क्या कहती है स्टडी जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, प्रतिदिन कम से कम एक गिलास चुकंदर के रस का सेवन रक्तचाप को कम करने के लिए पर्याप्त है। उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए चुकंदर के सेवन की प्रभावकारिता से जुड़ी एक अन्य स्टडी जर्नल ऑफ हाइपरटेंशन में प्रकाशित की गई। यह देखा गया कि जहां दवा द्वारा उच्च रक्तचाप नियंत्रित नहीं होता है, वहां एक गिलास चुकंदर का रस रोगियों में रक्तचाप को कम और नियंत्रित कर सकता है। हालांकि प्राकृतिक उपचार आजमाने से पहले हमेशा चिकित्सकीय सलाह प्राप्त कर लेना चाहिए। जर्नल ऑफ एप्लाइड फिजियोलॉजी के अनुसार, एक अन्य शोध में चुकंदर के रस और इसके एंटीऑक्सिडेंट्स के सकारात्मक प्रभाव के लक्षण पाए है। चुकंदर का रस 54 से 80 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए बहुत कारगर साबित हुआ।दिल भी बनाए हेल्दी इसके अलावा, चुकंदर में विटामिन बी मौजूद होता है जो तंत्रिका कार्य को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। स्टडी में पाया गया है कि चुकंदर का रस पीने से उच्च रक्तचाप कम हो सकता है और हृदय स्वस्थ रहता है। इसमें मौजूद आयरन, एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स रक्त को शुद्ध करने में मदद करता है और मस्तिष्क में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ाता है।
Source: Navbharat Times February 06, 2021 05:18 UTC