शिवा एन्क्लेव में पानी की सप्लाई ठप होने से बढ़ी परेशानी, टैंकरों से हो रहा गुजारा - News Summed Up

शिवा एन्क्लेव में पानी की सप्लाई ठप होने से बढ़ी परेशानी, टैंकरों से हो रहा गुजारा


जीरकपुर-पटियाला रोड के नजदीक शिवा एन्क्लेव में पिछले दो दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। लोगों को पानी के टैंकरों से गुजारा करना पड़ रहा है। यहां जिस ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई हो रही है, उसमें खराबी आने से यह स्थिति पैदा हुई है। लोगों ने जीरकपुर नगर परिषद को इसकी शिकायत दी है। इसके बाद अन्य ट्यूबवेल से यहां पानी की सप्लाई देने का दावा किया गया। नगर परिषद के अधिकारियांे ने कहा कि इंटरकनेक्शन के जरिए पानी दिया जा रहा है। दो दिन समस्या रही, लेकिन अब इसका हल कर दिया गया है। लोगों ने कहा कि यहां जितनी आबादी है, उसके हिसाब से पानी की सप्लाई नहीं हाे पा रही है। कुछ कॉलोनियों में तो पानी पहुंच रहा है लेकिन कईयों में नहीं मिल रहा है। इसलिए सभी जगह पर्याप्त पानी सप्लाई करने की व्यवस्था की जानी चाहिए।


Source: Dainik Bhaskar July 04, 2019 02:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */