परेशानी: सड़कों के 4820 डार्क स्पॉट पर अब लगेंगी एलईडी, 2.5 करोड़ रुपए का टेंडर लगाया - News Summed Up

परेशानी: सड़कों के 4820 डार्क स्पॉट पर अब लगेंगी एलईडी, 2.5 करोड़ रुपए का टेंडर लगाया


Hindi NewsLocalChandigarh4820 Dark Spots On Roads Will Now Be LED, 2.5 Million Rupees TenderedAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपपरेशानी: सड़कों के 4820 डार्क स्पॉट पर अब लगेंगी एलईडी, 2.5 करोड़ रुपए का टेंडर लगायाचंडीगढ़ 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकअंधेरे के कारण आ रही परेशानी से मिलेगी राहत, 3 जनवरी को खुलेगी फाइनेंशियल बिडशहर की वी थ्री, फोर, फाइव और सिक्स रोड के 4820 डार्क स्पॉट की फिटिंग जनवरी माह के अंत तक लगने लगेगी। इसके लिए निगम के इलेक्ट्रिकल विंग ने जेम (गवर्नमेंट ई मार्केटिंग) पर पर 2.5 करोड़ का टेंडर काॅल किया था। टेंडर की टेक्निकल बिड 3 जनवरी को खुलेगी है। इसके बाद आने वाली कंपनियों के टेक्निकल बिड में लगे कागज निगम की इवैल्यूएशन कमेटी द्वारा चेक किए जाएंगे।उनमें से योग्य कंपनियों की जनवरी माह में फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। इसमें लोएस्ट वन रहने वाली कंपनी को टेंडर अलॉट होगा। वहीं, कंपनी शहर की रोड पर लगाए हुए पोल पर एलईडी की फिटिंग लगवाने का काम करेगी। शहर के पार्क, ग्रीन बेल्ट, पार्किंग एरिया, वी थ्री रोड, फोर, फाइव और सिक्स रोड पर पर 4820 पोल तो लगे हुए हैं लेकिन उन पर एलईडी फीटिंग नहीं लगी है।इनके कारण रात को रोड पर अंधेरा रहता है। जिससे एक्सीडेंट होने का खतरा बना रहता है। अब रोड पर फीटिंग और एलईडी लगाने का निगम ने जेम पर टेंडर लगा दिया है। इसका टेंडर अलॉट होते ही रोड पर फीटिंग और एलईडी लगने लगेंगी। इससे रोड पर छाया रहने वाला अंधेरा दूर हो जाएगा।डॉर्क स्पॉट पर पोल लगाने का टेंडर पिछले साल लगाया गया थाडॉर्क स्पॉट के पोल लगाने का टेंडर पिछले साल 6 मार्च को 11 करोड़ 90 लाख में साहनी इलेक्ट्रिकल कंपनी को अलॉट हुआ था। निगम के इलेक्ट्रिकल विंग ने टेंडर12.25 करोड़ का काॅल किया गया था। उस कंपनी ने अंडरग्राउंड वायरिंग बिछाकर पोल लगा दिए थे। पोल के पिलर भी बनवा दिए थे। हालांकि कुछ पोल और फिटिंग दूसरी कंपनी द्वारा लगाई भी जा चुकी हैं।निगम के चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह का कहना है कि शहर की वी थ्री, फोर, फाइव और सिक्स रोड के डॉर्क स्पॉट पर एलईडी फीटिंग लगाने का जेम पर 2.5 करोड़ का टेंडर लगाया हुआ है। टेंडर 3 जनवरी को रिसीव होगा।पार्कों- ग्रीन बेल्ट में 15 जनवरी से होगा कामनिगम की ओर से शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट के 4800 डॉर्क स्पॉट हैं। इन पर पोल तो लगे हैं लेकिन फीटिंग और एलईडी नहीं लगी हुई है। एलईडी फीटिंग लगाने के लिए निगम के इलेक्ट्रिकल विंग की ओर से लेगेरो लाइटिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 1 करोड़ 71 लाख में टेंडर अलॉट कर दिया है।इस कंपनी की ओर से लगाई जाने वाली एलईडी फीटिंग की चेकिंग करवाई जा चुकी है। कंपनी जनवरी 15 से पार्कों और ग्रीन बेल्ट के पोल पर एलईडी फीटिंग लगाने लगेगी। इसके बाद पार्कों में रात के अंधेरे में बेंचों पर शरारती तत्व बैठे नजर नहीं आएंगे।


Source: Dainik Bhaskar December 26, 2020 00:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */