नंबरदार की बेटी बनी उत्तराखंड में जज, गांव में भव्य स्वागत - News Summed Up

नंबरदार की बेटी बनी उत्तराखंड में जज, गांव में भव्य स्वागत


सुनील मान, नारनौंदगांव खांडा खेड़ी निवासी राजेंद्र नंबरदार की बेटी का उत्तराखंड में जज के लिए चयन हो गया। अब खांडा खेड़ी की बेटी उत्तराखंड में लोगों को न्याय दिलाने का काम करेगी। उनका गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया तो गांव की बेटी अंजू ने गांव की लड़कियों को सीख दी कि वह खुद को कम ना आंके मन में जनुन रखें और अपने इरादे मजबूत बनाकर रखें मंजिल आपके कदम चूमेगी।गांव खांडा खेड़ी निवासी अंजू ने बताया कि उनके पिता गांव के नंबरदार है और वह हमेशा लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। बचपन से ही उनसे यह सीख ली थी कि किसी के साथ अन्याय ना हो 12वीं कक्षा की पढ़ाई के बाद चाचा प्रदीप सिधु ने मोटिवेट किया कि एलएलबी करने के बाद आप ज्यूडीशियल में अपना भविष्य तलाशे उसी दिन से निश्चय कर लिया था कि वह जज बनकर लोगों को न्याय दिलाने का काम करेगी। एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक से एलएलबी और एल एल एम की पढ़ाई पूरी करने के बाद जज बनने के लिए परीक्षाएं देनी शुरू कर दी हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड में परीक्षाएं दी लेकिन मुझे छठे प्रयास के बाद सफलता हासिल लगी उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज 2019 की परीक्षा में मुझे तीसरा रैंक मिला परिणाम देखते ही खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मैंने जो सपना देखा था वह पूरा हो गया। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने जो स्वागत किया है। मैं हमेशा ग्रामीणों की आभारी रहूंगी।-----------------अंजू सिधु ने बताया कि छात्रों को पढ़ाई करते समय पढ़ाई में ही अपना ध्यान रखना चाहिए चाहे वह कंपनी लेकिन जो भी पढ़ें वह अच्छी तरह से ध्यान लगाकर पढ़ें और पढ़ाई को अपने दैनिक जीवन में शामिल करें जैसे हम हर रोज खाना खाते हैं इसी तरह हमें हर रोज पढ़ाई करनी चाहिए जब हम पुस्तकों से प्यार करेंगे तो वह हमें अवश्य सफलता दिलाएगी। 2019 में कैथल में एडीए के पद पर तैनात हो गई थी लेकिन मेरी मंजिल जज बनने की थी तो मैंने नौकरी के दौरान भी हर रोज अपनी पढ़ाई जारी रखी। आज ग्रामीणों ने आशीर्वाद देते हुए एक ही सीख दी है। कि बेटी तुम्हारे पास जो भी आए उसको न्याय जरूर देना और मेरी यही प्राथमिकता रहेगी।------------------सरपंच प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच जयपाल सिंह, सोनू खांडा इत्यादि ने बताया कि गांव की बेटी ने जज बनकर इतिहास रचने का काम किया है। बेटी ने गांव का नाम पूरे देश में रोशन किया है। हमें हमारी बेटी पर गर्व है। हमारे गांव में विधायक के रुप में स्वरूप सिंह, जसवंत सिंह व पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भी गांव का नाम चमकाया है। जबकि हरियाणा पुलिस में केके सिधु एडीजीपी के पद पर कार्यरत है। आज से इस बेटी का नाम भी गांव के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 26, 2020 00:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */