71000 teachers recruited in Assam in last 5 years - News Summed Up

71000 teachers recruited in Assam in last 5 years


गत 5 सालों में असम में हुई 71 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, मात्र एक दिन में बंटे 29701 नियुक्ति पत्रAssam News असम के शिक्षा विभाग में खाली जगहों पर नियुक्तियां की गई है। राज्य के शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने बताया कि पिछले पांच सालों के दौरान यहां 71 हजार शिक्षकों को नियुक्त कर लिया गया है।गुवाहाटी, एएनआइ। पिछले पांच सालों के दौरान असम (Assam) में 71 हजार शिक्षकों को नियुक्त किया गया। राज्य के शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा (Himanta Biswa Sarma) ने बताया, 'शिक्षा विभाग (education department) में मौजूद रिक्तियों को करीब-करीब भर लिया गया है। गुवाहाटी (Guwahati) में आयोजित एक इवेंट के दौरान उन्होंने बताया, 'आज (शुक्रवार) हमने करीब 30 हजार शिक्षकों को नियुक्त किया है। हमने करीब-करीब सभी रिक्तियों को भर लिया है जो शिक्षा विभाग में था। पिछले 5 सालों में हमने 71 हजार शिक्षकों को नियुक्त कर लिया है।'इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि एक दिन में हजारों शिक्षकों की भर्ती ने साबित कर दिया कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक सुधार पर ध्यान दे रही है।⛓️THREAD LARGEST RECRUITMENT EVER! A matter of great pride as we handed over 29701 appointment letters to teachers & non-teaching staff today, first ever such drive in Assam. Congratulations to all deserving teachers & staff. We count on your contribution. @sarbanandsonwal pic.twitter.com/HMEbvxOzXq — Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) February 5, 2021शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी बधाईशिक्षा मंत्री ने गुरुवार को ट्वीट में बताया, 'इस तरह का असम में पहला मौका है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हमने 29701 से अधिक नियुक्ति पत्र शिक्षकों व अन्य स्टाफ को को सौंपा। सभी योग्य शिक्षकों व स्टाफ को शुभकामनाएं। हम आपके योगदान को महत्व देंगे।'विधानसभा चुनावों से पहले हुई ये नियुक्तियांअसम में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में प्राथमिक से लेकर कॉलेज स्तर पर लगभग 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की गई है। उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी बताया कि राज्य में दो हजार से अधिक स्कूलों और विश्वविद्यालयों का प्रांतीयकरण किया जा रहा है। इसमें 9,895 प्राथमिक, 4,996 माध्यमिक, 1,593 उच्चतर शिक्षा के शिक्षकों की सेवाओं को भी प्रांतीयकरण किया जाएगा जो हमारी शिक्षकों और स्कूलों में बच्चों को बढ़ाने के लिए बड़ी प्रेरणा प्रदान करेगा और इसलिए प्राथमिक और माध्यमिक विभाग के तहत नियमित रूप से 13,217 रिक्त पदों को भरना होगा।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran February 06, 2021 04:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */