Haryana News: पानीपत में यमुना में नहाने गए 2 की मौत; बचाने के प्रयास में बह गए पांच लोग; 20 सदस्यों की थी टोली - News Summed Up

Haryana News: पानीपत में यमुना में नहाने गए 2 की मौत; बचाने के प्रयास में बह गए पांच लोग; 20 सदस्यों की थी टोली


पानीपत में यमुना नदी में स्नान करने गए दो लोगों की मौत हो गई और तीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार यमुना किनारे 20 लोगों की टोली गई थी। दोपहर तकरीबन 12 बजे सभी युवक नदी में नहाने के लिए उतरे। अचानक उनमें से एक किशोर का पैर फिसल गया। जिसे बचाने के लिए दूसरा किशोर भी गहरे पानी में उतर गयासंवाद सहयोगी, सनौली। Panipat Crime: पानीपत शहर से यमुना में स्नान करने गए पांच युवक नदी में बह गए। इसमें से तीन युवकों को गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो की मौत हो गई। मृतकों के शवों को साढ़े पांच घंटे बाद नदी से बाहर निकाल पाए। जानकारी के मुताबिक सोमवार को पानीपत शहर की एक संस्था हनुमान सभा से जुड़े करीब 20 युवक यमुना में स्नान करने के लिए गए थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सभी युवक नदी में उतरे थे।किशोर को बचाने के लिए पानी में उतरे लोग इसी दौरान शहर के वार्ड नंबर-11 पुरानी सब्जी मंडी निवासी 12 वर्षीय अर्जुन डूबने लगा। उसे बचाने के लिए जाटल रोड निवासी 21 वर्षीय साहिल गहरे पानी में उतरा गया। लेकिन दोनों ही डूब गए। अर्जुन और साहिल को डूबता देख उनके साथ आए सुरेश, बलवान व महेश भी उन दोनों को बचाने के लिए गहरे पानी की तरफ चले गए। इस प्रयास में पांचों यमुना में बह गए।इसी बीच डूब रहे युवकों के साथियों ने शोर मचाया तो यमुना घाट पर मौजूद उत्तर प्रदेश के गोताखोर साजिद, दिलशाद, बिल्लू व नौशाद युवकों को बचाने के लिए कूद गए। अर्जुन और साहिल की नहीं बच सकी जान गोताखोरों ने कड़ी मेहनत के बाद सुरेश, बलवान व महेश को सकुशल बाहर निकाल लिया। लेकिन वो अर्जुन व साहिल को नहीं बचा पाए। दोनों के शव ही पानी से बाहर निकाले गए।


Source: Dainik Jagran October 15, 2024 20:20 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...