मसूड़ों से आता हो खून तो हो जाएं सावधान, Vitamin-C से भरपूर इन चीजों को करें डाइट में शाम‍िल - News Summed Up

मसूड़ों से आता हो खून तो हो जाएं सावधान, Vitamin-C से भरपूर इन चीजों को करें डाइट में शाम‍िल


बथुए की पत्तियां चबाने से तुरंत मिलेगा फायदा हरी पत्तेदार सब्जी बथुआ साग में विटामिन सी और कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, दांतों के स्वास्थ्य के लिए ये बहुत ही फायदेमंद होते हैं। मसूड़ों से ब्लीडिंग होने पर बथुए की पत्तियों को कच्चा चबाएं, तुरंत लाभ मिलेगा। मुंह की अन्य समस्याओं जैसे सांस की बदबू, पायरिया वगैरह में भी बथुए की कच्ची पत्तियों को चबाने से फायदा होता है।रेगुलर डाइट में शामिल करें नींबू खट्टे फलों में विटामिन-सी होता है जो मसूड़ों के लिए अच्छा होता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। नींबू में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल के कारण दांतों में संक्रमण नहीं होता और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों के कारण मसूड़ों में सूजन की समस्या नहीं होती। मसूड़ों से खून आने की समस्या होने पर अपने डाइट में नींबू को शामिल करें। चाहें तो नींबू पानी पिएं या सलाद में नींबू निचोड़ कर खाएं, फायदा दोनों से ही मिलेगा।


Source: Navbharat Times February 06, 2021 04:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */