Hindi NewsLocalChandigarhA 70 year old Activist Driver Died In A Car Accident In Laldu, Case FiledAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपहादसा: लालडू में गाड़ी की टक्कर से 70 साल के एक्टिवा चालक की मौत, केस दर्जलालड़ू 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकअम्बाला-रामपुर सैनियां संपर्क सड़क पर रामदेवी जिंदल कॉलेज के नजदीक किसी वाहन की चपेट में आने से एक्टिवा चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 साल के सज्जण सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह वासी गांव महमदपुर के तौर पर हुई है।वे एक्टिवा पर सवार होकर गांव जौलाकलां में रिश्तेदार से मिलकर वापस घर लौट रहे थे। थाना हंडेसरा के एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि रामदेवी जिंदल काॅलेज के नजदीक किसी अज्ञात वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।उन्हें राहगीरों ने डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने मृतक के पुत्र हरिन्द्र सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि आरोपी वाहन चालक को कपड़ा जा सके।
Source: Dainik Bhaskar December 26, 2020 00:28 UTC