ कोई छेड़छाड़ हुई थी या नहीं। AAP नेता आतिशी ने कहा है कि भाजपा ने केजरीवाल को फंसाने के लिए स्वाति मालीवाल को भेजा था। हालांकि BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस आरोप को खारिज किया है।पूरी खबर यहां पढ़ें...2. केजरीवाल बोले- भाजपा के दिल्ली हेडक्वार्टर आ रहा, PM को जिसे जेल में डालना हो डाल देंदिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे AAP नेताओं के साथ BJP हेडक्वार्टर जाएंगे। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री जेल-जेल का खेल न खेलें। मैं भाजपा हेडक्वार्टर जा रहा हूं। आपको जिस-जिस को जेल में डालना है, डाल दीजिए। भाजपा के लोग आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गए हैं। मुझे, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह को जेल में डाल दिया। मेरे PA (बिभव कुमार) को जेल में डाल दिया।'केजरीवाल ने स्वाति का जिक्र नहीं किया: केजरीवाल ने 2 मिनट 33 सेकेंड के वीडियो में अपनी बात रखी। उन्होंने अपने PA बिभव कुमार का जिक्र तो किया, लेकिन AAP सांसद स्वाति मालीवाल पर एक भी शब्द नहीं बोले। इससे पहले केजरीवाल ने 16 मई को लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। तब भी उन्होंने स्वाति को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया था।पूरी खबर यहां पढ़ें...3. मोदी बोले- देश की 140 करोड़ जनता मेरी वारिस; राहुल बोले- हमारा लक्ष्य संविधान की रक्षा करनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा और दिल्ली में जनसभाएं कीं। उन्होंने उत्तर पूर्वी दिल्ली में कहा, 'मेरा कोई वारिस नहीं है। 140 करोड़ देशवासी मेरे वारिस हैं। कांग्रेस की 4 पीढ़ियों ने दिल्ली पर राज किया, लेकिन आज इनमें दिल्ली की 4 सीट पर लड़ने की ताकत नहीं रही। कांग्रेस वहां भी नहीं लड़ पा रही है, जहां इनका 10 जनपथ का दरबार है।'पूरी खबर यहां पढ़ें...वहीं, राहुल गांधी ने दिल्ली के चांदनी चौक में जनसभा की। उन्होंने कहा, 'हमारा लक्ष्य संविधान की रक्षा करना है। क्योंकि यही आपका भविष्य है, आपका सपना है और आपकी दिल की आवाज है। भाजपा और PM मोदी चाहते हैं कि संविधान चला जाए। अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया। कांग्रेस नेताओं की भी एक लिस्ट है। दिल्ली से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।'पूरी खबर यहां पढ़ें...5. बंगाल सेक्शुअल हैरेसमेंट केस: राजभवन के 3 कर्मचारियों पर FIR, महिला को रोकते दिखे थेपश्चिम बंगाल गवर्नर सीवी आनंद बोस से जुड़े सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में कोलकाता पुलिस ने राजभवन के तीन कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। दरअसल, राजभवन की महिला स्टाफ ने दो मई को बोस के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। राजभवन के 3 कर्मचारियों पर महिला को गलत तरीके से रोकने का आरोप है। हालांकि, बोस ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया है।राज्यपाल पर लगे यौन शोषण के 2 आरोप...पहला महिला स्टाफ ने लगाया : 2019 से राजभवन में संविदा पर काम कर रही महिला ने 3 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह 24 मार्च को स्थायी नौकरी का निवेदन लेकर राज्यपाल के पास गई थी। तब राज्यपाल ने बदसलूकी की। दूसरा क्लासिकल डांसर ने लगाया: एक ओडिसी क्लासिकल डांसर ने दिल्ली के एक 5 स्टार होटल में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिकायत अक्टूबर 2023 में दर्ज कराई गई थी। 14 मई को मामला सामने आया।पूरी खबर यहां पढ़ें...6.

May 18, 2024 23:50 UTC


Bhopal News: युवक ने हाथ की नस काटकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल, Bhopal Crime News। शहर के गौतम नगर थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में हाथ की नस काटकर खदुकुशी कर ली। घटना के समय उसकी एक निजी अस्पताल में ड्यूटी पर थी। सुसाइड नोट न मिलने की वजह से फिलहाल खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।गौतम नगर थाना पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय राहुल पुत्र विश्वनाथ विश्वकर्मा, चौकसे नगर में पत्नी के साथ रहता था। वह एक मेडिकल की दुकान पर काम करता था। वहीं उसकी पत्नी एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। शुक्रवार दोपहर को राहुल घर में अकेला था, तभी उसने अपने दाएं हाथ की कलाई के पास की नस काट ली। घटना का पता चलने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

May 18, 2024 21:48 UTC


बिना रसायनों के आम को पकाने का घरेलू उपाय, यहां जानें पूरा तरीका

आमों की विभिन्न किस्मों के पकने का समय अलग-अलग होता है, इसलिए अपने आमों का चयन करते समय इस पर विचार करें. कमरे के तापमान पर पकानाआमों को पकाने का सबसे सरल और आसान तरीका उन्हें कमरे के तापमान पर रखना है. आमों को पकाने के लिए सुझावधैर्य: हालांकि पकने की प्रक्रिया को तेज़ करना आकर्षक लगता है, लेकिन आमों को धीरे-धीरे पकाना सबसे अच्छा होता है ताकि उनका पूरा स्वाद विकसित हो सके. भंडारण: पकने के बाद, पकने की प्रक्रिया को धीमा करने के लिए आमों को कई दिनों तक रेफ्रिजरेटर में रखा जा सकता है. चाहे आप उन्हें कमरे के तापमान पर पकाना पसंद करते हों, पेपर बैग विधि का उपयोग करें, या अन्य तकनीकों को आज़माएँ, मुख्य बात यह है कि पकने की प्रक्रिया के प्रति धैर्य और चौकस रहें.

May 18, 2024 17:17 UTC


Sarkari Yojana: गेंदा फूल की खेती पर मिलेगी 70% सब्सिडी, लाभ उठाने के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन

बिहार सरकार राज्य के किसानों की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए गेंदा के फूल की खेती करने वाले किसानों को करीब 70 प्रतिशत तक सब्सिडी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है. बता दें कि किसानों की यह सुविधा गेंदा फूल की खेती करने वाले किसानों को दी जा रही है. ताकि उत्तर बिहार के किसान गेंदा फूल की खेती कर अपने आप को आत्मनिर्भर बना सके. मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार में गेंदा फूल की खेती के लिए वर्ष 2023-24 तक 6 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा है. उत्तर बिहार के किसानों को गेंदा फूल की खेती/Marigold Flower Cultivation पर 70 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ पाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना होगा.

May 18, 2024 13:34 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */