एनबीटी न्यूज, लिंक रोडपुलिस ने मंगलवार रात राधा कुंज और कड़कड़ मॉडल गांव के रास्ते पर एक युवक को शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। उसके पास से शराब के 48 पव्वे बरामद हुए हैं। लिंक रोड थाना प्रभारी लक्ष्मी सिंह चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान गौरव निवासी राजेंद्र पार्क, गुरुग्राम के रूप में हुई है। आरोपित इलाके में शराब की तस्करी करता है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
Source: Navbharat Times July 04, 2019 02:26 UTC