वॉट्सऐप फीचर अपडेट: एंड्रॉयड और iOS पर जल्द मिलेगा एंड यू एंड एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप, थर्ड पार्टी ऐप पर रखने की जरूरत नहीं होगी - News Summed Up

वॉट्सऐप फीचर अपडेट: एंड्रॉयड और iOS पर जल्द मिलेगा एंड यू एंड एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप, थर्ड पार्टी ऐप पर रखने की जरूरत नहीं होगी


Hindi NewsTech autoWhatsApp Starts Beta Testing End to End Encrypted Cloud Backups On Android, IOS: Report No Need To Keep It On Third Party Appवॉट्सऐप फीचर अपडेट: एंड्रॉयड और iOS पर जल्द मिलेगा एंड यू एंड एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप, थर्ड पार्टी ऐप पर रखने की जरूरत नहीं होगीनई दिल्ली एक दिन पहलेकॉपी लिंकहाल ही में वॉट्सऐप पर एंड टू एंड एनक्रिप्टेड क्लाउड बैकअप फीचर के टेस्टिंग को स्पॉट किया गया था। वॉट्सऐप का ये नया फीचर्स अपडेट गूगल ड्राइव और आई क्लाउड के बैकअप को एनक्रिप्ट करने का ऑप्शन देगा। इस फीचर से वॉट्सऐप बैकअप पर स्टोर मैसेज की हिस्ट्री और मीडिया फाइल्स को हाई टेक सिक्योरिटी मिल जाएगी।फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए होगावॉट्सएप के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के अनुसार, एंड्रॉयड 2.21.15.5 और iOS 2.21.200.14 के बीटा वर्जन में अब एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप का सपोर्ट मिलेगा। यह सहूलियत एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए होगी।64-की एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल होगादोनों प्लेटफॉर्म के यूजर्स को गूगल ड्राइव और आई क्लाउड पर एन्क्रिप्टेड बैकअप के रूप में अपनी चैट सेफ करने में मदद मिलेगी। बैकअप एन्क्रिप्ट हो जाने के बाद, वॉट्सएप, फेसबुक, एपल और गूगल जैसे सर्विस देने वाले भी अपने कंटेंट को नहीं देख पाएंगे क्योंकि यह 64-की एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करके एन्क्रिप्ट किया जाएगा।इस आसान से यूजर इंटरफेस में ढेर सारे फीचर्स हैं। बताते चलें कि अभी यह फीचर बीटा टेस्टिंग में आया है, इसलिए यह अभी सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा। स्टेबल वर्जन में आने के बाद यह सुविधा सभी के लिए होगी।रिकवरी कोड को याद रखना जरूरीचैट का बैकअप लेने से पहले सिक्योरिटी के तौर पर इस्तेमाल किए गए अपने 64 डिजिट के रिकवरी कोड को याद जरूर रखें, यदि आप यह कोड भूल जाते हैं तो आप अपने ही चैट बैकअप और मीडिया को नहीं देख पाएंगे और यहां तक कि वॉट्सऐप भी इसमें आपकी मदद नहीं करेगा


Source: Dainik Bhaskar October 09, 2021 12:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */