शहर के सभी 50 वार्डों में लोगों को ओपन एयर जिम की सुविधा दी जाएगी। यह बात नगर निगम के मेयर कुलवंत सिंह की ओर से वार्ड नंबर 46 सेक्टर-69 के पार्क में ओपन एयर जिम का उद्घाटन करते हुए कही। उद्घाटन के दौरान एरिया पार्षद बीबी राजिंदर कौर कुभड़ा ने कहा कि वार्ड के उस पार्क में जिम इंस्टॉल करवाया गया है जहां पर ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें। इस दौरान वार्ड नंबर 46 सेक्टर-69 करेजिडेंट वेलफेयर फोरम के अध्यक्ष हरमनजोत सिंह कुभड़ा ने मेयर कुलवंत सिंह से गमाडा के सेक्टरों की पेयजल समस्या को अपने अधिकार में लेकर इन सेक्टरों के लोगों को राहत देने के लिए उनका धन्यवाद किया।
Source: Dainik Bhaskar July 04, 2019 02:15 UTC