IND vs WI Highlights: संजू सैमसन की आतिशी पारी, सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड से होगा भारत का सामना

India vs West Indies Highlights: भारतीय टीम ने वेस्‍टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्‍की की। भारत की ओर से संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन बनाए।दोनों टीमों के लिए अहम है यह मैच196 रन के टारगेट को टीम इंडिया ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर चेज कर लिया। भारत की जीत के हीरो भी संजू सैमसन रहे। संजू ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की पारी खेली। उनके अलावा तिलक वर्मा ने 27 और सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए।भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी वेस्‍टइंडीज ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 195 रन बनाए। रोस्‍टन चेज ने 40 रन बनाए। कप्‍तान शाई होप ने 32 रन की पारी खेली। रोवमैन पॉवेल 34 और जेसन होल्‍डर 37 रन बनाकर नाबाद रहे।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs West Indies T20 World Cup Super 8 Highlights: टी20 विश्‍व कप 2026 में सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में रविवार को भारतीय टीम का सामना वेस्‍टइंडीज से हुआ यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स स्‍टेडियम में खेला गया। भारत ने इस मैच में वेस्‍टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्‍की की।1 Mar 2026 10:51:33 PM India vs West Indies LIVE: भारत की जीत वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में भारत ने 5 विकेट से जीत हासिल की है। इस मुकाबले में जीत के साथ ही भारत ने सेंमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने कमाल की पारी खेली और नाबाद 97 रन बनाए। उनकी पारी के दम पर भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।1 Mar 2026 10:42:34 PM India vs West Indies LIVE: आधी टीम लौटी पवेलियन आधी भारतीय टीम अब पवेलियन लौट चुकी है। हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों पर 17 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके लगाए। अब संजू का साथ देने के लिए शिवम दुबे मैदान पर आए हैं।1 Mar 2026 10:22:03 PM India vs West Indies LIVE: भारत का चौथा विकेट गिरा ड्रिंक्‍स ब्रेक के बाद भारतीय टीम को चौथा झटका लगा। 15वें ओवर की चौथी गेंद पर तिलक वर्मा कैच आउट हुए। तिलक ने 15 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली। जेसन होल्‍डर की गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने उनका कैच लपका। अब हार्दिक पांड्या बल्‍लेबाजी करने आए हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 4 विकेट के नुकसान पर 146 रन है।1 Mar 2026 9:56:26 PM India vs West Indies LIVE: भारतीय टीम को लगा तीसरा झटका 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को बड़ा झटका लगा। अपना पहला ओवर करने आए शमर जोसेफ ने सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा। स्‍काई ने 16 गेंदों पर 18 रन की धीमी पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 1 चौका और 1 छक्‍का लगाया।1 Mar 2026 9:52:30 PM India vs West Indies LIVE: संजू सैमसन का अर्धशतक संजू सैमसन ने 26 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। उन्‍होंने चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। वह अब तक 6 चौके और 3 छक्‍के लगा चुके हैं। संजू और सूर्या के बीच 50 से ज्‍यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। 10 ओवर के बार भारतीय टीम का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 98 रन है। भारत को अगले 10 ओवर में जीत के लिए 98 रन चाहिए।1 Mar 2026 9:32:25 PM India vs West Indies LIVE: पावरप्‍ले समाप्‍त 6 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। भारत का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन है। संजू सैमसन 13 गेंदों पर 24 और सूर्यकुमार यादव 6 गेंदों पर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पवेलियन लौट चुके हैं।1 Mar 2026 9:24:30 PM India vs West Indies LIVE: भारत को लगे 2 झटके भारतीय टीम मुश्किल में फंस गई है। अभिषेक शर्मा के बाद ईशान किशन कैच आउट हुए। 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में ईशान ने हेटमायर को कैच थमा दिया। ईशान ने 6 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके लगाए।1 Mar 2026 9:16:38 PM India vs West Indies LIVE: अभिषेक शर्मा आउट बड़े लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा कैच आउट हुए। उन्‍होंने 2 चौकों की मदद से 11 गेंदों पर 10 रन बनाए। अकील हुसैन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अभिषेक ने शिमरोन हेटमायर को कैच थमा दिया। अब ईशान किशन मैदान पर आए हैं।1 Mar 2026 9:01:57 PM India vs West Indies LIVE: भारत की सलामी जोड़ी मैदान पर भारतीय टीम अब 196 रन चेज करने उतरी है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन मैदान पर आ चुके हैं। वेस्‍टइंडीज की ओर से अकील हुसैन पहला ओवर कर रहे हैं। भारत को अगर यह मैच जीतना है तो सलामी जोड़ी को अच्‍छी शुरुआत देनी होगी।1 Mar 2026 8:48:53 PM India vs West Indies LIVE: वेस्‍टइंडीज ने बनाए 195 रन टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी वेस्‍टइंडीज ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 195 रन बनाए। रोस्‍टन चेज ने 40 रन बनाए। रोवमैन पॉवेल 34 और जेसन होल्‍डर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से बुमराह ने 2 और वरुण-हार्दिक ने 1-1 विकेट लिया।1 Mar 2026 8:17:38 PM India vs West Indies LIVE: हार्दिक ने चटकाया विकेट ब्रेक के बाद हार्दिक पांड्या के विकेट का खाता खुल गया है। हार्दिक पांड्या ने अपने स्‍पैल के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर ही शेरफेन रदरफोर्ड को पवेलियन भेजा। विकेट के पीछे संजू सैमसन ने यह कैच लिया। शेरफेन रदरफोर्ड ने 1 छक्‍के की मदद से 9 गेंदों पर 14 रन बनाए।1 Mar 2026 8:12:58 PM India vs West Indies LIVE: 14 ओवर का खेल समाप्‍त 14 ओवर का खेल अब समाप्‍त हो गया है। वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन है। शेरफेन रदरफोर्ड 14 और रोवमैन पॉवेल 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 2 और वरुण चक्रवर्ती ने 1 विकेट लिया है।1 Mar 2026 8:05:53 PM India vs West Indies LIVE: भारतीय टीम की वापसी जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम की वापसी करा दी है। 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्‍होंने शिमरोन हेटमायर का विकेट चटकाया। ओवर की 5वीं गेंद पर बुमराह ने रो

March 01, 2026 14:47 UTC


जागरण-डिजीकवच अभियान: दिल्ली के न्यू अशोक नगर के वरिष्‍ठ नागरिकों ने सीखे डिजिटल सेफ्टी के तरीके

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गूगल के सहयोग से दैनिक जागरण और विश्वास न्‍यूज ने 'डिजीकवच' कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को दिल्ली के न्यू अशोक नगर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया। इसका आयोजन 'वरिष्ठ नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा: सच के साथी' अभियान के तहत हुआ। सेमिनार में वरिष्ठ नागरिकों को ऑनलाइन स्कैम के प्रकार बताने के साथ ही उनसे बचने के तरीके भी बताए गए। कार्यक्रम का आयोजन कम्युनिटी हॉल, ईस्ट एंड अपार्टमेंट में किया गया।सेमिनार में 'सीनियर सिटीजन एसोसिएशन, ईस्ट एंड अपार्टमेंट, न्यू अशोक नगर, दिल्ली' ने सहयोग किया। कार्यक्रम में विश्‍वास न्‍यूज के एक्‍सपर्ट आशीष महर्षि और देविका मेहता प्रतिभागियों से रूबरू हुए। एक्‍सपर्ट ने कार्यक्रम का महत्व बताते हुए कहा कि साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। ठग कभी फिशिंग लिंक के जरिए, तो कभी फेक वेबसाइट के जरिए लोगों को निशाना बनाते हैं। इनसे बचने के लिए सतर्कता जरूरी है।विश्वास न्‍यूज के एसोसिएट एडिटर आशीष महर्षि ने साइबर स्‍कैम को लेकर जागरूक किया। विश्वास न्‍यूज के एसोसिएट एडिटर आशीष महर्षि ने कुछ उदाहरणों के माध्‍यम से साइबर स्‍कैम के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि साइबर अपराधों से बचने के लिए हमेशा सतर्क रहना चाहिए। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से जिंदगीभर की कमाई साइबर ठगों के अकाउंट में जा सकती है।विश्वास न्‍यूज की डिप्‍टी एडिटर देविका मेहता ने गूगल और सोशल मीडिया अकाउंट के मजबूत पासवर्ड बनाने का तरीका लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि इसके लिए 'पासकी' का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। साथ ही, 'टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन' से भी अकाउंट को सुरक्षित रखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने लुभावने मैसेज के साथ आने वाले फिशिंग लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी।देविका ने कहा कि ठग अक्सर बीमा या बैंक एजेंट बनकर यूजर की निजी और बैंकिंग जानकारी लेकर नया क्रेडिट कार्ड बनवा लेते हैं और आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए किसी के साथ भी अपनी निजी जानकारी और ओटीपी शेयर नहीं करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि अगर कोई साइबर क्राइम हो जाए, तो तुरंत 1930 पर उसकी जानकारी दें।सीनियर सिटीजन एसोसिएशन, ईस्ट एंड अपार्टमेंट, न्‍यू अशोक नगर के जनरल सेक्रेटरी अमृत बंसल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से न सिर्फ वरिष्‍ठ नागरिकों को फायदा होगा, बल्कि युवाओं की भी जानकारी बढ़ेगी। झांसी में वेबिनार 2 मार्च को झांसी के लोगों के लिए वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह आयोजित किया जाएगा, जिसमें उनको डिजिटल सेफ्टी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वेबिनार में विश्‍वास न्‍यूज के एक्सपर्ट लोगों को ऑनलाइन स्कैम्स के प्रकार बताने के साथ ही उनसे बचने के तरीके भी बताएंगे। वेबिनार में मिशन एम्पावरिंग इंडिया फाउंडेशन सहयोग कर रहा है।कार्यक्रम के बारे में 'वरिष्ठ नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा: सच के साथी' अभियान के तहत जागरण डिजिटल और विश्वास न्‍यूज की टीमें देशभर में सेमिनार और वेबिनार के माध्‍यम से ट्रेनिंग दे रही हैं। इसके तहत देश के 20 राज्‍यों के 30 शहरों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्‍थान, महाराष्ट्र, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पंजाब और उत्तराखंड जैसे 20 राज्‍यों में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इनमें लोगों को ऑनलाइन स्कैम को पहचानने और उससे बचने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

March 01, 2026 14:32 UTC


मेष राशिफल 2 मार्च: मेष राशि आज पैसे कमाने का मिलेगा मौका ही मौका, ऑफिस में फोकस जरूरी

संक्षिप्त विवरणसृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।विस्तृत बायोपरिचय और अनुभवसृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।शैक्षणिक पृष्ठभूमिसृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोणसृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।व्यक्तिगत रुचियांसृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।विशेषज्ञताराशिफलसाप्ताहिक राशिफलग्रह गोचरनक्षत्र परिवर्तनअंकज्योतिषव्रत-त्योहार, पूजा-विधिरत्न विज्ञानज्योतिषीय उपायवास्तु शास्त्रहस्तरेखाऔर पढ़ें

Source:NDTV

March 01, 2026 14:29 UTC


खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान के लोगों में गुस्सा, कराची में अमेरिकी दूतावास पर हमला, हिंसक भीड़ ने लगाई आग, 9 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क। यूएस-इजरायल हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की खबर फैलते ही पाकिस्तान के कराची शहर में अमेरिकी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। अमेरिका के खिलाफ बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी लाठी डंडे लेकर जमा हो गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी।इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसके बाद लोकल पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा और चेतावनी के तौर पर गोलियां चलानी पड़ीं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इसमें कम से कम 9 प्रदर्शनकारियों की मौत की खबर है।आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े प्राप्त जानकारी के अनुसार हालात को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसके अलावा, पुलिस ने एहतियातन चेतावनी के तौर पर हवाई फायरिंग भी की। यातायात प्रभावित, लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने सुल्तानाबाद को माई कोलाची से जोड़ने वाली सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। जिन्ना ब्रिज से आने वाले ट्रैफिक को I.I. चुंदरीगर रोड की ओर डायवर्ट किया गया, ताकि स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा जा सके और जाम की स्थिति न बने।

March 01, 2026 14:28 UTC


'पूरी मानवता पर प्रहार है यह हमला...', श्रीनगर में प्रदर्शनकारियों का फूटा गुस्सा, खामेनेई की मौत पर जताया गहरा शोक

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर शनिवार को कश्मीरी शिया मुसलमानों ने जमकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायली और अमेरिकी हमलों में हुई मौत के बाद किया गया।प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान लाल चौक और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।लाल चौक हो रहा विरोध प्रदर्शनलाल चौक पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि यह हमला पूरी मानवता और संप्रभुता पर प्रहार है। वहीं, एक प्रदर्शनकारी युवक ने कहा कि हमें ईरान से यह दुखद समाचार मिला है कि क्रांतिकारी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्हें अमेरिका और इजरायल ने बेरहमी से मार दिया गया है। इस घटना से हम सभी बेहद दुखी है।

March 01, 2026 14:13 UTC


'पड़ोसियों से लड़ाई नहीं है', दुबई और अबू धाबी पर हमले के बाद UAE की ईरान को चेतावनी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी देशों पर हमले शुरू कर दिए। इसको लेकर यूएई के राष्ट्रपति के डिप्लोमैटिक एडवाइजर अनवर गरगाश ने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान समझादी से काम ले और अपने पड़ोसियों को निशाना न बनाए।उन्होंने कहा, "खाड़ी देशों के खिलाफ ईरान का हमला एक गलत अंदाजा था और इसने ईरान को एक जरूरी मोड़ पर अकेला कर दिया। आपकी लड़ाई आपके पड़ोसियों से नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "अकेलेपन और तनाव बढ़ने से पहले समझदारी से, अपने आस-पास की चीजों पर ध्यान दें और अपने पड़ोसियों के साथ समझदारी और जिम्मेदारी से पेश आएं।"अरब देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? यूएस और इजरायल ने शनिवार को एक बड़े ऑपरेशन में ईरान पर हमला किया और तेहरान ने कुछ घंटों बाद कहा कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। हमले की घोषणा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरानियों से इस मौके का फायदा उठाने और कब्जा करने की अपील की।जवाबी हमलों में ईरान ने इजरायल पर ड्रोन और मिसाइलें दागीं और बहरीन, कुवैत और कतर में अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों पर निशाना साधा। रविवार सुबह तक गोलीबारी जारी रही। दूसरे दिन भी जारी रहे हमले रविवार को दूसरे दिन भी दुबई, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन की राजधानी मनामा और कतर की राजधानी दोहा में धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे लंबे समय तक लड़ाई चलने का डर बढ़ गया है। ईरान की एयर फोर्स ने फारस की खाड़ी के देशों और इराक के कुर्दिस्तान में यूएस बेस पर बमबारी की है।

March 01, 2026 14:07 UTC


इजरायल-ईरान जंग के बीच पीएम मोदी ने बुलाई CCS बैठक, मिडिल ईस्ट में चरम पर तनाव

इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग पूरे मिडल-ईस्ट में फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसी मुद्दे को लेकर आज प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय राजधानी में कैबिनेट सुरक्षा समिति की बैठक लेंगे।इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग पूरे मिडल-ईस्ट में फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसी मुद्दे को लेकर आज प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में कैबिनेट सुरक्षा समिति की बैठक लेंगे। सूत्रों के अनुसार वह अपने दो दिवसीय दौरे के बाद आज रात दिल्ली पहुंचेंगे उसके बाद वह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक का मुख्य फोकस इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग के ताजा घटनाक्रम और यूएई समेत मिडल-ईस्ट के तमाम देशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित होगा।प्रधानमंत्री की यह बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि ईरान में बड़ी मात्रा में भारतीय छात्र और आम लोग मौजूद हैं। इसके अलावा ईरान द्वारा किए जा रहे पलटवार से मिडल-ईस्ट के तमाम देश प्रभावित हो रहे हैं। पूरे क्षेत्र का एयर स्पेस बंद है, जिसकी वजह से हजारों की संख्या में भारतीय लोग इन देशों में फंसे हुए हैं।गौरतलब है कि अमेरिका, इजरायल और ईरान में जारी तनाव के बीच ही प्रधानमंत्री मोदी 25-26 जनवरी को इजरायल की यात्रा पर गए थे। यहां पर उन्होंने इजरायली कैबिनेट को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत पूरे विश्वास के साथ इजरायल के साथ खड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी को इजरायली संसद में स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला था। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने एआई, डिफेंस, कृषि, ऊर्जा और सांस्कतिक आदान-प्रदान समेत 16 समझौते किए थे।युद्ध पर भारत का क्या रुख? इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले में खामेनेई की मृत्यु हो गई है। भारत ने इस हमले से बिगड़े क्षेत्रीय माहौल को लेकर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में सभी पक्षों से संयम बरतने और देशों की संप्रभुता का सम्मान करने के लिए कहा गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और इजरायल के विदेश मंत्री गिदेओन से बात की थी। अराघची से बातचीत के बाद जयशंकर ने कहा कि उन्होंने “ईरान और क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम को लेकर भारत की गहरी चिंता साझा की।” सआ’र से बातचीत में उन्होंने “तनाव कम करने के लिए संवाद और कूटनीति” पर भारत की अपील दोहराई।

Source:NDTV

March 01, 2026 13:36 UTC


Rajasthan: पंचायत चुनाव की तारीखों से पहले गांवों में बढ़ी सियासी सरगर्मी, सरपंच पद के लिए 1 करोड़ का किया ऐलान

Rajasthan News: राजस्थान में पंचायत चुनावों की रणभेरी बजने से पहले ही गांवों की चौपालों पर चुनावी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. यहां एक दावेदार ने सरपंच की कुर्सी के बदले विकास का ऐसा 'बंपर ऑफर' दिया है, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है. नेहरा का कहना है कि अगर गांव के लोग उन्हें सर्वसम्मति से यानी निर्विरोध सरपंच चुनते हैं, तो वे अपनी जेब से गांव की गोशाला के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये दान करेंगे. चुनाव के फिजूल खर्च से अच्छा, गांव का कायाकल्पअक्सर देखा जाता है कि पंचायत चुनावों में उम्मीदवार शराब, दावतों और प्रचार में पानी की तरह पैसा बहाते हैं. सोहन नेहरा का तर्क है कि चुनाव लड़ने और गुटबाजी में लाखों-करोड़ों बर्बाद करने से बेहतर है कि वह पैसा सीधे गांव के नेक काम में लगे.

Source:NDTV

March 01, 2026 13:33 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */