south-africa Vs india, World Cup LIVE Score, World Cup 2024 LIVE Scorecard in Hindi

बैट्समेन रन बॉल 4s 6s स. रेटएडन मार्करम कॉट यशस्वी जयसवाल बोल्ड मोहम्मद सिराज 2 10 0 0 20डीन एल्गर (C) बोल्ड मोहम्मद सिराज 4 15 0 0 26.67टोनी डी ज़ोरज़ी कॉट लोकेश राहुल बोल्ड मोहम्मद सिराज 2 17 0 0 11.76ट्रिस्टन स्टब्स कॉट रोहित शर्मा बोल्ड जसप्रीत बुमराह 3 11 0 0 27.27डेविड बेडिंघम कॉट यशस्वी जयसवाल बोल्ड मोहम्मद सिराज 12 17 2 0 70.59काइल वेरेयेने (W) कॉट शुभमन गिल बोल्ड मोहम्मद सिराज 15 30 1 0 50मार्को येन्सन कॉट लोकेश राहुल बोल्ड मोहम्मद सिराज 0 3 0 0केशव महाराज कॉट जसप्रीत बुमराह बोल्ड मुकेश कुमार 3 13 0 0 23.08कगिसो रबाडा कॉट श्रेयस अय्यर बोल्ड मुकेश कुमार 5 13 0 0 38.46नंद्रे बर्गर कॉट यशस्वी जयसवाल बोल्ड जसप्रीत बुमराह 4 11 1 0 36.36

January 03, 2024 09:07 UTC


Ratlam News: इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्‍लास्टिक फैक्‍ट्री में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्‍कत के बाद पाया काबू

Ratlam News डिजिटल डेस्क, रतलाम। बुधवार सुबह करीब 6:00 बजे डोसीगांव स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक से जुड़ा कचरा जमा होने के चलते आग तेजी से बढ गई और र कुछ ही देर में पास के मकान को भी चपेट में ले लिया।सूचना मिलने पर रतलाम सहित धामनोद, नामली, सैलाना की फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू की। फिलहाल आप पर काबू पा लिया गया है। प्लास्टिक जलने के कारण पूरे क्षेत्र में धुआं उठ रहा है। एहतियात के तौर पर लगातार पानी डाला जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एक वजह शॉर्ट सर्किट होना भी बताया गया है।

January 03, 2024 03:15 UTC


Rewa News: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से की मुलाकात

Rewa News: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से की मुलाकातRewa News: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मध्यप्रदेश के परिप्रेक्ष्य में पार्टी, संगठन एवं सरकार के संबंध में विभिन्न विषयों पर सार्थक परिचर्चा की।उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जे.पी. नड्डा से शिष्टाचार भेंट कीराज्यसभा सांसद जे.पी. नड्डा से आज नई दिल्ली में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शिष्टाचार भेंट की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पुष्प-गुच्छ एवं शाल से सांसद श्री नड्डा का अभिवादन किया और विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

January 02, 2024 23:30 UTC


MP News: चिकित्सा, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल महाविद्यालय में स्टाफ एवं अधोसंरचना को सुदृढ़ करें- उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएँ सुदृढ़ करने के लिए कुशल चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय स्टाफ तैयार करना और उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। इसके लिए चिकित्सकीय, नर्सिंग और पैरामेडिकल विश्वविद्यालयों का सुचारू संचालन, अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण एवं पर्याप्त शैक्षणिक और सहायक स्टाफ़ की उपलब्धता अनिवार्य है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा की।उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बैठक में प्रदेश में संचालित 14 मेडिकल कॉलेज के संचालन, केंद्र द्वारा पोषित 6 मेडिकल कॉलेज के निर्माण, राज्य द्वारा पोषित 4 और प्रस्तावित 12 मेडिकल कॉलेज के निर्माण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने महाविद्यालयों में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने संचालित कॉलेजों में यूजी और पीजी पाठ्यक्रम में सीटों की वृद्धि हेतु अधोसंरचना विकास और औपचारिकताओं की कॉलेज वार समीक्षा की एवं शीघ्र पूर्ति के निर्देश दिये ताकि सीट वृद्धि का कार्य जल्दी किया जा सके।उप मुख्यमंत्री ने महाविद्यालयों में वित्तीय शक्तियों के प्रत्योयाजन के निर्देश दिये ताकि महाविद्यालय स्तर में हितलाभ एवं प्रोत्साहन राशि वितरण कार्य सुचारू एवं तेज गति से किए जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश अनुसार प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और रीवा, स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस फॉर आई इंदौर तथा स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस इन पल्मोनरी डिजीस जबलपुर में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु निर्देशित किया।उप मुख्यमंत्री ने नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज की अद्यतन स्थिति की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि नर्सिंग कॉलेज के साथ हॉस्टल निर्माण का कार्य भी किया जाये। पुराने कॉलेज एवं जर्जर हो चुके भवनों के सुधार कार्य हेतु भी व्यवस्थाएँ की जायें। उप मुख्यमंत्री ने केंद्र से समन्वय हेतु विषयों की जानकारी प्राप्त की ताकि ऐसे विषयों का शीघ्र निराकरण किया जा सके। उप मुख्यमंत्री ने विभाग के अधीन परिषदों मध्यप्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन परिषद, मध्यप्रदेश पैरामेडिकल परिषद, मध्यप्रदेश चिकित्सा परिषद के कार्यों की समीक्षा की।उन्होंने हिन्दी में एमबीबीएस कोर्स संचालन की समीक्षा के दौरान आगामी वर्षों के कोर्स हिन्दी भाषा में मुहैया कराने के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। यह बताया गया कि हिन्दी में एमबीबीएस के द्वितीय वर्ष की पठन सामग्री लगभग तैयार है। बैठक में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मो. सुलेमान, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री गोपाल चन्द्र डाड, सचिव चिकित्सा शिक्षा श्रीमती सुरभि गुप्ता, अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ पंकज जैन सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

January 02, 2024 22:32 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */