Ghaziabad News: कमिश्नर ने दर्ज कराया बयान - commissioner's statement - News Summed Up

Ghaziabad News: कमिश्नर ने दर्ज कराया बयान - commissioner's statement


एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : रिश्वत लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। केस के आरोपित और कस्टम विभाग के पूर्व डिप्टी कमिश्नर शशिकांत समेत अन्य कोर्ट में पेश हुए। गवाही के लिए कस्टम विभाग के कमिश्नर मनोज श्रीवास्तव ने अपना बयान दर्ज कराया। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 12 जुलाई की तारीख लगाई है। नवंबर 2013 में कारोबारी नरेंद्र चुग का विदेश से सामान आया था। कस्टम ड्यूटी कम देने के मामले में सामान को दादरी स्थित कस्टम विभाग के डिपो पर रोक लिया गया था। इसकी जांच डिप्टी कमिश्नर शशिकांत कर रहे थे। आरोप है कि दिल्ली निवासी सतीश गुप्ता ने सामान छुड़ाने की एवज में डिप्टी कमिश्नर से बातचीत कर रिश्वत देने की बात तय की थी। सीबीआई ने सूचना के आधार पर शशिकांत, नरेंद्र और सतीश को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में शशिकांत के घर छापेमारी के दौरान सीबीआई को लाखों की नगदी मिली थी। इसके बाद जांच एजेंसी ने इन तीनों और शशिकांत की पत्नी श्वेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी।


Source: Navbharat Times July 04, 2019 02:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */