मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: गायक पंकज उधास का निधन; इनेलो नेता राठी की हत्या की CBI जांच होगी; भारत ने इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज जीती

Hindi NewsNationalDainik Bhaskar News Headlines Padma Shri Udhas Death | Farmers' Agitation | Maratha Reservation | India Test Match Hatrickमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: गायक पंकज उधास का निधन; इनेलो नेता राठी की हत्या की CBI जांच होगी; भारत ने इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज जीती16 घंटे पहले लेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटरकॉपी लिंकनमस्कार,कल की बड़ी खबर गजल गायक पंकज उधास के निधन की रही। एक खबर हरियाणा में इनेलो नेता नफे सिंह राठी की हत्या से जुड़ी रही, राज्य सरकार ने कहा है कि मर्डर केस की CBI जांच कराई जाएगी।लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के तिरुवनंतपुरम में जनसभा करेंगे। 2 महीने के भीतर मोदी का यह तीसरा केरल दौरा है। UP की 10 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। सपा के 3 और भाजपा के 8 प्रत्याशी मैदान में हैं।अब कल की बड़ी खबरें...1. गजल गायक पंकज उधास नहीं रहे, पैंक्रियाज कैंसर से 72 साल की उम्र में निधनमशहूर गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें 10 दिन पहले मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वे पैंक्रियाज कैंसर से जूझ रहे थे। आज उनका अंतिम संस्कार होगा। पंकज के परिवार में पत्नी फरीदा और दो बेटियां नायाब और रेवा हैं। 2006 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।गुजरात में जन्मे थे: पंकज उधास का जन्म गुजरात के जेतपुर में हुआ था। उनका परिवार राजकोट के पास चरखाड़ी कस्बे का रहने वाला था। दादा जमींदार और भावनगर के दीवान थे। पिता केशुभाई सरकारी कर्मचारी थे। पिता को इसराज (एक वाद्य यंत्र) बजाने और मां जीतूबेन को गाने का शौक था। इसके चलते पंकज समेत उनके दोनों भाइयों ( मनहर और निर्मल) का रुझान संगीत की तरफ हुआ।पूरी खबर यहां पढ़ें...2. संदेशखाली केस- हाईकोर्ट ने दूसरी बार बंगाल सरकार को फटकारा, कहा- शाहजहां को गिरफ्तार करोकलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार से कहा कि संदेशखाली केस में TMC लीडर शेख शाहजहां को गिरफ्तार किया जाए। अदालत ने कहा कि हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं है। FIR में बतौर आरोपी शाहजहां का नाम है तो उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए।TMC बोली- 7 दिन में अरेस्ट कर लेंगे: कोर्ट की फटकार के कुछ घंटे बाद TMC प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि शाहजहां को 7 दिन के अंदर अरेस्ट कर लिया जाएगा। संदेशखाली में TMC नेता शेख और उसके 2 साथियों शिबू हाजरा और उत्तम सरदार पर महिलाओं के साथ गैंगरेप का आरोप है। पुलिस ने अब तक हाजरा और सरदार समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि शाहजहां फरार है।पूरी खबर यहां पढ़ें...4. इनेलो नेता की हत्या की CBI जांच होगी, सिद्धू मूसेवाला स्टाइल में हुई राठी की हत्याहरियाणा में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या की CBI जांच होगी। ये जानकारी राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने दी है। राठी की हत्या से पहले का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें बदमाश सफेद रंग की कार में दिख रहे हैं। हत्या का तरीका पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर से मिलता-जुलता है। इस मर्डर के पीछे भी लॉरेंस गैंग का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।तीन भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR: पुलिस ने राठी के भांजे संजय की शिकायत पर भाजपा के पूर्व MLA नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के बेटे सतीश नंबरदार, राहुल, कमल और गौरव के खिलाफ हत्या समेत 8 धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।पूरी खबर यहां पढ़ें...5. भारत ने जीता रांची टेस्ट, इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, रोहित और गिल के अर्धशतकभारत ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया। चौथे दिन के खेल में टीम इंडिया ने 192 रन के टारगेट को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा (55) और शुभमन गिल (52) ने दूसरी इनिंग में अर्धशतक लगाए। उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने नाबाद 39 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से शोएब बशीर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। टॉम हार्टले और जो रूट को 1-1 विकेट मिला।घर में भारत की लगातार 17वीं सीरीज जीत: इस जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है, यानी सीरीज पर भारत का कब्जा हो गया है। घरेलू मैदान पर भारत ने पिछले 12 साल में लगातार 17वीं सीरीज जीत हासिल की है। घर में लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतने का रिकॉर्ड पहले से भारतीय टीम के नाम है। भारत को आखिरी बार होम कंडीशन्स में टेस्ट सीरीज में हार का सामना 2012 में करना पड़ा था।पूरी खबर यहां पढ़ें...6.

February 27, 2024 02:17 UTC


बस ऑपरेटर्स ने पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने की उठाई मांग - Jaipur News

Hindi NewsLocalRajasthanJaipurBus Operators Raised Demand To Reduce Weight On Petrol And Dieselबस ऑपरेटर्स ने पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने की उठाई मांगजयपुर 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकजयपुर | प्राइवेट बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन राजस्थान का द्वितीय अधिवेशन रविवार को जेएलएन मार्ग स्थित इंदरा गांधी पंचायतीराज भवन में आयोजित हुआ। इसमें प्रदेशभर के करीब 300 से अधिक बस ऑपरेटर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में डीडवाना विधायक एवं पूर्व मंत्री यूनुस खान और परिवहन आयुक्त डॉ.मनीषा अरोड़ा भी पहुंचे। अधिवेशन में परिहवन विभाग की ओर से डीजल यूरो-4 की वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने का मामला छाया रहा।ऑपरेटर्स ने बताया कि अलवर और भरतपुर एनसीआर के क्षेत्र में

February 26, 2024 23:47 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */