Tata Buys Air India: जब अरुण जेटली ने कहा था- 'कृपया एयर इंडिया का निजीकरण कर दें, वरना निजीकरण के लिए कुछ बचेगा ही नहीं' - News Summed Up

Tata Buys Air India: जब अरुण जेटली ने कहा था- 'कृपया एयर इंडिया का निजीकरण कर दें, वरना निजीकरण के लिए कुछ बचेगा ही नहीं'


जब अरुण जेटली ने दी थी एयर इंडिया के निजीकरण की सलाह ये बात 1999-2000 की है, जब अरुण जेटली विनिवेश मंत्री यानी DIPAM (Department of Investment and Public Asset Management) के प्रमुख थे। वह देख रहे थे कि एयर इंडिया लगातार नुकसान उठा रही है। ऐसे में उन्होंने सरकार को ये सलाह दी थी कि एयर इंडिया का निजीकरण करना चाहिए। उन्होंने कहा था- 'कृपया एयर इंडिया का निजीकरण कर दें, वरना निजीकरण के लिए कुछ बचेगा ही नहीं।' अब जब एयर इंडिया का निजीकरण हो गया है तो अरुण जेटली की वो बात भी लोगों को याद आ रही है।जेटली ने ही बताया था कि सरकार करना चाहती है एयर इंडिया का निजीकरण 2017 में सरकार को लगा कि बहुत सारे सरकारी उपक्रम घाटे का सौदा हैं। ऐसे में नीति आयोग को उन सरकारी उपक्रमों की एक लिस्ट बनाने को कहा गया, जिनका निजीकरण करने की जरूरत है। उसी साल मई में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दूरदर्शन पर आ रहे एक शो 'तीन साल मोदी सरकार' में इस बात का खुलासा किया कि सरकार एयर इंडिया का निजीकरण करने की योजना बना रही है।कई कोशिशों के बाद हुआ है निजीकरण एयर इंडिया के निजीकरण के लिए सरकार कई सालों से कोशिश कर रही है। शुरुआत में सरकार ने फैसला किया कि वह एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और एआईएसएटीएस में 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। सरकार के उस ऑफर पर एयर इंडिया को खरीदने के लिए कोई आगे नहीं आया, क्योंकि कोई कंपनी नहीं चाहती थी कि सरकार का हस्तक्षेप बना रहे। आखिरकार सरकार ने 100 फीसदी निजीकरण का फैसला किया, जिसके बाद कई कंपनियां आगे आईं और अंत में एयर इंडिया की टाटा में घर वापसी हो गई।


Source: Navbharat Times October 09, 2021 12:35 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */