पटना बाइपास पर हादसे के बाद सड़क जाम: ट्रक ने बिहार शरीफ से आ रहे बाइक सवार दो लोगों को कुचला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर - News Summed Up

पटना बाइपास पर हादसे के बाद सड़क जाम: ट्रक ने बिहार शरीफ से आ रहे बाइक सवार दो लोगों को कुचला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर


Hindi NewsLocalBiharPatnaPatna News; One Died Another Injured In Truck Bike Collision On Patna Bypass Road Near Amag Kuan Areaपटना बाइपास पर हादसे के बाद सड़क जाम: ट्रक ने बिहार शरीफ से आ रहे बाइक सवार दो लोगों को कुचला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीरपटना 20 घंटे पहलेकॉपी लिंकहादसे में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।पटना बाइपास पर अगमकुआं थाना क्षेत्र के चमन चौक के नजदीक एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल डाला। इस हादसे में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक युवक घायल अवस्था में पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर बताई है।घटना से गुस्साए लोगों ने भाग रहे अनाज से भरे ट्रक को खदेड़कर पकड़ लिया और आग लगा दी। बाद में पटना-गया मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले। समझाने बुझाने पहुंची कई थाना की पुलिस को भी लोगों के गुस्से का शिकार बनना पड़ा।गुस्साए लोगों ने ट्रक को पकड़ आग लगा दी।मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक बिहार शरीफ से पटना आ रहे थे। मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। आसपास के लोगों ने कहा कि गाड़ी नंबर से यह प्रतीत होता है कि दोनों बिहारशरीफ के निवासी हैं।घटना की सूचना मिलते ही अगमकुआं थाना, पत्रकार नगर थाना सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगी। समाचार लिखे जाने तक आसपास के लोग बाइपास पर सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे।


Source: Dainik Bhaskar October 09, 2021 12:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */