IRCTC IPO: आ रहा है IRCTC का आईपीओ, 645 करोड़ रुपये जुटाएगी सरकार - irctc ipo from monday key things to know - News Summed Up

IRCTC IPO: आ रहा है IRCTC का आईपीओ, 645 करोड़ रुपये जुटाएगी सरकार - irctc ipo from monday key things to know


हाइलाइट्स न्यूनतम बोली 40 शेयरों की है, 40 इक्विटी शेयर के गुणक में ऑर्डर दिए जा सकते हैंयह संभवत: भारतीय रेलवे की इकाइयों द्वारा जारी की गई सबसे बड़ी आईपीओ हैIRCTC ने वित्तीय वर्ष 2019 में 272.6 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमायाभारतीय रेलवे की सहयोगी कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) सोमवार से बाजार मे दस्तक देगा। यह संभवत: भारतीय रेलवे की इकाइयों द्वारा जारी की गई सबसे बड़ी आईपीओ है। इसके जरिए सरकार 635-645 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।आईपीओ प्रति शेयर 315-320 रुपये के प्राइस बैंड में खुलेगा। सरकार ऑफर के तहत 10 रुपये अंकित मूल्य के 2,01,60,000 शेयर बिक्री के लिए रखेगी जिसमें 1,60,000 शेयर कर्मचारियों के लिए आरक्षित होंगे। न्यूनतम बोली 40 शेयरों की है। इसलिए 40 इक्विटी शेयर के गुणक में ऑर्डर दिए जा सकते हैं।आईपीओ की आय सीधे सरकार के पास जाएगी। भारतीय रेलवे की लाभकारी इकाई IRCTC ने वित्तीय वर्ष 2019 में 272.6 करोड़ रुपये और वित्तीय वर्ष 2018 में 220.62 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। कंपनी के राजस्व में वित्तीय वर्ष 2018 के 1,470.46 करोड़ रुपये से वित्तीय वर्ष 2019 में 1,867.88 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।


Source: Navbharat Times September 28, 2019 17:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */