जीरकपुर | भाजपा 6 जुलाई से सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इसके लिए ढकोली एरिया में भाजपा मंडल अध्यक्ष शशांक दुग्गल की अध्यक्षता में मीटिंग की गई। इसमें जिलाध्यक्ष सुशील राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मंडल जीरकपुर प्रभारी मुकेश गांधी, जिला महामंत्री व सदस्यता अभियान के जिला संयोजक राजीव शर्मा व जिला उपाध्यक्ष संजीव गोयल भी मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के बारे में विचार विमर्श किया गया। यह अभियान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के दिन 6 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक राष्ट्रीय स्तर पर चलेगा। दुग्गल ने कहा कि इस अभियान में और अधिक सदस्यों को जोड़कर पार्टी को ज्यादा मजबूत किया जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar July 04, 2019 02:25 UTC