मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: 3 राज्य, 2 केंद्र शासित प्रदेशों में आप-कांग्रेस गठबंधन; 3 नए क्रिमिनल लॉ 1 जुलाई से लागू; यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द

Hindi NewsNationalDainik Bhaskar News Headlines; Kisan Andolan UP Police Paper Leak | AAP Congress Allianceमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: 3 राज्य, 2 केंद्र शासित प्रदेशों में आप-कांग्रेस गठबंधन; 3 नए क्रिमिनल लॉ 1 जुलाई से लागू; यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द2 घंटे पहले लेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटरकॉपी लिंकनमस्कार,कल की बड़ी खबर विपक्षी गठबंधन (I.N.D.I.A.) की रही, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच 5 राज्यों में एक साथ चुनाव लड़ने पर सहमति बन गई है। एक खबर 3 नए क्रिमिनल बिल की भी रही, जो 1 जुलाई 2024 से लागू हो जाएंगे।लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर...PM मोदी गुजरात के द्वारका में पूजा के बाद सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद राजकोट AIIMS का उद्घाटन करेंगे। साथ ही भटिंडा, कल्याणी, मंगलगिरी और रायबरेली में बने AIIMS का भी इनॉग्रेशन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा। यह कार्यक्रम का 110वां एपिसोड है। विमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। यह मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा।अब कल की बड़ी खबरें...1. दिल्ली में 4 सीटों पर AAP, 3 पर कांग्रेस लड़ेगी, पंजाब में दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ेंगेआम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट शेयरिंग की जानकारी दी।आम आदमी पार्टी और कांग्रेस 3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ चुनाव लड़ेगी। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, गुजरात और गोवा शामिल हैं। दिल्ली में आप 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात की 26, हरियाणा की 10, गोवा की 2 और चंडीगढ़ की एक सीट के लिए भी सीट शेयरिंग हो चुकी है। हालांकि पंजाब (13 सीट) में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है।पूरी खबर यहां पढ़ें...2. यूपी के कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 54 डूबे; 24 की मौत, इनमें 9 बच्चेपहला फुटेज हादसे वाली जगह का और दूसरा अस्पताल का है।उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से 23 लोगों की मौत हो गई। इनमें 9 बच्चे शामिल हैं। ट्रॉली में 54 लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।गंगा स्नान करने जा रहे थे: ट्रॉली में सवार सभी लोग माघी पूर्णिमा पर कासगंज स्थित कादरगंज घाट पर गंगा स्नान करने जा रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा स्पीड की वजह से हुआ। ड्राइवर के कंट्रोल खोने से ट्रैक्टर सड़क से उतरकर तालाब में जा गिरा।पूरी खबर यहां पढ़ें...6. MP में कांग्रेस निकालेगी राम यात्रा, रामलला का वास्ता देकर संकल्प-पत्र के वादे निभाने को कहेगीमध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ऐलान किया है कि पार्टी प्रदेश में राम यात्रा निकालेगी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में केंद्र और राज्य सरकार से उनके वादों को पूरा करने के लिए कहा जाएगा। हालांकि यात्रा की तारीख अभी तय नहीं है।यात्रा का मकसद क्या है: पटवारी ने कहा, 'राम यात्रा सरकार के उस एजेंडे को पूरा कराने के लिए है जो बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में कही है। 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी ने जो वादा किया था, वह अभी तक पूरा नहीं किया है।'पूरी खबर यहां पढ़ें...7.

February 25, 2024 02:14 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */