नशा सप्लाई करने आता था पैदल ताकि किसी को शक न हो, पकड़ा गया - News Summed Up

नशा सप्लाई करने आता था पैदल ताकि किसी को शक न हो, पकड़ा गया


मोहाली | फेज-6 चौकी पुलिस ने एक युवक को 20 ग्राम नशीले पाउडर के साथ अरेस्ट किया है। उसकी पहचान खरड़ स्थित सन्नी एंकलेव के रहने वाले भूपिंदर सिंह के रुप में हुई है। जोकि 12वीं पास है। आरोपी को पुलिस ने दारा स्टूडियों से बड़माजरा को जाने वाले नदी के रास्ता के पास से सूचना के बाद पकड़ा है। आरोपी को बुधवार को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।फेज-6 अस्पताल पुलिस चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक युवक नदी के रास्ते नशेड़ी युवकों को नशीला पाउडर सप्लाई करने के लिए आ रहा है।


Source: Dainik Bhaskar July 04, 2019 02:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */