अपने आप को चैलेंजिंग लेवल तक नहीं ले जाना ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न करने और बॉडी से फैट कम करने के लिए आपको अपनी लिमिट को बढ़ाना होगा। जब आप खुद को चैलेंजिंग लेवल तक लेकर जाएंगे तभी कैलोरी को बर्न कर पाएंगे। इसके लिए आपको रोजाना कम-से-कम 30 से 40 मिनट तक एक्सरसाइज करने की जरूरत है। चाहे जिमिंग हो, वॉकिंग हो या रनिंग, ऐसा सभी तरह की एक्सरसाइज को लेकर फॉलो करना है।सिर्फ वजन कम करने पर फोकस करना वजन कम पर फोकस रखने वाले को यह याद रखना चाहिए कि यह आपके वेटलॉस का एकमात्र तरीका नहीं है। हमारा वजन एक दिन में 2 किलो तक घट या बढ़ सकता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम कितना खाना और लिक्विड लेते हैं। आप अपनी प्रोग्रेस का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं जब आपको आपके कपड़े कुछ ढीले महसूस होने लगें या आप हल्का और सेहतमंद महसूस कर रहे हों। Weight loss करना है तो खाएं इन 3 आटों से बनी रोटी, बिना जिम जाए जल्द दिखेगा फर्क
Source: Navbharat Times February 06, 2021 04:22 UTC