PM Modi Roadshow in Delhi : 'अबकी बार मोदी का आभार' नारे से गूंजा इलाका, जमा थे हजारों लोग - News Summed Up

PM Modi Roadshow in Delhi : 'अबकी बार मोदी का आभार' नारे से गूंजा इलाका, जमा थे हजारों लोग


PM Modi Roadshow in Delhi : 'अबकी बार मोदी का आभार' नारे से गूंजा इलाका, जमा थे हजारों लोगनई दिल्ली [भगवान झा]। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। शनिवार शाम छह बजे के बाद से लोगों का पहुंचना जारी रहा। ये लोग न सिर्फ दिल्ली बल्कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश से भी आए थे। पूरा इलाका अबकी बार मोदी का आभार के नारे से गुंजायमान हो रहा था। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देकर जश्न में चार चांद लगा रहे थे। करीब ढाई किलोमीटर तक सड़क के दोनों ओर लोग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए इंतजार में खड़े रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही मंच पर आए लोगों ने मोदी है तो मुमकिन है का नारा लगाना शुरू कर दिया। चारों ओर ढोल-नगाड़े बजने लगे। कोई प्रधानमंत्री द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए गए भाषण की तारीफ कर रहा था तो कोई जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने को लेकर जश्न मना रहा था।प्रधानमंत्री के आने से पहले लाइट को किया गया ऑफप्रधानमंत्री करीब सवा आठ बजे पालम एयरपोर्ट पर पहुंचे। इनके पहुंचते ही एयरपोर्ट के बाहर बने मंच के आसपास की लाइटों को बंद कर दिया गया। जैसे ही प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचे लोगों ने अपने मोबाइल की लाइट जलाकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने जैसे हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया वैसे ही लोग नाचने लगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पालम एयरपोर्ट से लेकर थिम्मैया पार्क तक लोग सड़क के दोनों ओर खड़े थे। सैकड़ों लोगों के हाथ में प्रधानमंत्री की तस्वीर थी। प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करने के बाद पैदल चलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।लोक कलाकारों के साथ जमकर झूमे लोगपालम एयरपोर्ट के आसपास लोक कलाकारों की प्रस्तुति लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। कहीं भांगड़ा हाे रहा था तो कही राजस्थान के कलाकार लोक नृत्य प्रस्तुत कर रहे थे। इनके साथ लोगों ने भी जमकर नृत्य किया।लोगों ने कहा प्रधानमंत्री ने विश्व में बढ़ाया मानभाजपा नेता आशीष सूद ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री का प्रवाहपूर्ण एवं ओजस्वी संबोधन पूरी दुनिया को दिशा और प्रेरणा देनेवाला था। प्रधानमंत्री ने भारत की सामरिक नीतियों की व्यापक चर्चा करते हुए दुनिया को शांति का मार्ग दिखाया। साथ ही पर्यावरण व स्वच्छता की दिशा में भी दुनिया का ध्यान आकृष्ट कराया। प्रधानमंत्री का स्वागत करने आए रजनीश ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का सम्मान दिन ब दिन बढ़ रहा है। पिछले सात दिनों में अमेरिका में जिस प्रकार से प्रधानमंत्री का स्वागत हुआ वह हम सबके लिए गर्व का विषय है। यहां पर हजारों लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए आए हैं।Posted By: JP Yadavअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Source: Dainik Jagran September 28, 2019 16:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */