ड्रग छिपाने का VIDEO: सैनिटरी पैड्स में ड्रग छिपाकर क्रूज पर ले गई थी मुनमुन धमीचा, NCB ने रेड का VIDEO जारी कर दिखाया - News Summed Up

ड्रग छिपाने का VIDEO: सैनिटरी पैड्स में ड्रग छिपाकर क्रूज पर ले गई थी मुनमुन धमीचा, NCB ने रेड का VIDEO जारी कर दिखाया


Hindi NewsNationalAryan Khan Friend Munmun Dhamecha Hides Drugs In Sanitary Pads | Mumbai Drug Caseड्रग छिपाने का VIDEO: सैनिटरी पैड्स में ड्रग छिपाकर क्रूज पर ले गई थी मुनमुन धमीचा, NCB ने रेड का VIDEO जारी कर दिखायामुंबई में क्रूज रेव पार्टी में पकड़े गए आरोपियों ने ड्रग्स छिपाने के लिए बेहद महफूज तरीके अपनाए थे। लड़कों ने जूतों में तो लड़कियों ने सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स छिपा रखी थीं। NCB ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें सैनिटरी पैड्स में छिपाकर रखी गईं ड्रग पिल्स को दिखाया गया। जांच एजेंसी के मुताबिक, 'कॉर्डेलिया द इम्प्रेस' क्रूज से पकड़ी गई आरोपी मुनमुन धमीचा ने इस तरीके से ड्रग्स को छिपाया था।NCB ने बताया है कि यह मुनमुन के कमरे से सीजरिंग का वीडियो है और इसे क्रूज पर सर्चिंग के दौरान बनाया गया था। NCB ने मुनमुन के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8(c), 20(b), 27 और 35 के तहत मामला दर्ज किया है। वे अभी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।मॉडल हैं ड्रग्स पार्टी में पकड़ी गई मुनमुनड्रग्स केस में आर्यन खान के साथ गिरफ्तार हुई दिल्ली की मुनमुन धमीचा के पास से NCB को ड्रग्स मिली हैं। मुनमुन एक मॉडल हैं और अक्सर पार्टियों में दिखती हैं। कई जगह वे गुरु रंधावा, सुयश राय और अर्जुन रामपाल जैसी हस्तियों के साथ दिखी हैं।मॉडल मुनमुन धमीचा हाई प्रोफाइल पार्टियों में देखी जाती हैं।मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली हैं मुनमुनमुनमुन मूल रूप से मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली हैं। उनकी स्कूलिंग भी सागर में हुई और हायर एजुकेशन के लिए वे भोपाल शिफ्ट हो गईं। हालांकि, अब सागर में उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता है। मुनमुन के पिता का कई साल पहले और उनकी मां का पिछले साल निधन हो गया था। साल 2014 से वे अपने भाई के साथ दिल्ली में रहती हैं। वे एक प्राइवेट कंपनी में बड़ी पोस्ट पर काम करते हैं।मुनमुन मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली हैं। हालांकि, वहां उनके घर पर ताला पड़ा है।सोशल मीडिया पर मुनमुन के 11 हजार फॉलोअर्समुनमुन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शूटिंग स्टूडियो और फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की हुई हैं। मुनमुन के Instagram पर करीब 11 हजार फॉलोअर्स हैं और उन्‍होंने इसमें अपनी मॉडलिंग शूट्स की कई फोटोज पोस्‍ट की हैं।मुनमुन धमीचा सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं और उनके 11 हजार फॉलोअर्स हैं।हाईप्रोफाइल लोग क्रूज पर ड्रग्स छिपाकर ले गए थेइस केस में NCB ने पहले दिन ही अंदेशा जताया था कि हाईप्रोफाइल लोग अंडरगारमेंट्स में ड्रग्स छिपाकर ले गए थे। सूत्रों के मुताबिक, क्रूज पर जो रेव पार्टी चल रही थी उसमें शामिल लोग अपनी पैंट की सिलाई में, महिलाओं के पर्स के हैंडल में, अंडरवियर के सिलाई वाले हिस्से में और कॉलर की सिलाई में छिपाकर ड्रग्स ले गए थे।


Source: Dainik Bhaskar October 09, 2021 11:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */