Lucknow Jagran Local News: एक क्लिक पर पढ़ें अपने लखनऊ की ताजा खबरें, DM ने किया लॉन्च - News Summed Up

Lucknow Jagran Local News: एक क्लिक पर पढ़ें अपने लखनऊ की ताजा खबरें, DM ने किया लॉन्च


Lucknow Jagran Local News: एक क्लिक पर पढ़ें अपने लखनऊ की ताजा खबरें, DM ने किया लॉन्चLucknow Jagran Local News जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने दैनिक जागरण लोकल एप की लांचिंग की। मोबाइल पर पढि़ए लखनऊ की ताजा खबरें। इंटरनेट ब्राउजर के जरिये मोबाइल की होम स्‍क्रीन पर जागरण लोकल एप को कर सकते हैं सेव।लखनऊ, जेएनएन। Lucknow Jagran Local News: ऑनलाइन पाठकों के लिए खुशखबरी है, लखनऊ शहर की ताजा खबरों से पल-पल अपडेट रहने के लिए जागरण लोकल एप की लांचिंग की गई है। दैनिक जागरण लखनऊ कार्यालय में मंगलवार को जिलाधि‍कारी अभिषेक प्रकाश ने जागरण लोकल एप का शुभारंभ किया।इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि दैनिक जागरण की वेबसाइट हमें देश-विदेश और स्‍थानीय खबरों से हर पल अवगत कराती है। ऐसे में जागरण लोकल एप के जरिये अपने शहर से जुड़ी पल-पल की ताजा खबरें आपके फोन पर ही मिल जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि लोकल खबरों के लिए‍ दैनिक जागरण का यह प्रयास काफी सराहनीय है। इस एप के जरिए लोगों को राजधानी में कहीं भी बैठे ताजी खबरें मिल जाएंगी। जागरण के इस तेज नेटवर्क के जरिये हमें तत्काल और सटीक खबरें मिलेंगी। इस एप के जरिये न केवल हम खबरें पढ़ सकते हैं, बल्‍क‍ि उसे आसानी से शेयर भी कर सकते हैं। कार्यक्रम में महाप्रबंधक जेके द्विवेदी मौजूद रहे। महाप्रबंधक ने जागरण लोकल एप और उसके उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।ऐसे करें डाउनलोडआपको मोबइल के इंटरनेट ब्राउजर पर जाकर local.jagran.com टाइप करके सर्च करना होगा। विंडो खुलने के बाद अपना मोबाइल नंबर डालेंगे और फिर उस पर आया हुआ ओटीपी डालकर आगे बढ़ेंगे। प्रक्रिया पूरे होते ही आप्शन आएगा एड टू होम स्क्रीन। इसके बाद होम स्क्रीन पर सेव एप को खोलते ही शहर की खबरें आपकी स्क्रीन पर होंगी।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran November 17, 2020 08:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */