चीन से सबसे ज्यादा छात्र अमेरिका में सबसे ज्यादा चीन से विदेशी बच्चे पढ़ने जाते हैं। पिछले 16 सालों से लगातार उनकी संख्या बढ़ती जा रही है। 2019-20 में अमेरिका में कुल 3 लाख 72 हजार चाइनीज छात्र पहुंचे थे। यह दावा Opens Doors 2020 की रिपोर्ट में किया गया है। छात्रों की संख्या के आधार पर भारत दूसरे नंबर पर है। 2019-20 में भारत के कुल 1 लाख 93 हजार 124 छात्र अमेरिका पढ़ाई के लिए पहुंचे थे।10 लाख से ज्यादा छात्र आए अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स ऐंड इंटरनैशल स्टूडेंट्स का कहना है कि 2019-20 में अमेरिका में कुल 10 लाख 75 हजार 496 इंटरनैशनल स्टूडेंट थे। इंटरनैशनल छात्रों ने अमेरिका की इकॉनमी में कुल 44 अरब डॉलर का योगदान दिया।
Source: Navbharat Times November 17, 2020 08:03 UTC