Bhopal News: युवक ने हाथ की नस काटकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी - News Summed Up

Bhopal News: युवक ने हाथ की नस काटकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी


नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल, Bhopal Crime News। शहर के गौतम नगर थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में हाथ की नस काटकर खदुकुशी कर ली। घटना के समय उसकी एक निजी अस्पताल में ड्यूटी पर थी। सुसाइड नोट न मिलने की वजह से फिलहाल खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।गौतम नगर थाना पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय राहुल पुत्र विश्वनाथ विश्वकर्मा, चौकसे नगर में पत्नी के साथ रहता था। वह एक मेडिकल की दुकान पर काम करता था। वहीं उसकी पत्नी एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। शुक्रवार दोपहर को राहुल घर में अकेला था, तभी उसने अपने दाएं हाथ की कलाई के पास की नस काट ली। घटना का पता चलने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Source: Dainik Jagran May 18, 2024 21:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...