गर्मी और उमस के इस मौसम में इन दिनों जीरकपुर के कई हिस्सों में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। सुबह से लेकर शाम तक दिन में कई बार बिजली गुल होती और रात को भी यही सिलसिला चलता है।कभी लंबे बिजली के कट लगते हैं तो कभी पांच-दस मिनट के लिए बिजली गुल होती रहती है। ऐसा नहीं कि यह एक दो बार ही होता है बल्कि यह लगातार चलता रहता है। न जाने पावरकॉम ने यह कैसी व्यवस्था की हुई है कि दस और पाचं मिनट के लगातार लगने वाले कट से कैसे बिजली बचाना चाहता है। ऐसे में लोग चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं। रात को सोते समय जब बिजली चली जाती है तो लोग जाग जाते और छतों पर टहलने लगते हैं। छोटे बच्चे नींद टूटने पर गर्मी से परेशान होकर रोना-चिल्लाना शुरू कर देते हैं। अक्सर सुबह बिजली बंद हो जाती जिसके चलते सुबह सप्लाई होने वाला पानी भी लोगों को नहीं मिलता।
Source: Dainik Bhaskar July 04, 2019 02:25 UTC