Hindi NewsBusinessNSE BSE Market Capitalization Today: M cap Increased By Rs 13 Lakh Crore In Just 11 DaysAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपशेयर बाजार में दिवाली: BSE का M-Cap 11 दिनों में 13 लाख करोड़ बढ़ा, लेकिन रिलायंस और TCS नहीं बढ़ेबॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक पहली बार 44 हजार 160 के पार पहुंच गयाA ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप 146.57 से बढ़ कर 158.15 लाख करोड़ हो गयाB ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप 8.49 से बढ़ कर 9.06 लाख करोड़ रुपए हो गयारजिस्टर्ड इन्वेस्टर्स की संख्या 10 लाख बढ़ कर नवंबर में 5.68 करोड़ पर पहुंच गई हैशेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन (M-Cap) मंगलवार को 170 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया। इस दौरान बाजार में भारी तेजी रही। इससे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक पहली बार 44 हजार 160 के पार पहुंच गया। पिछले 11 कारोबारी दिनों में मार्केट कैप में 13 लाख करोड़ रुपए की बढ़त हुई है। इसमें एचडीएफसी ग्रुप की कंपनियों के मार्केट कैप में ज्यादा बढ़त हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस (TCS) के मार्केट कैप में बढ़त नहीं देखी गई।आरआईएल और टीसीएस में कोई बढ़त नहींM-Cap की बढ़त में 2 दिग्गज कंपनियों का कोई योगदान नहीं रहा। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का मार्केट कैप 2 नवंबर को 13.89 लाख करोड़ रुपए रहा, जो मंगलवार को 21 हजार करोड़ घटकर 13.58 लाख करोड़ रुपए पर आ गया। जबकि 2 नवंबर को ही टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस (TCS) का मार्केट कैप 9.99 लाख करोड़ रुपए था। मंगलवार को भी यह इसी स्तर पर रहा।एसबीआई का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ के पारजिन कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा है उसमें देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शामिल है। हाल के दिनों में पहली बार SBI का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ के पार हो गया। इसका मार्केट कैप 2 नवंबर को 1.90 लाख करोड़ था जो अब 2.11 लाख करोड़ रुपए है। एचडीएफसी बैंक (HDFC bank) का मार्केट कैप 2 नवंबर को 6.57 लाख करोड़ था, जो अब 7.72 लाख करोड़ रुपए हो गया है।एचडीएफसी का मार्केट कैप 71 हजार करोड़ बढ़ाएचडीएफसी (HDFC) का मार्केट कैप 3.45 लाख करोड़ से बढ़कर 4.16 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इसी दौरान, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) का मार्केट कैप 4.86 लाख करोड़ से बढ़कर 5.13 लाख करोड़ रुपए हो गया है। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 2.36 से बढ़कर 2.65 लाख करोड़ और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI bank) का मार्केट कैप 3.10 से बढ़कर 3.33 लाख करोड़ रुपए हो गया है।कोटक महिंद्रा बैंक का M-Cap 3.50 लाख करोड़कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 3.06 लाख करोड़ से बढ़कर 3.50 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इंफोसिस का मार्केट कैप इसी दौरान 4.51 से बढ़कर 4.78 लाख करोड़ रुपए हो गया है। एचसीएल टेक (HCL tech) का मार्केट कैप हालांकि घटा है, फिर भी यह 2.21 लाख करोड़ रुपए पर है। शेयरों में बढ़त से एचडीएफसी असेट मैनेजमेंट (HDFC AMC) का मार्केट कैप 53 हजार करोड़ रुपए हो गया है। सोमवार को ही नवनीत मुनोत को इसका नया एमडी घोषित किया गया है। मंगलवार को इसके शेयर में 2% से ज्यादा की बढ़त देखी गई है।ए ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप 146 लाख करोड़बीएसई (BSE) के मुताबिक दो नवंबर को ए ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप 146.57 लाख करोड़ रुपए था। यह मंगलवार को 158.15 लाख करोड़ रुपए हो गया। यानी इसमें करीब 10 लाख करोड़ की बढ़त हुई है। जबकि, B ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप 8.49 लाख करोड़ से बढ़कर 9.06 लाख करोड़ रुपए हो गया। मार्केट में कुल रजिस्टर्ड इन्वेस्टर्स की संख्या 5.68 करोड़ रही है। पिछले महीने की तुलना में इसमें 10 लाख निवेशक बढ़े हैं। इसमें महाराष्ट्र में 1.24 करोड़ और गुजरात में 75 लाख निवेशक हैं।
Source: Dainik Bhaskar November 17, 2020 08:16 UTC