Vivo X Fold 3 Pro Details: वीवो लॉन्च कर रहा मार्केट का सबसे सस्ता मुड़ने वाला स्मार्टफोन, 3 कैमरे

Vivo X fold 3 pro: भारतीय मार्केट में vivo कम्पनी एक फोल्डेबल फोन जल्द ही लॉच किया जा सकेगा,जो यह फोन Vivo X fold 3 pro के नाम से जाना जा सकेगा,यह फोन काफी दमदार फोन के रुप में जाना जा सकता है,इस फोन में काफी एडवांस फीचर्स भी देखने को नजर आ सकता है,इस फोन का लुक काफी लाजवाब नजर आ सकता है,जाने Vivo X fold 3 pro फोन के फीचर्स और अन्य जानकारी के बारे में।Vivo X fold 3 pro फोन स्पेसिफिकेशनVivo X fold 3 pro फोन में 6.53 इंच की 2748×1172 की रेजुलेशन के साथ LTPO डिस्प्ले देखने को नजर आ सकती है,और इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4500nites britness के साथ यह फोन नजर आ सकेगा,और इस फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगर प्रिंट सेंसर देखने को नजर आ सकता है।Vivo X fold 3 pro फोन कैमरा क्वालिटीVivo X fold 3 pro फोन में 50एमपी का प्राइमरी कैमरा और 50एमपी का अल्ट्रा वाइंड के साथ 64एमपी का पैरिस्कोपिक कैमरा के साथ फोन में एलईडी फ्लैश लाइट और 32एमपी का फ्रंट सेल्फी कैमरा देखने को नजर आ सकता है।Vivo X fold 3 pro फोन पॉवरVivo X fold 3 pro फोन में पावर के लिए 5700mAh की बैटरी और फोन को चार्ज करने के लिए 50w का फास्ट वायरलेस चार्जर इस फोन में देखने को नजर आ सकता है।Vivo X fold 3 pro कीमतVivo X fold 3 pro फोन में कीमत के बारे में बात की जाए तो इस फोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है,लेकिन यह स्मार्टफोन पहले चीन में लॉच किया जा सकता है।

May 20, 2024 17:30 UTC


बीजेपी नेता को पार्टी ने निष्कासित किया: आपत्तिजनक वीडियो वायरल के मामले में कार्रवाई हुई - Ashoknagar News

बीते दिन चंदेरी के भाजपा नेता का आपत्तिजनक स्थिति में एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने एक्शन लिया है। सोमवार को चंदेरी के भाजपा नेता को सभी पदों से निष्कासित किया है। जिसका लेटर भी जारी किया गया है। जिसमें भाजपा पिछड़ा वर्ग. निष्कासित लेटर में यह लिखाविभिन्न संचार माध्यमों में आपकी एक अश्लील व अनैतिक वीडियो प्रसारित हो रही है। यह कृत्य सामाजिक व्यभिचार की श्रेणी में आता है। भारतीय जनता पार्टी उच्च नैतिक मूल्यों व आदर्शों में विश्वास रखती है। इस दुष्कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आपको भारतीय जनता पार्टी के सभी दायित्वों व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।FIR हुई दर्ज43 वर्षीय भाजपा नेता ने कुछ दिनों पहले चंदेरी थाने में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी की किसी अनजान एक महिला और एक पुरुष ने दुष्कर्म के मामले में झूठा फंसाने की फोन पर धमकी दी। साथ ही कहा कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया हैय़ जिसका वीडियो भी उसके पास है। मामले को दबाने के एवज में 8 लाख रुपए की डिमांड की थी। इसके बाद 11 सेकेंड का अश्लील वीडियो वायरल हुआ था।

May 20, 2024 16:24 UTC


चंडीगढ़ को सिटी स्टेट बनाने के वायदे पर गर्माई राजनीति: पंजाब भाजपा प्रधान ने मनीष तिवारी को घेरा, सीएम मान से भी मांगा जवाब - Punjab News

पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़।पंजाब लोकसभा चुनाव में एक बार फिर चंडीगढ़ को लेकर मामला गर्मा गया है। इस मामले में अब भाजपा (BJP) ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) को घेरा है। दरअसल, चंडीगढ़ से I.N.D.I. A गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने रविवार को घोषणा पत्र जारी कर चंडीगढ़ को स. पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि इस मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी पंजाब के हकों को छीनने वाली बात पर अपनी राय देनी चाहिए, ताकि लोग किसी तरह की दुविधा में न रहे और मतदान करने से पहले अपनी एक राय बना सकें।जाखड़ ने कांग्रेस के नेताओं पर उठाया सवालउन्होंने कहा कि मनीष तिवारी ने कांग्रेस की मंशा को जगजाहिर किया है। कांग्रेस दबाव में झुक गई है। किसी के पास कमान नहीं है और पार्टी नेता पंजाब की कीमत पर अपने अलग- अलग सुर अलाप रहे हैं। जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस में नीति बनाने और निर्णय लेने में कोई सामंजस्य या एकजुटता नहीं है।कांग्रेस ने अपनी नीतियों को अंबिका सोनी, सैम पित्रोदा और अन्य लोगों को आउटसोर्स कर दिया है, जो पंजाब समेत अन्य जगहों पर जमीनी हकीकत के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। चंडीगढ़ को पंजाब से अलग करने की कांग्रेस की कोशिश का भाजपा की ओर से हर संभव विरोध किया जाएगा।AAP को समर्थन वापस लेना चाहिएजाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी एक तरह से चंडीगढ़ पर पंजाब के दावे को कमजोर किया है। मुख्यमंत्री ने पहले चंडीगढ़ में पंजाब की एक नई अलग विधानसभा बनाने की बात की थी, जबकि चंडीगढ़ में पहले से ही एक विधानसभा मौजूद है।इस मामले पर कांग्रेस और आप दोनों का रुख अलग-अलग है, जबकि चंडीगढ़ में गठबंधन के तौर पर दोनों पार्टियां साथ मिलकर लड़ रही हैं। आप को इस मुद्दे पर सफाई देने के लिए तुरंत मनीष तिवारी से अपना समर्थन वापस लेना चाहिए, अन्यथा यह स्पष्ट हो जाएगा कि आप चंडीगढ़ पर पंजाब का दावा खोना चाहती है।

May 20, 2024 15:46 UTC


कपूरथला में स्कूटी चोरी का वीडियो वायरल: एक्टिवा नहीं खुली, दस्तावेज और पार्सल किया गायब; घटना सीसीटीवी में कैद - Kapurthala News

कपूरथला में स्कूटी चोरी का वीडियो वायरल:सीसीटीवी फुटेज।कपूरथला शहर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में घर के बाहर खड़ी एक्टिवा को चुराने आए एक युवक से जब एक्टिवा नहीं खुली तो डिक्की से दस्तावेज व एक पार्सल चोरी कर फरार हो गया। हालांकि यह घटना नजदीक ही एक घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वहीं घटना की सुचना स. जानकारी देते हुए चंदन अग्रवाल पुत्र नरेश अग्रवाल वासी मोहल्ला अरफवाला ने बताया कि वह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर अपने एक दोस्त को मिलने के लिए मॉडल टाउन गया था। एक्टिवा उसने उसके घर के बाहर खड़ी की थी। लेकिन जब वह कुछ समय बाद बाहर आया तो देखा कि स्कूटी की डिग्गी खुली हुई थी, और डिग्गी से दस्तावेज, एक पार्सल व इंश्योरेंस के कागजात गायब थे।सीसीटीवी में चोरी करते दिखा युवक।सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच में जुटी पुलिसउसने जब नजदीक लगे CCTV को चेक किया तो उसमें चोर की सारी घटना कैद हो गई थी। उसने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर सिटी थाना पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

May 20, 2024 13:26 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */