निलंबित बाल रोग विशेषज्ञ कफील खान (Kafeel Khan) ने शनिवार को मांग की कि उन्हें पूरे सम्मान के साथ बहाल किया जाए और मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए. खान ने नयी दिल्ली में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में संवाददाताओं से कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार को मृतक बच्चों के परिजन से माफी मांगनी चाहिए और उन्हें मुआवजा दिया जाना चाहिए. हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने शुक्रवार को कहा कि डॉक्टर निजी क्लीनिक चलाते थे. एक बयान में उन्होंने कहा कि "यह कहना सही नहीं है कि विभागीय जांच में डॉक्टर कफील (Dr. Kafeel Khan) को क्लीनचिट मिल गई है. 'उन्होंने कहा, ‘मैं मांग करता हूं कि मुझे पूरे सम्मान के साथ नौकरी पर बहाल किया जाए और मामले की सीबीआई जांच कराई जाए.
Source: NDTV September 28, 2019 16:52 UTC