Hindi NewsBusinessCyberattacks Up By Many Fold In This Time: Cyber Security Chief Of IndiaAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकोरोना के बीच नई चुनौती: मौजूदा वातावरण में कई गुना बढ़े साइबर अटैक, रोजाना 4 लाख से ज्यादा मैलवेयर की पहचाननई दिल्ली 14 घंटे पहलेकॉपी लिंकसाइबर सिक्युरिटी चीफ राजेश पंत का कहना है कि पर्सनल सुरक्षा बढ़ाना और जरूरी तकनीकी कदम उठाना ही साइबर अटैक से बचने का एकमात्र समाधान है।साइबर सिक्युरिटी चीफ बोले- देश में रोजाना 375 से ज्यादा साइबर अटैकइशारों-इशारों में चीन को देश की साइबर सुरक्षा के लिए चुनौती बतायाकोरोना के बीच देश में साइबर सुरक्षा एक नई चुनौती बनकर उभरा है। नेशनल साइबर सिक्युरिटी को-ऑर्डिनेटर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) राजेश पंत का कहना है मौजूदा वातावरण में देश में साइबर अटैक कई गुना बढ़ गए हैं। देश की साइबर सिक्युरिटी के मुखिया का कहना है कि देश में रोजाना 4 लाख मैलवेयर और 375 साइबर अटैक की पहचान की जाती है।तीन चुनौतियों का सामना कर रहा है देशHDFC बैंक की ओर से आयोजित एक इवेंट में बोलते हुए पंत ने कहा कि आप हमेशा दो 'C' (Challenge) की बात करते हैं। इसमें एक चुनौती कोरोना और दूसरी चुनौती साइबर है। चीन का नाम लिए बगैर पंत ने कहा कि वास्तव में हम जहां पर हैं, वहां 3 'C' हैं। तीसरे 'C' का संबंध नॉर्दर्न बॉर्डर से है जहां से हमें तीसरी चुनौती मिल रही है।क्लिक के जरिए फंसाने वालों से सावधानी बरतेंपंत ने कहा कि वॉयस कॉल के जरिए फंसाने वालों के साथ लोगों को क्लिक के जरिए फंसाने वालों से भी सावधानी बरतनी चाहिए। क्लिक के जरिए फंसाने वाले इंटरनेट यूजर की जानकारी चुरा लेते हैं। सिर्फ लिंक पर क्लिक करने की बीमारी एक अन्य कारण है जहां पर मैलवेयर भेजे जाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को हाल के सिटी यूनियन बैंक के फ्रॉड के बारे में पढ़ना चाहिए। यहां एक यूजर ने क्लिक के जरिए कोर बैंकिंग सिस्टम में एंट्री ली। उसी समय उसकी बांग्लादेश बैंक और कॉसमॉस बैंक के सिस्टम में भी एंट्री हो गई।पर्सनल साइबर सुरक्षा बढ़ाएं यूजरसाइबर सिक्युरिटी चीफ ने कहा कि यह कमजोरियां लगातार जारी रहेंगी। पर्सनल सुरक्षा बढ़ाना और जरूरी तकनीकी कदम उठाना ही इस समस्या समस्या का एकमात्र समाधान है। HDFC बैंक के चीफ रिस्क ऑफिसर जिमी का कहना है कि हमें हर समय सावधान रहने की जरूरत है।
Source: Dainik Bhaskar November 17, 2020 08:26 UTC